16
BREAKING NEWS
चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!कबाड़ से जुगाड़ कर पढ़ाई को बना रहे रोचक; लखीसराय में नवाचारी शिक्षकों का सम्मान, डिजिटल शिक्षा पर जोर!मातृत्व की उम्मीद, सेहत की पहल; लखीसराय में 30 महिलाओं को मिला विशेषज्ञ डॉक्टरों का मुफ्त परामर्श!हाजीपुर में JDU नेता की पिटाई, नाक पर चोट, फटा कुर्ता; 13 बच्चों की मौत पर श्रद्धांजलि के बीच रणक्षेत्र बना राघोपुर, हंगामे के बीच निकल गए प्रशांत किशोर!‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी तेज, भाजपा शेखपुरा जिला इकाई की बैठक में बनी रणनीति!श्री बाबू की जयंती पर बरबीघा से पटना तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; त्रिशूलधारी सिंह और रौशन कुमार की अगुआई में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना!गोपालगंज होटल में बर्थडे पार्टी के बाद खूनी संघर्ष, रेस्टोरेंट कैप्टन की मौत; 2 गिरफ्तार!साहेबगंज में अजब प्रेम कहानी; दो बच्चों की मां की प्रेमी से शादी, पति ने खुद भरवाई मांग!गया में जमीन विवाद पर बवाल; 50 से ज्यादा नकाबपोशों पर बमबाजी और फायरिंग का आरोप!पटना में MLC नीरज कुमार के आवास के बाहर मिला बैग, पिस्टल और 35 कारतूस बरामद!पटना में पुलिस मुठभेड़; गैरेज संचालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख की सुपारी का आरोप!
No menu items available
BREAKING
चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!कबाड़ से जुगाड़ कर पढ़ाई को बना रहे रोचक; लखीसराय में नवाचारी शिक्षकों का सम्मान, डिजिटल शिक्षा पर जोर!मातृत्व की उम्मीद, सेहत की पहल; लखीसराय में 30 महिलाओं को मिला विशेषज्ञ डॉक्टरों का मुफ्त परामर्श!हाजीपुर में JDU नेता की पिटाई, नाक पर चोट, फटा कुर्ता; 13 बच्चों की मौत पर श्रद्धांजलि के बीच रणक्षेत्र बना राघोपुर, हंगामे के बीच निकल गए प्रशांत किशोर!‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी तेज, भाजपा शेखपुरा जिला इकाई की बैठक में बनी रणनीति!श्री बाबू की जयंती पर बरबीघा से पटना तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; त्रिशूलधारी सिंह और रौशन कुमार की अगुआई में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना!गोपालगंज होटल में बर्थडे पार्टी के बाद खूनी संघर्ष, रेस्टोरेंट कैप्टन की मौत; 2 गिरफ्तार!साहेबगंज में अजब प्रेम कहानी; दो बच्चों की मां की प्रेमी से शादी, पति ने खुद भरवाई मांग!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!
2 hours ago
पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!
3 hours ago
रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!
3 hours ago
न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!
3 hours ago
कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!
3 hours ago

Bihar: सीवान में छात्र प्रदर्शन के बीच AK-47 से गोली चलाने वाला जवान सस्पेंड, बिहार बंद हिंसा में 450 गिरफ्तार!

पटना: बिहार बंद के दौरान सीवान में हुए बवाल और पुलिस फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। प्रदर्शनकारियों की...

पटना: बिहार बंद के दौरान सीवान में हुए बवाल और पुलिस फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। प्रदर्शनकारियों की भीड़ पर AK-47 से फायरिंग करने वाले पुलिस जवान अभिषेक पटेल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। जवान के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

25 जुलाई को छात्र संगठनों के बिहार बंद के दौरान सीवान में हालात बेकाबू हो गए थे। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर टकराव हुआ। इसी दौरान एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पुलिस का जवान AK-47 लेकर सीधे फायरिंग करता दिखाई दे रहा था।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और बल प्रयोग पर गंभीर सवाल उठे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने रिपोर्ट तलब की और एसपी पूरन झा के बॉडीगार्ड अभिषेक पटेल पर कार्रवाई कर दी गई।

सीवान में चली थीं 10 राउंड गोलियां

प्रदर्शन के दौरान सीवान में पुलिस की ओर से करीब 10 राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इस दौरान तीन छात्र गोली लगने से घायल हुए, जिनमें एक छात्र की हालत गंभीर बताई गई थी।

पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों की ओर से जमकर पथराव किया गया, जिसमें सीवान एसपी पूरन झा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए। स्थिति संभालने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

बिहार बंद हिंसा पर पुलिस का बड़ा अभियान

बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस ने पूरे राज्य में कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक 21 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और करीब 450 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पटना में 139 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस लगातार अलग-अलग जिलों में छापेमारी कर रही है।

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन हथियारों के इस्तेमाल को लेकर तय नियमों का पालन जरूरी है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

सीवान AK-47 फायरिंग कांड ने बिहार में पुलिस कार्रवाई और छात्र आंदोलन को लेकर नई बहस छेड़ दी है। अब निगाहें विभागीय जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: बिहार बंद हिंसा में तब्दील, सीवान में 10 राउंड फायरिंग; SP घायल, सीतामढ़ी में महिला SI समेत 12 जख्मी, 8 जिलों में हालात बेकाबू!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top