10
BREAKING NEWS
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक... शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!'एक बोरा चावल' यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
No menu items available
BREAKING
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक… शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!‘एक बोरा चावल’ यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!
3 hours ago
नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!
4 hours ago
मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!
4 hours ago
टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!
4 hours ago
लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!
8 hours ago

Bihar: मंदिर से मां काली की प्रतिमा चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात; जमीन विवाद से जुड़ा एंगल सामने आया!

भागलपुर: भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र स्थित सिकंदरपुर के प्रसिद्ध गणेश्वर धाम मंदिर में चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई...

भागलपुर: भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र स्थित सिकंदरपुर के प्रसिद्ध गणेश्वर धाम मंदिर में चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। शनिवार देर रात अज्ञात चोर मंदिर में घुसे और मां काली की प्रतिमा के साथ उस पर चढ़े सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 1:30 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग ई-रिक्शा से मंदिर पहुंचते और मां काली की प्रतिमा को उठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रतिमा पर कई सोने-चांदी के आभूषण चढ़े हुए थे, जिन्हें भी चोर अपने साथ ले गए।

मंदिर की जमीन विवाद से जुड़ा मामला?

घटना के बाद ग्रामीणों और मंदिर के पुजारी ने मंदिर की जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद का मुद्दा उठाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी विवाद के कारण कुछ लोगों ने साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया हो सकता है। हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

टूटे मिले प्रतिमा के हिस्से, ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि जब वे मां काली की प्रतिमा की तलाश में निकलीं तो अलग-अलग जगहों पर प्रतिमा के टूटे हुए हिस्से, उंगली और अस्त्र-शस्त्र मिले। इन हिस्सों को वापस मंदिर लाकर सुरक्षित रखा गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि विवाद के चलते उन्हें पहले भी धमकियां दी गई थीं, हालांकि पुलिस स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

आस्था पर चोट से लोगों में गुस्सा

मंदिर में हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन विवाद अपनी जगह है, लेकिन धार्मिक आस्था से जुड़े मंदिर और प्रतिमा के साथ इस तरह की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

लोगों ने पुलिस प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी, चोरी गए आभूषणों की बरामदगी तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अब सभी की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: रोहतास में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाशों ने 10 लाख के गहने उड़ाए!

राजीव रंजन, भागलपुर (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top