3
BREAKING NEWS
होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!सील लगने के बाद भी उड़ गईं 700 बोरी यूरिया, कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगा जबाब!खेल-खेल में पढ़ाया, दीवारों को बनाया ब्लैकबोर्ड… बिहार की पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रपति सम्मान!
No menu items available
BREAKING
होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!
12 hours ago
अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!
12 hours ago
खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!
21 hours ago
बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!
2 days ago
बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
2 days ago

Bihar: 100 दिन की सरकार, 400 बेड का अस्पताल और 400 ई-बसों का तोहफा, सम्राट चौधरी ने पेश किया ‘विकास का रिपोर्ट कार्ड’, लेकिन गेट पर मरीजों का इंतजार बना सवाल!

पटना: बिहार में NDA सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को सरकार का रिपोर्ट...

पटना: बिहार में NDA सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। राजधानी पटना में आयोजित कार्यक्रम में सरकार ने ₹11,464 करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मंच से उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त गिनाई गई, लेकिन इसी बीच LNJP अस्पताल के बाहर मरीजों की परेशानी ने सरकारी दावों के बीच एक अलग तस्वीर भी सामने रख दी।

सम्राट सरकार ने अपने 100 दिनों को “सेवा, संकल्प और समर्पण” का नाम देते हुए उपलब्धियों की बुकलेट जारी की। सरकार की ओर से दावा किया गया कि पंचायत स्तर पर ‘सहयोग कार्यक्रम’ के जरिए लाखों शिकायतों का समाधान किया गया, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन के क्षेत्र में बड़े फैसले लिए गए।

400 बेड अस्पताल का उद्घाटन, स्वास्थ्य सुविधा को नई रफ्तार का दावा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल परिसर में ₹215 करोड़ की लागत से बने 400 बेड वाले ऑर्थोपेडिक और न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया।

सरकार के अनुसार, इस अस्पताल में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, आधुनिक ICU, रेडियोलॉजी सुविधा, ट्रॉमा सेंटर, स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर और फिजियोथेरेपी यूनिट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। दावा किया गया कि मरीजों को जांच से लेकर इलाज तक एक ही जगह बेहतर सुविधा मिलेगी।

लेकिन अस्पताल गेट पर दिखी दूसरी तस्वीर

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के बाहर कुछ मरीजों और उनके परिजनों ने परेशानी की शिकायत की। कई मरीजों का आरोप था कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर उन्हें कुछ समय के लिए अंदर जाने से रोका गया।

पटना की प्रमिला देवी ने बताया कि वह कई दिनों से इलाज के लिए अस्पताल का चक्कर लगा रही हैं और आज समय मिलने के बावजूद उन्हें प्रवेश नहीं मिल सका। वहीं नौबतपुर की फरहानज अपने छोटे बच्चे के साथ घंटों बाहर इंतजार करती नजर आईं।

सड़क पर दौड़ेंगी 400 ई-बसें

मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के कार्यक्रम में 400 PM e-Bus और डीलक्स AC-नॉन AC बसों को भी हरी झंडी दिखाई। सरकार का दावा है कि नई बसों में CCTV कैमरा, GPS ट्रैकिंग, ई-टिकटिंग और मोबाइल ऐप से लाइव लोकेशन जैसी सुविधाएं होंगी।

शिक्षा से रोजगार तक बड़े दावे

रिपोर्ट कार्ड में सरकार ने 551 मॉडल स्कूल, 211 नए डिग्री कॉलेज, AI शिक्षा की शुरुआत और जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर शोध संस्थान की स्थापना जैसी उपलब्धियों को प्रमुखता से रखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले वर्षों में बिहार को विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के पास जनता की समस्याओं को सुनने के लिए ‘सहयोग शिविर’ जैसी व्यवस्था है, जिसके जरिए लाखों आवेदनों का निपटारा किया गया है।

100 दिन पूरे होने पर सरकार ने विकास का रिपोर्ट कार्ड तो जारी कर दिया, लेकिन LNJP अस्पताल के बाहर खड़े मरीजों ने स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीन हकीकत का अपना अलग रिपोर्ट कार्ड भी दिखा दिया।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: खेत में फसल नहीं, भेड़ियों का खौफ, जमुई में किसानों पर झुंड का हमला, बच्चों समेत 12 घायल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top