32
BREAKING NEWS
Bihar: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर BJP नेता को धमकी, 50 लाख दो वरना परिवार को खतरा, पुलिस ने शुरू की जांच!Bihar: NEET प्रदर्शन के बाद मुजफ्फरपुर में बड़ा फैसला, 26 जुलाई तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद; 24 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोक!Bihar: लखीसराय की धरोहर देख दंग रह गए रेलवे के GM-DRM, संग्रहालय की जमकर की तारीफ!Jharkhand: अब शिकायत लेकर भटकने की जरूरत नहीं, रामगढ़ में उपायुक्त ने खुद सुनी जनता की परेशानी, अधिकारियों को दिया त्वरित कार्रवाई का आदेश!Jharkhand: जो हाथ मिट्टी से कला गढ़ते हैं, अब उन्हीं हाथों को मिलेगा सरकारी सहयोग… रामगढ़ में कलाकारों के लिए शुरू हुई नई पहल!Jharkhand: झारखंड में ‘दारू पर डिजिटल वार’, हेमंत सोरेन का सख्त संदेश—अब GPS से ट्रैक होंगे वाहन, अवैध कारोबार पर कसा शिकंजा!Bihar: छात्र आंदोलन के बीच बदला सियासी रंग, झंडे उतारकर विधानसभा पहुंचे विधायक, सुरक्षा घेरे में बिहार की राजनीति!Bihar: बिहार के खेल सितारों को मिला ‘सरकारी सलाम’, आकाशदीप-मुकेश कुमार बने DSP; CM का बड़ा ऐलान- IPL में उतरेगी बिहार की टीम!Bihar: अररिया-मोतिहारी में कागजों पर बने पुल, CAG रिपोर्ट में बिहार में 62 हजार करोड़ का घोटाला!Bihar: टैक्स के फैसले पर घिरी सरकार, विरोध के बाद बदला सुर, गांव में नहीं वसूला जाएगा होल्डिंग टैक्स!Bihar: पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, AISA-RYA ने छात्रों से लेकर आम लोगों से मांगा समर्थन!Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में नया मोड़! हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने उतारी कानूनी टीम!Jharkhand: जमीन के कागज, लाखों की नकदी और विस्फोटक कनेक्शन… आखिर NIA ने क्यों पकड़े दो कारोबारी?Jharkhand: मोबाइल ने छीनी दो जिंदगियां, डिमना लेक के डेंजर जोन में उतरे तीन जूनियर डॉक्टर, दो की डूबने से मौत!Jharkhand: माइंस से लेवी वसूली की साजिश पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग से मुठभेड़ में एक अपराधी घायल!
No menu items available
BREAKING
Bihar: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर BJP नेता को धमकी, 50 लाख दो वरना परिवार को खतरा, पुलिस ने शुरू की जांच!Bihar: NEET प्रदर्शन के बाद मुजफ्फरपुर में बड़ा फैसला, 26 जुलाई तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद; 24 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोक!Bihar: लखीसराय की धरोहर देख दंग रह गए रेलवे के GM-DRM, संग्रहालय की जमकर की तारीफ!Jharkhand: अब शिकायत लेकर भटकने की जरूरत नहीं, रामगढ़ में उपायुक्त ने खुद सुनी जनता की परेशानी, अधिकारियों को दिया त्वरित कार्रवाई का आदेश!Jharkhand: जो हाथ मिट्टी से कला गढ़ते हैं, अब उन्हीं हाथों को मिलेगा सरकारी सहयोग… रामगढ़ में कलाकारों के लिए शुरू हुई नई पहल!Jharkhand: झारखंड में ‘दारू पर डिजिटल वार’, हेमंत सोरेन का सख्त संदेश—अब GPS से ट्रैक होंगे वाहन, अवैध कारोबार पर कसा शिकंजा!Bihar: छात्र आंदोलन के बीच बदला सियासी रंग, झंडे उतारकर विधानसभा पहुंचे विधायक, सुरक्षा घेरे में बिहार की राजनीति!Bihar: बिहार के खेल सितारों को मिला ‘सरकारी सलाम’, आकाशदीप-मुकेश कुमार बने DSP; CM का बड़ा ऐलान- IPL में उतरेगी बिहार की टीम!Bihar: अररिया-मोतिहारी में कागजों पर बने पुल, CAG रिपोर्ट में बिहार में 62 हजार करोड़ का घोटाला!Bihar: टैक्स के फैसले पर घिरी सरकार, विरोध के बाद बदला सुर, गांव में नहीं वसूला जाएगा होल्डिंग टैक्स!Bihar: पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, AISA-RYA ने छात्रों से लेकर आम लोगों से मांगा समर्थन!Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में नया मोड़! हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने उतारी कानूनी टीम!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर BJP नेता को धमकी, 50 लाख दो वरना परिवार को खतरा, पुलिस ने शुरू की जांच!
3 hours ago
Bihar: NEET प्रदर्शन के बाद मुजफ्फरपुर में बड़ा फैसला, 26 जुलाई तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद; 24 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोक!
3 hours ago
Bihar: लखीसराय की धरोहर देख दंग रह गए रेलवे के GM-DRM, संग्रहालय की जमकर की तारीफ!
3 hours ago
Jharkhand: अब शिकायत लेकर भटकने की जरूरत नहीं, रामगढ़ में उपायुक्त ने खुद सुनी जनता की परेशानी, अधिकारियों को दिया त्वरित कार्रवाई का आदेश!
4 hours ago
Jharkhand: जो हाथ मिट्टी से कला गढ़ते हैं, अब उन्हीं हाथों को मिलेगा सरकारी सहयोग… रामगढ़ में कलाकारों के लिए शुरू हुई नई पहल!
4 hours ago

Bihar: NEET प्रदर्शन के बाद मुजफ्फरपुर में बड़ा फैसला, 26 जुलाई तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद; 24 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोक!

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। NEET पेपर लीक के...

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। NEET पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शन के बाद अफवाहों और भड़काऊ सामग्री के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से जिले के टाउन-1 और टाउन-2 पुलिस अनुमंडल क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं।

गृह विभाग के आदेश के अनुसार, यह रोक 24 जुलाई दोपहर 12:30 बजे से 26 जुलाई सुबह 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान मोबाइल इंटरनेट और कई सोशल नेटवर्किंग एवं मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

प्रशासन के मुताबिक, प्रदर्शन के बाद कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह, आपत्तिजनक संदेश और भड़काऊ सामग्री फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में लोक शांति और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।

गृह विभाग के सचिव कुंदन कुमार की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि यह कार्रवाई मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। प्रशासन ने दूरसंचार अधिनियम 2023 की धारा 20 और दूरसंचार सेवाओं के अस्थायी निलंबन नियम 2024 के तहत यह आदेश जारी किया है।

इस प्रतिबंध के दौरान व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर), टेलीग्राम, स्नैपचैट, रेडिट समेत करीब 24 सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा वीडियो अपलोडिंग जैसी कुछ ऑनलाइन सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है।

हालांकि, सरकारी कामकाज, अस्पताल, बैंकिंग और अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़ी इंटरनेट सुविधाओं को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है, ताकि आम लोगों को आवश्यक सेवाओं में परेशानी न हो।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपत्तिजनक सूचना को आगे साझा करने से बचें। अधिकारियों ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

इंटरनेट सेवा बंद रहने के दौरान लोगों को सामान्य कॉल और SMS का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: छात्र आंदोलन के बीच बदला सियासी रंग, झंडे उतारकर विधानसभा पहुंचे विधायक, सुरक्षा घेरे में बिहार की राजनीति!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top