40
BREAKING NEWS
Bihar: छात्र आंदोलन के बीच बदला सियासी रंग, झंडे उतारकर विधानसभा पहुंचे विधायक, सुरक्षा घेरे में बिहार की राजनीति!Bihar: बिहार के खेल सितारों को मिला ‘सरकारी सलाम’, आकाशदीप-मुकेश कुमार बने DSP; CM का बड़ा ऐलान- IPL में उतरेगी बिहार की टीम!Bihar: अररिया-मोतिहारी में कागजों पर बने पुल, CAG रिपोर्ट में बिहार में 62 हजार करोड़ का घोटाला!Bihar: टैक्स के फैसले पर घिरी सरकार, विरोध के बाद बदला सुर, गांव में नहीं वसूला जाएगा होल्डिंग टैक्स!Bihar: पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, AISA-RYA ने छात्रों से लेकर आम लोगों से मांगा समर्थन!Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में नया मोड़! हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने उतारी कानूनी टीम!Jharkhand: जमीन के कागज, लाखों की नकदी और विस्फोटक कनेक्शन… आखिर NIA ने क्यों पकड़े दो कारोबारी?Jharkhand: मोबाइल ने छीनी दो जिंदगियां, डिमना लेक के डेंजर जोन में उतरे तीन जूनियर डॉक्टर, दो की डूबने से मौत!Jharkhand: माइंस से लेवी वसूली की साजिश पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग से मुठभेड़ में एक अपराधी घायल!Jharkhand: हाईटेंशन टावर पर छात्र ने फांसी लगाने का किया प्रयास, पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया!Bihar: पुल बना, लेकिन रास्ता गायब, मीरगंज में जनता का फूटा गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग!Jharkhand: लातेहार में PLFI का लेवी नेटवर्क ध्वस्त, हथियार और चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार!Bihar: कबड्डी के रण में दिखेगा बिहार का दम, बिहार खेल गेम्स 2026 के लिए शुरू हुई खिलाड़ियों की तलाश, लखीसराय में होगा बड़ा ट्रायल!Bihar: मोकामा में एक साथ बुझ गए दो घरों के चिराग… गंगा घाट के गड्ढे ने छीनी दो किशोरों की जिंदगी!Bihar: छात्र प्रदर्शन या हिंसक बवाल? जहानाबाद में पत्थरबाजी और फायरिंग के बाद IG पहुंचे मौके पर… जानिए पुलिस की कार्रवाई और आगे की तैयारी!
No menu items available
BREAKING
Bihar: छात्र आंदोलन के बीच बदला सियासी रंग, झंडे उतारकर विधानसभा पहुंचे विधायक, सुरक्षा घेरे में बिहार की राजनीति!Bihar: बिहार के खेल सितारों को मिला ‘सरकारी सलाम’, आकाशदीप-मुकेश कुमार बने DSP; CM का बड़ा ऐलान- IPL में उतरेगी बिहार की टीम!Bihar: अररिया-मोतिहारी में कागजों पर बने पुल, CAG रिपोर्ट में बिहार में 62 हजार करोड़ का घोटाला!Bihar: टैक्स के फैसले पर घिरी सरकार, विरोध के बाद बदला सुर, गांव में नहीं वसूला जाएगा होल्डिंग टैक्स!Bihar: पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, AISA-RYA ने छात्रों से लेकर आम लोगों से मांगा समर्थन!Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में नया मोड़! हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने उतारी कानूनी टीम!Jharkhand: जमीन के कागज, लाखों की नकदी और विस्फोटक कनेक्शन… आखिर NIA ने क्यों पकड़े दो कारोबारी?Jharkhand: मोबाइल ने छीनी दो जिंदगियां, डिमना लेक के डेंजर जोन में उतरे तीन जूनियर डॉक्टर, दो की डूबने से मौत!Jharkhand: माइंस से लेवी वसूली की साजिश पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग से मुठभेड़ में एक अपराधी घायल!Jharkhand: हाईटेंशन टावर पर छात्र ने फांसी लगाने का किया प्रयास, पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया!Bihar: पुल बना, लेकिन रास्ता गायब, मीरगंज में जनता का फूटा गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग!Jharkhand: लातेहार में PLFI का लेवी नेटवर्क ध्वस्त, हथियार और चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: छात्र आंदोलन के बीच बदला सियासी रंग, झंडे उतारकर विधानसभा पहुंचे विधायक, सुरक्षा घेरे में बिहार की राजनीति!
36 minutes ago
Bihar: बिहार के खेल सितारों को मिला ‘सरकारी सलाम’, आकाशदीप-मुकेश कुमार बने DSP; CM का बड़ा ऐलान- IPL में उतरेगी बिहार की टीम!
42 minutes ago
Bihar: अररिया-मोतिहारी में कागजों पर बने पुल, CAG रिपोर्ट में बिहार में 62 हजार करोड़ का घोटाला!
49 minutes ago
Bihar: टैक्स के फैसले पर घिरी सरकार, विरोध के बाद बदला सुर, गांव में नहीं वसूला जाएगा होल्डिंग टैक्स!
55 minutes ago
Bihar: पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, AISA-RYA ने छात्रों से लेकर आम लोगों से मांगा समर्थन!
59 minutes ago

Jharkhand: लातेहार में PLFI का लेवी नेटवर्क ध्वस्त, हथियार और चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार!

लातेहार: लातेहार पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के लिए लेवी वसूली और इलाके में दहशत फैलाने की साजिश...

लातेहार: लातेहार पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के लिए लेवी वसूली और इलाके में दहशत फैलाने की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लोडेड देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, मैगजीन, मोबाइल फोन और चोरी की अपाची बाइक बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई की शाम लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा की ओर से दो संदिग्ध अपराधी बाइक से बालूमाथ-बारियातू क्षेत्र की तरफ जा रहे हैं। आशंका थी कि दोनों किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर बालूमाथ एसडीपीओ उमेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मकईयाटांड़ पिकेट के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान लाल रंग की बिना नंबर वाली अपाची बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों भागने लगे। पुलिस जवानों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के मदनपुर निवासी संजय सिंह उर्फ डिम्पू उर्फ भीम सिंह और कुडू थाना क्षेत्र के सिंजो गांव निवासी शहजाद अंसारी के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान शहजाद अंसारी के पास से लोडेड देशी पिस्तौल और मोबाइल बरामद किया गया, जबकि संजय सिंह के पास से मोबाइल और जिंदा कारतूस मिला। पुलिस ने जिस अपाची बाइक को जब्त किया है, उसके इंजन और चेसिस नंबर मिटाए गए थे। पुलिस को आशंका है कि यह बाइक चोरी की हो सकती है।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पीएलएफआई कमांडर बादल जी उर्फ पवन जी के निर्देश पर बालूमाथ और बारियातू इलाके में सक्रिय थे। उनका कथित उद्देश्य विकास कार्य करा रहे ठेकेदारों से लेवी वसूलना और क्षेत्र में भय का माहौल बनाना था।

इस मामले में बालूमाथ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के नेटवर्क और संगठन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक शहजाद अंसारी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में कई केस दर्ज हैं। वहीं संजय सिंह के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।

इस कार्रवाई में बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, बारियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान सहित पुलिस बल और सुरक्षा जवानों की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में उग्रवादी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी कीमत पर अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: जहानाबाद में NEET प्रदर्शन के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 80 हिरासत में; 106 उपद्रवियों की तस्वीरें जारी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top