44
BREAKING NEWS
Bihar: विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी से बचने की सीख, लखीसराय में प्रवासन जागरूकता शिविर का आयोजन!Bihar: बिहार के 106 खिलाड़ियों को मिलेगा नौकरी का तोहफा, CM सम्राट चौधरी देंगे नियुक्ति पत्र; तेजस्वी यादव की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना को मिली रफ्तार!Bihar: मां और शिशु की सेहत को लेकर बरबीघा में जागरूकता अभियान, रोटरी क्लब ने लगाया स्वास्थ्य शिविर!Jharkhand: श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे का बड़ा तोहफा, देवघर जाने के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें!Jharkhand: सीतामढ़ी का 'रॉबिनहुड' चोर! रांची में करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड, 20 राज्यों की पुलिस के लिए बना सिरदर्द!Jharkhand: कोडरमा में NIA का विस्फोटक नेटवर्क पर छापा, मैगजीन संचालक समेत दो गिरफ्तार, घर से मिले 16 लाख कैश और जमीन के दस्तावेज!Jharkhand: धनबाद में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन… प्रिंस खान गैंग के गुर्गे हथियार और बम के साथ दबोचे गए!Jharkhand: JPSC परीक्षा पर बड़ा एक्शन… पूर्व अध्यक्ष के घर CID की दस्तक, अब खुलेगा भर्ती घोटाले का राज?Jharkhand: रांची की सड़कों पर सियासी जंग… आमने-सामने BJP और Congress, चले अंडे-टमाटर!Bihar: कैमूर के टॉप-10 अपराधी साहेब पासवान गिरफ्तार, सहयोगी मुन्ना पासी भी दबोचा गया!Bihar: श्रावणी मेला से पहले प्रशासन अलर्ट… डीएम खुद मैदान में उतर कर जांचीं तैयारियां!Bihar: भागलपुर में नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला दहन!Bihar: कटिहार में छात्रों का गुस्सा बेकाबू… समाहरणालय पर धावा, पुलिस से भिड़ंत और फिर लाठीचार्ज!Jharkhand: जब परीक्षा चल रही थी… तब मिला एडमिट कार्ड! क्या ऐसे बनेंगे युवाओं के सपने?Bihar: पेपर लीक पर शेखपुरा में छात्रों का शक्ति प्रदर्शन, तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे युवा, PM-गृहमंत्री-शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा!
No menu items available
BREAKING
Bihar: विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी से बचने की सीख, लखीसराय में प्रवासन जागरूकता शिविर का आयोजन!Bihar: बिहार के 106 खिलाड़ियों को मिलेगा नौकरी का तोहफा, CM सम्राट चौधरी देंगे नियुक्ति पत्र; तेजस्वी यादव की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना को मिली रफ्तार!Bihar: मां और शिशु की सेहत को लेकर बरबीघा में जागरूकता अभियान, रोटरी क्लब ने लगाया स्वास्थ्य शिविर!Jharkhand: श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे का बड़ा तोहफा, देवघर जाने के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें!Jharkhand: सीतामढ़ी का ‘रॉबिनहुड’ चोर! रांची में करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड, 20 राज्यों की पुलिस के लिए बना सिरदर्द!Jharkhand: कोडरमा में NIA का विस्फोटक नेटवर्क पर छापा, मैगजीन संचालक समेत दो गिरफ्तार, घर से मिले 16 लाख कैश और जमीन के दस्तावेज!Jharkhand: धनबाद में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन… प्रिंस खान गैंग के गुर्गे हथियार और बम के साथ दबोचे गए!Jharkhand: JPSC परीक्षा पर बड़ा एक्शन… पूर्व अध्यक्ष के घर CID की दस्तक, अब खुलेगा भर्ती घोटाले का राज?Jharkhand: रांची की सड़कों पर सियासी जंग… आमने-सामने BJP और Congress, चले अंडे-टमाटर!Bihar: कैमूर के टॉप-10 अपराधी साहेब पासवान गिरफ्तार, सहयोगी मुन्ना पासी भी दबोचा गया!Bihar: श्रावणी मेला से पहले प्रशासन अलर्ट… डीएम खुद मैदान में उतर कर जांचीं तैयारियां!Bihar: भागलपुर में नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला दहन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी से बचने की सीख, लखीसराय में प्रवासन जागरूकता शिविर का आयोजन!
18 minutes ago
Bihar: बिहार के 106 खिलाड़ियों को मिलेगा नौकरी का तोहफा, CM सम्राट चौधरी देंगे नियुक्ति पत्र; तेजस्वी यादव की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना को मिली रफ्तार!
24 minutes ago
Bihar: मां और शिशु की सेहत को लेकर बरबीघा में जागरूकता अभियान, रोटरी क्लब ने लगाया स्वास्थ्य शिविर!
33 minutes ago
Jharkhand: श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे का बड़ा तोहफा, देवघर जाने के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें!
51 minutes ago
Jharkhand: सीतामढ़ी का ‘रॉबिनहुड’ चोर! रांची में करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड, 20 राज्यों की पुलिस के लिए बना सिरदर्द!
55 minutes ago

Bihar: श्रावणी मेला से पहले प्रशासन अलर्ट… डीएम खुद मैदान में उतर कर जांचीं तैयारियां!

भागलपुर: भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।...

भागलपुर: भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। लाखों की संख्या में हर साल आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर इंतजाम किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में गुरुवार को जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अजगैविनाथ मंदिर, गंगा घाट, नमामि गंगे घाट, प्रस्तावित उद्घाटन स्थल और हेलिपैड का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि प्रशासनिक दृष्टि से भी यह एक बड़ी चुनौती होती है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम ने खास तौर पर श्रद्धालुओं की बुनियादी सुविधाओं पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, बिजली आपूर्ति निर्बाध रहे, साफ-सफाई की नियमित निगरानी हो तथा अस्थायी और स्थायी शौचालयों की संख्या पर्याप्त हो। इसके अलावा कांवड़ियों के ठहरने, विश्राम स्थल, पार्किंग व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी डीएम ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, विशेषकर महिला पुलिस बल की तैनाती की जाए, ताकि महिला श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए।

मीडिया से बातचीत के दौरान डीएम अलंकृता पाण्डेय ने बताया कि श्रावणी मेला को लेकर सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

उद्घाटन समारोह को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि समय आने पर इसकी आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी प्रमोद कुमार यादव, डीएसपी नवनीत कुमार, थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, बीडीओ संजीव कुमार, सीओ रमण कुमार सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के कई अधिकारी मौजूद रहे और अपने-अपने विभागों की तैयारियों की जानकारी दी।

श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन की सक्रियता यह दर्शाती है कि इस बार श्रद्धालुओं को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण देने की दिशा में गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: भागलपुर में नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला दहन!

राजीव रंजन, भागलपुर (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top