44
BREAKING NEWS
Jharkhand: रामगढ़ सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन!Bihar: बुलेट पर घूमते थे लुटेरे, कट्टा दिखाकर राहगीरों को बनाते थे निशाना; तीन गिरफ्तार!Bihar: शिवम हत्याकांड में पुलिस पर उठे सवाल, थाना परिसर में भिड़े परिजन-खाकी; SP ने दिए जांच के आदेश!Jharkhand: 15 नक्सली मामलों में वांछित अनिता किस्कू ने डाला हथियार: पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर लौटी मुख्यधारा में, सरकार देगी 3 लाख की मदद!Jharkhand: JPSC पर सबसे बड़ा एक्शन: ‘एग्जाम सिस्टम’ के सेंटर पर CID का वार, उप परीक्षा नियंत्रक समेत 8 हिरासत में; चेयरमैन के इस्तीफे से मचा हड़कंप!Jharkhand: हेमंत कैबिनेट के 49 बड़े फैसले, मानसून सत्र की तारीख तय, दो नए डिग्री कॉलेज और हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस सेवा को मंजूरी!Jharkhand: JPSC पर ‘CID का शिकंजा’: चेयरमैन के इस्तीफे की चर्चा, परीक्षा एजेंसी के ठिकानों से डिजिटल सबूत जब्त; चार हिरासत में!Bihar: पटना में नशे के सौदागर और हथियारबाज पर पुलिस का शिकंजा: घर से निकला गांजा और देसी कट्टा, दो गिरफ्तार!Bihar: बख्तियारपुर स्टेशन पर ‘खाकी नहीं, टिकट का रौब, यात्रियों को पीटने वाला TTE निलंबित, अब होगी विभागीय जांच!Jharkhand: अब रिम्स में बदलेगी तस्वीर — 200 वेंटिलेटर से लेकर एयरपोर्ट जैसी टॉयलेट व्यवस्था तक, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा प्लान!Jharkhand: अस्पताल की सुरक्षा पर कैंची, पलामू MMCH ने 20 होमगार्ड हटाए, उठे बड़े सवाल!Jharkhand: 6 से 12 अगस्त तक होगा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, हेमंत कैबिनेट के बड़े दांव से गरमाएगी झारखंड विधानसभा!Jharkhand: मशालों में भड़का गुस्सा — JPSC रिजल्ट पर सड़क पर उतरे युवा, रांची बना ‘एग्जाम वॉर ज़ोन’!Jharkhand: रस्सी बांधकर सड़क पर उतरी कांग्रेस — राहुल गांधी की हिरासत पर रांची में सियासी ड्रामा!Jharkhand: दिल्ली की सड़कों पर सुलग रहा गुस्सा… देश किस मोड़ पर? जंतर मंतर आंदोलन पर CM सोरेन का बड़ा संकेत!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: रामगढ़ सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन!Bihar: बुलेट पर घूमते थे लुटेरे, कट्टा दिखाकर राहगीरों को बनाते थे निशाना; तीन गिरफ्तार!Bihar: शिवम हत्याकांड में पुलिस पर उठे सवाल, थाना परिसर में भिड़े परिजन-खाकी; SP ने दिए जांच के आदेश!Jharkhand: 15 नक्सली मामलों में वांछित अनिता किस्कू ने डाला हथियार: पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर लौटी मुख्यधारा में, सरकार देगी 3 लाख की मदद!Jharkhand: JPSC पर सबसे बड़ा एक्शन: ‘एग्जाम सिस्टम’ के सेंटर पर CID का वार, उप परीक्षा नियंत्रक समेत 8 हिरासत में; चेयरमैन के इस्तीफे से मचा हड़कंप!Jharkhand: हेमंत कैबिनेट के 49 बड़े फैसले, मानसून सत्र की तारीख तय, दो नए डिग्री कॉलेज और हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस सेवा को मंजूरी!Jharkhand: JPSC पर ‘CID का शिकंजा’: चेयरमैन के इस्तीफे की चर्चा, परीक्षा एजेंसी के ठिकानों से डिजिटल सबूत जब्त; चार हिरासत में!Bihar: पटना में नशे के सौदागर और हथियारबाज पर पुलिस का शिकंजा: घर से निकला गांजा और देसी कट्टा, दो गिरफ्तार!Bihar: बख्तियारपुर स्टेशन पर ‘खाकी नहीं, टिकट का रौब, यात्रियों को पीटने वाला TTE निलंबित, अब होगी विभागीय जांच!Jharkhand: अब रिम्स में बदलेगी तस्वीर — 200 वेंटिलेटर से लेकर एयरपोर्ट जैसी टॉयलेट व्यवस्था तक, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा प्लान!Jharkhand: अस्पताल की सुरक्षा पर कैंची, पलामू MMCH ने 20 होमगार्ड हटाए, उठे बड़े सवाल!Jharkhand: 6 से 12 अगस्त तक होगा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, हेमंत कैबिनेट के बड़े दांव से गरमाएगी झारखंड विधानसभा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: रामगढ़ सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन!
15 minutes ago
Bihar: बुलेट पर घूमते थे लुटेरे, कट्टा दिखाकर राहगीरों को बनाते थे निशाना; तीन गिरफ्तार!
2 hours ago
Bihar: शिवम हत्याकांड में पुलिस पर उठे सवाल, थाना परिसर में भिड़े परिजन-खाकी; SP ने दिए जांच के आदेश!
2 hours ago
Jharkhand: 15 नक्सली मामलों में वांछित अनिता किस्कू ने डाला हथियार: पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर लौटी मुख्यधारा में, सरकार देगी 3 लाख की मदद!
2 hours ago
Jharkhand: JPSC पर सबसे बड़ा एक्शन: ‘एग्जाम सिस्टम’ के सेंटर पर CID का वार, उप परीक्षा नियंत्रक समेत 8 हिरासत में; चेयरमैन के इस्तीफे से मचा हड़कंप!
3 hours ago

Jharkhand: JPSC पर सबसे बड़ा एक्शन: ‘एग्जाम सिस्टम’ के सेंटर पर CID का वार, उप परीक्षा नियंत्रक समेत 8 हिरासत में; चेयरमैन के इस्तीफे से मचा हड़कंप!

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के आरोपों के बीच मंगलवार को जांच एजेंसियों ने...

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के आरोपों के बीच मंगलवार को जांच एजेंसियों ने बड़ा ऑपरेशन चलाया। सीआईडी और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने जेपीएससी कार्यालय समेत आठ ठिकानों पर छापेमारी कर परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कई लोगों को हिरासत में लिया है।

इस कार्रवाई के बाद जेपीएससी में हड़कंप मच गया है। जांच के घेरे में आई उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता समेत डेटा एंट्री, प्रोग्रामिंग और परीक्षा प्रबंधन से जुड़े कुल आठ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

छापेमारी का सबसे बड़ा फोकस परीक्षा संचालन करने वाली एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (TDPL) रही। एजेंसी के कार्यालय को सील कर दिया गया है। जांच टीम ने यहां से कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए हैं।

सर्वर से लेकर OMR तक जांच के घेरे में

सीआईडी अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या परीक्षा परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया में डिजिटल छेड़छाड़ हुई? क्या OMR शीट या सर्वर डेटा में किसी तरह का बदलाव किया गया? इसके अलावा परीक्षा से जुड़े आर्थिक लेन-देन की भी जांच की जा रही है।

चेयरमैन के इस्तीफे से बढ़ा सियासी ताप

जांच कार्रवाई के बीच जेपीएससी चेयरमैन एल. ख्यांग्ते के इस्तीफे की खबर सामने आई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इस्तीफे की चर्चा के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

ब्लैकलिस्टेड एजेंसी पर भी उठे सवाल

जांच में यह बिंदु भी सामने आया है कि जिस एजेंसी को परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी दी गई थी, उसके पुराने रिकॉर्ड को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब सीआईडी यह जांच रही है कि चयन प्रक्रिया में किन नियमों का पालन किया गया।

अभ्यर्थियों के सवालों के बीच बढ़ी कार्रवाई

14वीं जेपीएससी पीटी रिजल्ट जारी होने के बाद से अभ्यर्थी कटऑफ सार्वजनिक नहीं करने, OMR और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठा रहे थे। अब जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बाद पूरे मामले में नए खुलासे की उम्मीद बढ़ गई है।

वहीं जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर पूरे मामले की सीबीआई जांच और मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग की है।

अब निगाहें सीआईडी जांच पर टिकी हैं कि जेपीएससी परीक्षा विवाद में गड़बड़ी कितनी बड़ी थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: हेमंत कैबिनेट के 49 बड़े फैसले, मानसून सत्र की तारीख तय, दो नए डिग्री कॉलेज और हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस सेवा को मंजूरी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top