39
BREAKING NEWS
Bihar: अब पासपोर्ट बनवाने के लिए लखीसराय से बाहर जाने की जरूरत नहीं… जिले में ही शुरू हो गई है खास सुविधा!Bihar: गिरफ्तारी से पहले मिली राहत, RJD विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत!Bihar: पुलिस नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती, पटना हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, SHO पर FIR और CID जांच का आदेश!Bihar: स्कूल का रंग बदला या राजनीति का रंग? शिक्षा मंत्री के बयान से बिहार में छिड़ी नई बहस!Bihar: 44 हजार का फोन बना मुसीबत, कंपनी ने नहीं सुनी शिकायत; 11 साल बाद ग्राहक को मिलेंगे 1.46 लाख रुपये!Bihar: पटना यूनिवर्सिटी में ‘स्वायत्तता’ की जंग, सम्राट सरकार के नए उच्च शिक्षा विधेयक के खिलाफ 1000 शिक्षक-कर्मचारी सड़क पर!Bihar: सड़क पर चेकिंग देख भागा बाइक सवार… पुलिस ने पकड़ा तो हेलमेट के अंदर मिला लाखों का नशे का सामान!Bihar: साईं कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में स्वागत और विदाई समारोह का भव्य आयोजन, नए प्रशिक्षुओं का हुआ अभिनंदन!Bihar: शेखपुरा में 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन, 34 प्रशिक्षणार्थियों को मिला प्रमाण पत्र; स्वरोजगार से जुड़ने की पहल!Bihar: जीविका दीदियों के फीडबैक से बदली बिहार सरकार की योजनाएं, सम्राट बोले- महिलाओं की मांग पर बढ़ी पेंशन, मिली 125 यूनिट मुफ्त बिजली!Bihar: पटना से गया तक बम धमकी का साया, CM हाउस, स्कूलों के बाद डाकघर-पासपोर्ट सेंटर भी अलर्ट!Jharkhand: देवघर फुटबॉल सेंटर विवाद गरमाया… CM तक पहुंची शिकायत, अब शुरू हुई जांच!Jharkhand: गढ़वा में खेती का नया मॉडल, 3 कृषक पाठशालाओं से 21 गांव के किसानों को मिलेगी ताकत!Jharkhand: अब ATM से निकलेगा चावल-गेहूं, झारखंड में ‘ग्रेन ATM’ की एंट्री से पहले ही मचा बवाल!Jharkhand: 335 साल पुराना जगन्नाथपुर रथ मेला महंगा पड़ा, 2.27 करोड़ के रिकॉर्ड टेंडर से बढ़े स्टॉल किराये!
No menu items available
BREAKING
Bihar: अब पासपोर्ट बनवाने के लिए लखीसराय से बाहर जाने की जरूरत नहीं… जिले में ही शुरू हो गई है खास सुविधा!Bihar: गिरफ्तारी से पहले मिली राहत, RJD विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत!Bihar: पुलिस नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती, पटना हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, SHO पर FIR और CID जांच का आदेश!Bihar: स्कूल का रंग बदला या राजनीति का रंग? शिक्षा मंत्री के बयान से बिहार में छिड़ी नई बहस!Bihar: 44 हजार का फोन बना मुसीबत, कंपनी ने नहीं सुनी शिकायत; 11 साल बाद ग्राहक को मिलेंगे 1.46 लाख रुपये!Bihar: पटना यूनिवर्सिटी में ‘स्वायत्तता’ की जंग, सम्राट सरकार के नए उच्च शिक्षा विधेयक के खिलाफ 1000 शिक्षक-कर्मचारी सड़क पर!Bihar: सड़क पर चेकिंग देख भागा बाइक सवार… पुलिस ने पकड़ा तो हेलमेट के अंदर मिला लाखों का नशे का सामान!Bihar: साईं कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में स्वागत और विदाई समारोह का भव्य आयोजन, नए प्रशिक्षुओं का हुआ अभिनंदन!Bihar: शेखपुरा में 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन, 34 प्रशिक्षणार्थियों को मिला प्रमाण पत्र; स्वरोजगार से जुड़ने की पहल!Bihar: जीविका दीदियों के फीडबैक से बदली बिहार सरकार की योजनाएं, सम्राट बोले- महिलाओं की मांग पर बढ़ी पेंशन, मिली 125 यूनिट मुफ्त बिजली!Bihar: पटना से गया तक बम धमकी का साया, CM हाउस, स्कूलों के बाद डाकघर-पासपोर्ट सेंटर भी अलर्ट!Jharkhand: देवघर फुटबॉल सेंटर विवाद गरमाया… CM तक पहुंची शिकायत, अब शुरू हुई जांच!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: अब पासपोर्ट बनवाने के लिए लखीसराय से बाहर जाने की जरूरत नहीं… जिले में ही शुरू हो गई है खास सुविधा!
4 hours ago
Bihar: गिरफ्तारी से पहले मिली राहत, RJD विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत!
5 hours ago
Bihar: पुलिस नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती, पटना हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, SHO पर FIR और CID जांच का आदेश!
5 hours ago
Bihar: स्कूल का रंग बदला या राजनीति का रंग? शिक्षा मंत्री के बयान से बिहार में छिड़ी नई बहस!
5 hours ago
Bihar: 44 हजार का फोन बना मुसीबत, कंपनी ने नहीं सुनी शिकायत; 11 साल बाद ग्राहक को मिलेंगे 1.46 लाख रुपये!
5 hours ago

Bihar: बेटी की डोली से पहले घर में डाका, 15 लाख के गहने और 2 लाख कैश ले उड़े चोर!

नालंदा: नालंदा जिले में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी लहेरी थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी में...

नालंदा: नालंदा जिले में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी लहेरी थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी में देखने को मिली। यहां दिनदहाड़े बदमाशों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर करीब 17 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं पीड़ित परिवार सदमे में है।

बताया जाता है कि शिक्षा विभाग नवादा में कार्यरत सुषमा कुमारी चौधरी रोज की तरह सोमवार सुबह करीब 9 बजे ड्यूटी के लिए घर से निकली थीं। दोपहर करीब 3 बजे जब वह वापस लौटीं तो घर का मुख्य दरवाजा खुला देखकर उनके होश उड़ गए।

घर के अंदर पहुंचते ही उन्होंने देखा कि गोदरेज और बक्सों के ताले टूटे हुए थे, सामान बिखरा पड़ा था और वर्षों की मेहनत से जुटाई गई संपत्ति गायब थी। पीड़िता के मुताबिक, चोर करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 2 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

सबसे बड़ा झटका परिवार को तब लगा, जब पता चला कि चोरी गए गहने अगले साल होने वाली बेटी की शादी के लिए वर्षों से धीरे-धीरे जमा किए जा रहे थे। परिवार के सपनों पर चोरों ने एक झटके में पानी फेर दिया।

हैरानी की बात यह है कि जिस इलाके में चोरी हुई, वहां आसपास कोचिंग संस्थान और लोगों की लगातार आवाजाही रहती है, लेकिन इसके बावजूद अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर निकल गए।

घटना की सूचना मिलते ही लहेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। टीम घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है और पुलिस चोरों की पहचान में लगी है।

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर दिनदहाड़े इतनी बड़ी चोरी को अंजाम देने वाले बदमाश कौन हैं और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देकर कैसे फरार हो गए। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: मुंगेर में दरोगा की साजिश बेनकाब: पत्नी की ‘आत्महत्या’ की कहानी फेल, FSL रिपोर्ट ने बताया—ये हत्या थी!

वीरेंद्र कुमार, नालंदा (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top