10
BREAKING NEWS
बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!सील लगने के बाद भी उड़ गईं 700 बोरी यूरिया, कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगा जबाब!खेल-खेल में पढ़ाया, दीवारों को बनाया ब्लैकबोर्ड… बिहार की पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रपति सम्मान!डस्टबिन नहीं, डकैती; सुधाकर सिंह ने लगाया मंगल पांडे पर गंभीर आरोप!लखीसराय में खुलेगा पशुपालन का ‘पावर सेंटर’; 506 लाख डोज सालाना क्षमता वाले फ्रोजन सीमेन स्टेशन का ललन सिंह ने लिया जायजा!जिनके हाथों में भविष्य की तस्वीर, लखीसराय में उन गुरुओं को मिला सम्मान; शिक्षक दिवस पर सजा सम्मान का मंच!
No menu items available
BREAKING
बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!सील लगने के बाद भी उड़ गईं 700 बोरी यूरिया, कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगा जबाब!खेल-खेल में पढ़ाया, दीवारों को बनाया ब्लैकबोर्ड… बिहार की पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रपति सम्मान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!
5 hours ago
बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
5 hours ago
पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!
6 hours ago
कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!
6 hours ago
पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!
6 hours ago

Jharkhand: रांची पुलिस का तेज ऑपरेशन, अपहृत मासूम की सुरक्षित हुई घर वापसी!

रांची: रांची ग्रामीण पुलिस ने एक मासूम बच्ची की जिंदगी बचाने के लिए महज 12 घंटे में बड़ा ऑपरेशन चलाकर...

रांची: रांची ग्रामीण पुलिस ने एक मासूम बच्ची की जिंदगी बचाने के लिए महज 12 घंटे में बड़ा ऑपरेशन चलाकर अपहरण कांड का खुलासा कर दिया। फिरौती के लिए अगवा की गई 5 वर्षीय बच्ची को बिहार के गया से सकुशल बरामद कर लिया गया।

इस कार्रवाई में पुलिस ने अपहरण की साजिश रचने वाले समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने गया पुलिस के सहयोग से लगातार छापेमारी कर बच्ची को गया जंक्शन के पास एक होटल से मुक्त कराया।

पड़ोसी ने ही रची थी अपहरण की साजिश

रांची ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि घटना का मुख्य आरोपी रमेश कुमार मिश्रा पीड़ित परिवार के घर के पास किराये के मकान में रहता था।

आरोप है कि पैसों के लालच में उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और गया पहुंच गया। इसके बाद बच्ची के परिजनों से 3 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।

आरोपी ने रकम नहीं देने पर बच्ची को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी थी।

30 से ज्यादा जगहों पर पुलिस का ऑपरेशन

16 जुलाई को नगड़ी थाना क्षेत्र के सपारोम इलाके से बच्ची के गायब होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत विशेष टीम का गठन किया।

तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस बिहार के गया पहुंची। वहां 30 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई और आखिरकार गया जंक्शन के पास एक होटल से बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

मोबाइल से खुला पूरा राज

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि रमेश के साथ सचिन कुमार और मोनू कुमार भी इस साजिश में शामिल थे।

आरोपियों ने बच्ची की मां को धमकाकर ऑनलाइन दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से 5-5 हजार रुपये भी मंगवाए थे।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में रमेश कुमार मिश्रा (20 वर्ष), गया, सचिन कुमार (19 वर्ष), गया, मोनू कुमार (19 वर्ष), जहानाबाद को गिरफ्तार किया है।

रांची पुलिस के अनुसार, त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच के कारण बच्ची को सुरक्षित बचाया जा सका। इस ऑपरेशन को पुलिस टीम की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top