9
BREAKING NEWS
आरा रेलवे स्टेशन से कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, हत्या-लूट और ट्रेन डकैती के मामलों में था वांछित!मोतिहारी में मंदिर का ताला काटकर चोरी, साईं बाबा की छतरी और गणेश जी का मुकुट ले उड़े चोर!मधुबनी में रेल सुरक्षा पर सवाल, खुला रेलवे फाटक और गुजर गई सुपरफास्ट ट्रेन!बेगूसराय में जागरण के मंच पर दरोगा का हंगामा? महिला डांसर को थप्पड़ मारने और पिस्टल लहराने का आरोप, वीडियो वायरल!9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर की मां दुर्गा की आराधना, अनुष्ठान के बाद सचिता देवी की मौत!कटिहार में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, भाषण देते समय आया चक्कर; कार्यक्रम स्थल पर मची हलचल!दुर्गा पूजा में अनोखी रस्म; घर-घर स्वागत, अनाज और दान; टोली के गुजरने पर रास्ते में लेटते हैं लोग!न गाड़ी, न ट्रॉली… 16 कहारों के कंधे पर मां की विदाई, शेखपुरा में आज भी जिंदा है पुरानी परंपरा!बिहार का अनोखा गांव, जहां दशहरा पर राम-रावण युद्ध में दिखती है सदियों पुरानी परंपरा!किऊल नदी में उतरीं मशीनें, लखीसराय-किऊल के बीच रास्ता और पुलिया बनाने का काम शुरू; लाखों लोगों को मिलेगी राहत!गोपालगंज में 6 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस!मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!बगहा में 8 दिन से लापता 13 वर्षीय छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, स्कूल जाने के बाद हुआ था गायब; जांच में जुटी पुलिस!मां दुर्गा के पंडाल के पास आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस, सीतामढ़ी में मचा हड़कंप; मजिस्ट्रेट से मांगा गया जवाब!अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की बढ़ीं मुश्किलें; रोड शो को लेकर 3 FIR, 11 JCB से फूल बरसाने का आरोप!
No menu items available
BREAKING
आरा रेलवे स्टेशन से कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, हत्या-लूट और ट्रेन डकैती के मामलों में था वांछित!मोतिहारी में मंदिर का ताला काटकर चोरी, साईं बाबा की छतरी और गणेश जी का मुकुट ले उड़े चोर!मधुबनी में रेल सुरक्षा पर सवाल, खुला रेलवे फाटक और गुजर गई सुपरफास्ट ट्रेन!बेगूसराय में जागरण के मंच पर दरोगा का हंगामा? महिला डांसर को थप्पड़ मारने और पिस्टल लहराने का आरोप, वीडियो वायरल!9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर की मां दुर्गा की आराधना, अनुष्ठान के बाद सचिता देवी की मौत!कटिहार में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, भाषण देते समय आया चक्कर; कार्यक्रम स्थल पर मची हलचल!दुर्गा पूजा में अनोखी रस्म; घर-घर स्वागत, अनाज और दान; टोली के गुजरने पर रास्ते में लेटते हैं लोग!न गाड़ी, न ट्रॉली… 16 कहारों के कंधे पर मां की विदाई, शेखपुरा में आज भी जिंदा है पुरानी परंपरा!बिहार का अनोखा गांव, जहां दशहरा पर राम-रावण युद्ध में दिखती है सदियों पुरानी परंपरा!किऊल नदी में उतरीं मशीनें, लखीसराय-किऊल के बीच रास्ता और पुलिया बनाने का काम शुरू; लाखों लोगों को मिलेगी राहत!गोपालगंज में 6 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस!मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आरा रेलवे स्टेशन से कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, हत्या-लूट और ट्रेन डकैती के मामलों में था वांछित!
7 hours ago
मोतिहारी में मंदिर का ताला काटकर चोरी, साईं बाबा की छतरी और गणेश जी का मुकुट ले उड़े चोर!
7 hours ago
मधुबनी में रेल सुरक्षा पर सवाल, खुला रेलवे फाटक और गुजर गई सुपरफास्ट ट्रेन!
7 hours ago
बेगूसराय में जागरण के मंच पर दरोगा का हंगामा? महिला डांसर को थप्पड़ मारने और पिस्टल लहराने का आरोप, वीडियो वायरल!
8 hours ago
9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर की मां दुर्गा की आराधना, अनुष्ठान के बाद सचिता देवी की मौत!
8 hours ago

Jharkhand: रांची से उठी लद्दाख की आवाज, सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़क पर उतरे लोग!

रांची: राजधानी रांची में शुक्रवार को एक अलग तरह का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। लद्दाख के वैज्ञानिक, शिक्षाविद और...

रांची: राजधानी रांची में शुक्रवार को एक अलग तरह का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। लद्दाख के वैज्ञानिक, शिक्षाविद और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और केंद्र सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।

मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के सामने आयोजित इस धरने में कई सामाजिक संगठनों, छात्रों और बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद की।

धरने का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता देवी दयाल मुंडा ने किया। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक का आंदोलन सिर्फ किसी व्यक्ति का मुद्दा नहीं है, बल्कि पर्यावरण, शिक्षा और जनहित से जुड़े सवालों से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आंदोलन हर नागरिक का अधिकार है और सरकार को जनभावनाओं को सुनते हुए संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए।

‘सरकार को आंदोलन को गंभीरता से सुनना चाहिए’

प्रदर्शन में शामिल सामाजिक कार्यकर्ता जावेद अख्तर ने कहा कि सोनम वांगचुक देश के जाने-माने वैज्ञानिक और शिक्षाविद हैं। अगर वह किसी मुद्दे को लेकर भूख हड़ताल जैसे कदम उठा रहे हैं तो सरकार को उनकी बातों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से बातचीत कर समाधान निकालने की मांग की। वहीं कुछ लोगों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग भी उठाई।

तख्तियों से गूंजी बापू वाटिका

धरने में शामिल लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा सुधार और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी बातें रखीं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लोकतंत्र में असहमति की आवाज को दबाने के बजाय उसे सम्मान दिया जाना चाहिए।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अंत में प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपने की बात कही।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top