16
BREAKING NEWS
बिहार के 40 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द, हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट!बिहार में गजब का ट्रांसफर! एक DSP की दो जिलों में पोस्टिंग, अब सवाल—साहब ज्वाइन कहां करेंगे?नेपाल में बाढ़ के पानी में डूबी बैंक शाखा से 50 करोड़ का सोना बरामद, डेढ़ करोड़ नकद भी सुरक्षित निकला!नेपाल में त्रिशूली बाजार का खौफनाक मंजर; जहां थी रौनक, वहां अब सिर्फ मलबा और तबाही!नेपाल आपदा: रसुवागढ़ी की सुरंग में कोई जीवित नहीं मिला, सेना की रेस्क्यू टीम लौटी!नेपाल आपदा: 39 देशों के 590 विदेशी अब भी लापता, 323 से ज्यादा का रेस्क्यू!सीतामढ़ी के अंचल कार्यालय में ‘चप्पल कांड’! महिला लिपिक और नाजिर भिड़े, मारपीट का VIDEO वायरल!रोहतास में सोन का बढ़ेगा जलस्तर; बाणसागर के 8 गेट खुले, 3277 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया!लखीसराय में ‘सड़क सुरक्षा’ के नाम पर कैसा अभियान? बाइक सवारों को रोकने के बजाय खदेड़ती पुलिस, हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?मुंगेर में सड़क कब्जे पर नगर आयुक्त का सख्त एक्शन, निगम टीम पहुंची तो खुद तोड़ने लगा अतिक्रमण!जब आखिरी सफर भी नदी के भरोसे...किशनगंज में शव कंधे पर उठाकर खकवा नदी तैरते हैं ग्रामीण!बगहा में पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, SI समेत कई पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़!महिला कांस्टेबल का PM मोदी पर आपत्तिजनक बयान, वीडियो वायरल!अमेरिका ने नेपाल के बाढ़ इलाकों में लेवल-4 लगा दिया… यात्रा पूरी तरह बैन!सरकारी पत्र देर रात, जवाब सिर्फ बहाने… लखीसराय में राष्ट्रीय खेल दिवस फ्लॉप!
No menu items available
BREAKING
बिहार के 40 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द, हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट!बिहार में गजब का ट्रांसफर! एक DSP की दो जिलों में पोस्टिंग, अब सवाल—साहब ज्वाइन कहां करेंगे?नेपाल में बाढ़ के पानी में डूबी बैंक शाखा से 50 करोड़ का सोना बरामद, डेढ़ करोड़ नकद भी सुरक्षित निकला!नेपाल में त्रिशूली बाजार का खौफनाक मंजर; जहां थी रौनक, वहां अब सिर्फ मलबा और तबाही!नेपाल आपदा: रसुवागढ़ी की सुरंग में कोई जीवित नहीं मिला, सेना की रेस्क्यू टीम लौटी!नेपाल आपदा: 39 देशों के 590 विदेशी अब भी लापता, 323 से ज्यादा का रेस्क्यू!सीतामढ़ी के अंचल कार्यालय में ‘चप्पल कांड’! महिला लिपिक और नाजिर भिड़े, मारपीट का VIDEO वायरल!रोहतास में सोन का बढ़ेगा जलस्तर; बाणसागर के 8 गेट खुले, 3277 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया!लखीसराय में ‘सड़क सुरक्षा’ के नाम पर कैसा अभियान? बाइक सवारों को रोकने के बजाय खदेड़ती पुलिस, हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?मुंगेर में सड़क कब्जे पर नगर आयुक्त का सख्त एक्शन, निगम टीम पहुंची तो खुद तोड़ने लगा अतिक्रमण!जब आखिरी सफर भी नदी के भरोसे…किशनगंज में शव कंधे पर उठाकर खकवा नदी तैरते हैं ग्रामीण!बगहा में पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, SI समेत कई पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार के 40 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द, हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट!
54 minutes ago
बिहार में गजब का ट्रांसफर! एक DSP की दो जिलों में पोस्टिंग, अब सवाल—साहब ज्वाइन कहां करेंगे?
1 hour ago
नेपाल में बाढ़ के पानी में डूबी बैंक शाखा से 50 करोड़ का सोना बरामद, डेढ़ करोड़ नकद भी सुरक्षित निकला!
1 hour ago
नेपाल में त्रिशूली बाजार का खौफनाक मंजर; जहां थी रौनक, वहां अब सिर्फ मलबा और तबाही!
1 hour ago
नेपाल आपदा: रसुवागढ़ी की सुरंग में कोई जीवित नहीं मिला, सेना की रेस्क्यू टीम लौटी!
2 hours ago

Jharkhand: महाप्रभु के रथ की रस्सी CM-राज्यपाल ने थामी, रांची जगन्नाथ मंदिर में आस्था का महासैलाब!

रांची: जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा झारखंड गुरुवार को भक्तिमय हो उठा। भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा...

रांची: जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा झारखंड गुरुवार को भक्तिमय हो उठा। भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथयात्रा में ऐसा आस्था का सैलाब उमड़ा कि राजधानी रांची का जगन्नाथपुर मंदिर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ से भर गया।

सुबह करीब 3 बजे से ही भक्त मंदिर पहुंचने लगे, देखते ही देखते श्रद्धालुओं की कतार करीब 2 किलोमीटर तक पहुंच गई। हर कोई महाप्रभु के दर्शन और रथ की रस्सी खींचने के लिए उत्साहित नजर आया।

राज्यपाल और CM ने खींचा महाप्रभु का रथ

रांची की ऐतिहासिक रथयात्रा में राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। दोनों ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर राज्य की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

इसके बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर महाप्रभु का रथ खींचा। सीएम हेमंत सोरेन ने इस मौके पर जगन्नाथपुर मंदिर को पर्यटन के नक्शे पर और मजबूत पहचान दिलाने की बात कही।

मंदिर की पहचान बनेगा भव्य तोरण द्वार

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि धुर्वा स्थित जगन्नाथ मंदिर को दूर से पहचान दिलाने के लिए मंदिर से जुड़ने वाली सड़क पर भव्य तोरण द्वार बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि झारखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को नई पहचान देने का काम किया जा रहा है।

108 दीपों से हुई मंगल आरती, 15 दिन बाद दिए दर्शन

रथयात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ का 15 दिनों का एकांतवास समाप्त हुआ। नेत्रदान की परंपरा पूरी होने के बाद भगवान ने भक्तों को दर्शन दिए।

मंदिर में 108 दीपों से भव्य मंगल आरती की गई और भगवान को मालपुआ का भोग लगाया गया।

रथ के साथ शुरू हुआ 10 दिवसीय मेला

भगवान जगन्नाथ को रथ पर विराजमान कर मौसीबाड़ी ले जाया गया। 25 जुलाई को घुरती रथयात्रा के साथ भगवान वापस मंदिर लौटेंगे।

रथ मेले को लेकर सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए गए हैं। करीब 2000 पुलिस जवान, 215 सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है।

पलामू-हजारीबाग में दिखा परंपरा और तकनीक का संगम

झारखंड के अन्य जिलों में भी रथयात्रा की धूम रही। पलामू में वर्षों पुरानी परंपरा के बीच इस्कॉन का 41 फीट ऊंचा हाइड्रोलिक रथ आकर्षण का केंद्र बना।

वहीं हजारीबाग में आईआईटी इंजीनियरों द्वारा तैयार हाइड्रोलिक और रिमोट कंट्रोल रथ ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top