15
BREAKING NEWS
शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!शेखपुरा में गुरु सम्मान की गूंज, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा!सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!CM के सामने बाढ़ का दर्द, सुरक्षा घेरे में दब गई फरियाद; सम्राट चौधरी तक पहुंचा पीड़ित, गार्ड ने हटाया!नेपाल आपदा के 11वें दिन राहत की तीन बड़ी तस्वीरें; सुरंग से चीनी नागरिक और घर से 64 वर्षीय महिला रेस्क्यू, UN ने मांगे 5 करोड़ डॉलर!जन्माष्टमी पर शेखपुरा में ट्रैफिक पुलिस का ‘एक्शन प्लान’ तैयार, हर मोड़ पर जवान तैनात; 24 लाख का जुर्माना भी वसूला!शिक्षक दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल लखीसराय में दिखी भारतीय संस्कारों की झलक, सम्मानित हुए शिक्षाविद्!लखीसराय में ललन सिंह का ‘पावर शो’! कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, सिमेन स्टेशन के स्थल निरीक्षण को लेकर बढ़ी हलचल!12 बजे ही जन्मे ‘कान्हा’; जन्माष्टमी पर शुभ मुहूर्त का ऐसा क्रेज, अस्पतालों में प्लान्ड डिलीवरी की बढ़ी डिमांड!नोटबुक नहीं, अंदर छिपी थी शराब की ‘फैक्ट्री’; 360 बोतलों का जुगाड़ देख उत्पाद विभाग भी रह गया हैरान!बिहार में CBI की कार्रवाई पर सरकार का ‘ब्रेक’; सरकारी सेवकों पर हाथ डालने से पहले लेनी होगी मंजूरी!चोरी के डर से Scorpio को बना दिया ‘छत की कार पार्किंग’; क्रेन से दो मंजिला मकान पर चढ़ी SUV, VIDEO वायरल!नेपाल आपदा का भयावह चेहरा; चीन ने पहली बार जारी किया मौत का आंकड़ा, 31 शव बरामद; 531 लापता, भारतीय टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन तेज!काला लिबास… AC फर्स्ट क्लास… और सूटकेस में शराब; समस्तीपुर में युवती की ‘प्रीमियम तस्करी’ का खुला राज!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!शेखपुरा में गुरु सम्मान की गूंज, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा!सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!CM के सामने बाढ़ का दर्द, सुरक्षा घेरे में दब गई फरियाद; सम्राट चौधरी तक पहुंचा पीड़ित, गार्ड ने हटाया!नेपाल आपदा के 11वें दिन राहत की तीन बड़ी तस्वीरें; सुरंग से चीनी नागरिक और घर से 64 वर्षीय महिला रेस्क्यू, UN ने मांगे 5 करोड़ डॉलर!जन्माष्टमी पर शेखपुरा में ट्रैफिक पुलिस का ‘एक्शन प्लान’ तैयार, हर मोड़ पर जवान तैनात; 24 लाख का जुर्माना भी वसूला!शिक्षक दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल लखीसराय में दिखी भारतीय संस्कारों की झलक, सम्मानित हुए शिक्षाविद्!लखीसराय में ललन सिंह का ‘पावर शो’! कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, सिमेन स्टेशन के स्थल निरीक्षण को लेकर बढ़ी हलचल!12 बजे ही जन्मे ‘कान्हा’; जन्माष्टमी पर शुभ मुहूर्त का ऐसा क्रेज, अस्पतालों में प्लान्ड डिलीवरी की बढ़ी डिमांड!नोटबुक नहीं, अंदर छिपी थी शराब की ‘फैक्ट्री’; 360 बोतलों का जुगाड़ देख उत्पाद विभाग भी रह गया हैरान!बिहार में CBI की कार्रवाई पर सरकार का ‘ब्रेक’; सरकारी सेवकों पर हाथ डालने से पहले लेनी होगी मंजूरी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!
6 hours ago
शेखपुरा में गुरु सम्मान की गूंज, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा!
6 hours ago
सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!
7 hours ago
गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!
7 hours ago
CM के सामने बाढ़ का दर्द, सुरक्षा घेरे में दब गई फरियाद; सम्राट चौधरी तक पहुंचा पीड़ित, गार्ड ने हटाया!
7 hours ago

Bihar: दानापुर से बेंगलूरु समेत कई रूटों पर स्पेशल ट्रेन की तारीख बढ़ी, जानिए पूरा अपडेट!

पटना: ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। पूर्व मध्य...

पटना: ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर रेल मंडल की ओर से दानापुर से बेंगलूरु, चर्लपल्ली और सरायगढ़ से देवघर के बीच चल रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है।

दानापुर रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों को निर्धारित अवधि के बाद भी चलाने का निर्णय लिया गया है।

दानापुर-बेंगलूरु स्पेशल अब 31 अगस्त तक चलेगी

ट्रेन संख्या 03251/03252 दानापुर-एसएमवीबी बेंगलूरु-दानापुर स्पेशल का परिचालन बढ़ाया गया है।

यह ट्रेन 17 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक (कुछ निर्धारित तिथियों को छोड़कर) दानापुर से चलेगी। ट्रेन दानापुर से दोपहर 3 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 14:30 बजे एसएमवीबी बेंगलूरु पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन 19 जुलाई से 2 सितंबर 2026 तक बेंगलूरु से चलकर तीसरे दिन रात 11:55 बजे दानापुर पहुंचेगी।

इस ट्रेन में यात्रियों के लिए 2AC के 2 कोच, 3AC के 3 कोच, स्लीपर के 10 कोच और सामान्य श्रेणी के 7 कोच उपलब्ध रहेंगे।

दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल का भी विस्तार

ट्रेन संख्या 07091/07092 दानापुर-चर्लपल्ली-दानापुर स्पेशल का भी परिचालन जारी रहेगा।

यह ट्रेन 18 जुलाई और 25 जुलाई 2026 को चर्लपल्ली से चलकर दानापुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में 20 जुलाई और 27 जुलाई 2026 को दानापुर से चर्लपल्ली के लिए रवाना होगी।

इस स्पेशल ट्रेन में 2AC के 3 कोच, 3AC के 5 कोच, स्लीपर के 10 कोच और सामान्य श्रेणी के 4 कोच लगाए गए हैं।

सरायगढ़-देवघर मेमू स्पेशल का बढ़ा समय

श्रावणी मेला को देखते हुए सरायगढ़-देवघर-सरायगढ़ मेमू स्पेशल (05573/05574) के परिचालन अवधि में भी विस्तार किया गया है।

अब यह ट्रेन 16 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन चलेगी।

यह ट्रेन सरायगढ़ से सुबह 3:05 बजे खुलकर सुपौल, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, मुंगेर, सुलतानगंज और भागलपुर होते हुए 11:20 बजे देवघर पहुंचेगी।

वापसी में देवघर से यह ट्रेन 11:35 बजे रवाना होकर रात 10:15 बजे सरायगढ़ पहुंचेगी।

पटना-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन भी चलेगी

यात्रियों की सुविधा के लिए 17 जुलाई 2026 को पटना से अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन (09448) का भी परिचालन किया जाएगा।

यह ट्रेन पटना से रात 10:30 बजे खुलेगी और डीडीयू, कानपुर, कोटा, रतलाम और छायापुरी के रास्ते तीसरे दिन सुबह 2:20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

रेलवे के इस फैसले से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों, खासकर दक्षिण भारत और श्रावणी मेला जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top