16
BREAKING NEWS
बिहार के 40 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द, हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट!बिहार में गजब का ट्रांसफर! एक DSP की दो जिलों में पोस्टिंग, अब सवाल—साहब ज्वाइन कहां करेंगे?नेपाल में बाढ़ के पानी में डूबी बैंक शाखा से 50 करोड़ का सोना बरामद, डेढ़ करोड़ नकद भी सुरक्षित निकला!नेपाल में त्रिशूली बाजार का खौफनाक मंजर; जहां थी रौनक, वहां अब सिर्फ मलबा और तबाही!नेपाल आपदा: रसुवागढ़ी की सुरंग में कोई जीवित नहीं मिला, सेना की रेस्क्यू टीम लौटी!नेपाल आपदा: 39 देशों के 590 विदेशी अब भी लापता, 323 से ज्यादा का रेस्क्यू!सीतामढ़ी के अंचल कार्यालय में ‘चप्पल कांड’! महिला लिपिक और नाजिर भिड़े, मारपीट का VIDEO वायरल!रोहतास में सोन का बढ़ेगा जलस्तर; बाणसागर के 8 गेट खुले, 3277 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया!लखीसराय में ‘सड़क सुरक्षा’ के नाम पर कैसा अभियान? बाइक सवारों को रोकने के बजाय खदेड़ती पुलिस, हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?मुंगेर में सड़क कब्जे पर नगर आयुक्त का सख्त एक्शन, निगम टीम पहुंची तो खुद तोड़ने लगा अतिक्रमण!जब आखिरी सफर भी नदी के भरोसे...किशनगंज में शव कंधे पर उठाकर खकवा नदी तैरते हैं ग्रामीण!बगहा में पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, SI समेत कई पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़!महिला कांस्टेबल का PM मोदी पर आपत्तिजनक बयान, वीडियो वायरल!अमेरिका ने नेपाल के बाढ़ इलाकों में लेवल-4 लगा दिया… यात्रा पूरी तरह बैन!सरकारी पत्र देर रात, जवाब सिर्फ बहाने… लखीसराय में राष्ट्रीय खेल दिवस फ्लॉप!
No menu items available
BREAKING
बिहार के 40 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द, हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट!बिहार में गजब का ट्रांसफर! एक DSP की दो जिलों में पोस्टिंग, अब सवाल—साहब ज्वाइन कहां करेंगे?नेपाल में बाढ़ के पानी में डूबी बैंक शाखा से 50 करोड़ का सोना बरामद, डेढ़ करोड़ नकद भी सुरक्षित निकला!नेपाल में त्रिशूली बाजार का खौफनाक मंजर; जहां थी रौनक, वहां अब सिर्फ मलबा और तबाही!नेपाल आपदा: रसुवागढ़ी की सुरंग में कोई जीवित नहीं मिला, सेना की रेस्क्यू टीम लौटी!नेपाल आपदा: 39 देशों के 590 विदेशी अब भी लापता, 323 से ज्यादा का रेस्क्यू!सीतामढ़ी के अंचल कार्यालय में ‘चप्पल कांड’! महिला लिपिक और नाजिर भिड़े, मारपीट का VIDEO वायरल!रोहतास में सोन का बढ़ेगा जलस्तर; बाणसागर के 8 गेट खुले, 3277 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया!लखीसराय में ‘सड़क सुरक्षा’ के नाम पर कैसा अभियान? बाइक सवारों को रोकने के बजाय खदेड़ती पुलिस, हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?मुंगेर में सड़क कब्जे पर नगर आयुक्त का सख्त एक्शन, निगम टीम पहुंची तो खुद तोड़ने लगा अतिक्रमण!जब आखिरी सफर भी नदी के भरोसे…किशनगंज में शव कंधे पर उठाकर खकवा नदी तैरते हैं ग्रामीण!बगहा में पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, SI समेत कई पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार के 40 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द, हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट!
2 hours ago
बिहार में गजब का ट्रांसफर! एक DSP की दो जिलों में पोस्टिंग, अब सवाल—साहब ज्वाइन कहां करेंगे?
2 hours ago
नेपाल में बाढ़ के पानी में डूबी बैंक शाखा से 50 करोड़ का सोना बरामद, डेढ़ करोड़ नकद भी सुरक्षित निकला!
2 hours ago
नेपाल में त्रिशूली बाजार का खौफनाक मंजर; जहां थी रौनक, वहां अब सिर्फ मलबा और तबाही!
2 hours ago
नेपाल आपदा: रसुवागढ़ी की सुरंग में कोई जीवित नहीं मिला, सेना की रेस्क्यू टीम लौटी!
3 hours ago

Jharkhand: गुमला में अंधविश्वास की खौफनाक सजा, डायन-बिसाही के शक में 75 साल के वृद्ध की कुदाल से हत्या, आरोपी गिरफ्तार!

गुमला: जिले के सिसई थाना क्षेत्र के पोढ़ा नागफेनी गांव में अंधविश्वास के चलते एक बुजुर्ग की हत्या का सनसनीखेज...

गुमला: जिले के सिसई थाना क्षेत्र के पोढ़ा नागफेनी गांव में अंधविश्वास के चलते एक बुजुर्ग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डायन-बिसाही के शक में गांव के ही एक व्यक्ति ने 75 वर्षीय वृद्ध सीताराम खड़िया पर कुदाल से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना शनिवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सीताराम खड़िया अपने घर में खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान वह हाथ धोने के लिए घर के बाहर निकले। तभी गांव के ही एतवा उरांव ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

कुदाल से किए गए हमले में सीताराम खड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

मृतक के पुत्र कुशल खड़िया ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी एतवा उरांव उनके पिता पर डायन-बिसाही करने का आरोप लगाता था। आरोपी को शक था कि उसके बच्चों और परिवार के सदस्यों की बीमारी के पीछे सीताराम खड़िया का हाथ है। इसी अंधविश्वास के कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया।

ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी पिछले कुछ समय से मृतक को लेकर इस तरह की बातें करता रहता था। इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास की गंभीर समस्या को सामने ला दिया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद सिसई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी एतवा उरांव को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top