19
BREAKING NEWS
लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!वैशाली नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां, एक परिवार की 7 बच्चियों की मौत; 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें!सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गूंजा फतुहा; पुलिस की कार्रवाई में शुभम उर्फ झामो घायल, PMCH रेफर!हाजीपुर के राघोपुर में नाव पलटने की सूचना, भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग; राहत-बचाव अभियान की तैयारी!मोतिहारी में रियल एस्टेट कारोबारी के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद!लखीसराय में बाल श्रम उन्मूलन अभियान, दो प्रतिष्ठानों से बाल श्रमिक विमुक्त!पटना के गौरीचक में दिनदहाड़े लूट, फाइनेंस एजेंट से 1.5 लाख रुपये और मोबाइल छीने!फल की टोकरियों के नीचे छिपाकर लाई गई 370 लीटर शराब, पटना में दो युवक गिरफ्तार!पटना में छात्र-युवा नेताओं का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग!त्योहारों पर यात्रियों को राहत; पटना और नई दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन!नेउरा-जटडुमरी नई रेल लाइन पर परिचालन को हरी झंडी, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हुआ स्पीड ट्रायल!401 कलशों के बीच कठिन तपस्या में लीन लाल बाबा, बिहार के कल्याण और जनसमृद्धि के लिए नौ दिवसीय साधना!दुर्गा पूजा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश!गोपालगंज में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, 24 लोग झुलसे; महिलाओं और बच्चों समेत कई की हालत गंभीर!दशहरा से पहले वेतन की मांग को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, दो दिन में भुगतान नहीं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी!
No menu items available
BREAKING
लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!वैशाली नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां, एक परिवार की 7 बच्चियों की मौत; 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें!सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गूंजा फतुहा; पुलिस की कार्रवाई में शुभम उर्फ झामो घायल, PMCH रेफर!हाजीपुर के राघोपुर में नाव पलटने की सूचना, भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग; राहत-बचाव अभियान की तैयारी!मोतिहारी में रियल एस्टेट कारोबारी के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद!लखीसराय में बाल श्रम उन्मूलन अभियान, दो प्रतिष्ठानों से बाल श्रमिक विमुक्त!पटना के गौरीचक में दिनदहाड़े लूट, फाइनेंस एजेंट से 1.5 लाख रुपये और मोबाइल छीने!फल की टोकरियों के नीचे छिपाकर लाई गई 370 लीटर शराब, पटना में दो युवक गिरफ्तार!पटना में छात्र-युवा नेताओं का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग!त्योहारों पर यात्रियों को राहत; पटना और नई दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन!नेउरा-जटडुमरी नई रेल लाइन पर परिचालन को हरी झंडी, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हुआ स्पीड ट्रायल!401 कलशों के बीच कठिन तपस्या में लीन लाल बाबा, बिहार के कल्याण और जनसमृद्धि के लिए नौ दिवसीय साधना!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!
22 minutes ago
वैशाली नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां, एक परिवार की 7 बच्चियों की मौत; 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें!
1 hour ago
सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गूंजा फतुहा; पुलिस की कार्रवाई में शुभम उर्फ झामो घायल, PMCH रेफर!
1 hour ago
हाजीपुर के राघोपुर में नाव पलटने की सूचना, भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग; राहत-बचाव अभियान की तैयारी!
13 hours ago
मोतिहारी में रियल एस्टेट कारोबारी के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद!
13 hours ago

Bihar: रास्ते के विवाद में आर्मी जवान और पिता की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत!

हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बिदुपुर थाना क्षेत्र के...

हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासो गांव में जमीनी रास्ते के विवाद को लेकर आर्मी जवान और उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली में तैनात आर्मी जवान जितेंद्र कुमार दो दिन पहले ही अपने घर पहुंचे थे। एक रिश्तेदार की बिजली लगने से हुई मौत के बाद वह गांव आए थे। इसी बीच विवादित जमीन से रास्ता निकालने को लेकर पड़ोसी जगदीश राय से उनका विवाद हो गया था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और मामले को शांत करा दिया गया था। लेकिन आरोप है कि अगले ही दिन सुबह जगदीश राय और उनके परिवार के लोगों ने हमला कर दिया।

हमले में आर्मी जवान जितेंद्र कुमार और उनके पिता मुनारीक राय को गोली लग गई। गोली लगने से मुनारीक राय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल जितेंद्र कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं।

बताया जा रहा है कि आर्मी जवान अपने पिता और दादी के साथ घर में रहते थे। घटना के बाद से उनकी बुजुर्ग दादी के भी लापता होने की बात सामने आ रही है। पुलिस महिला की तलाश में भी जुटी हुई है।

वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि बिदुपुर थाना क्षेत्र में दो लोगों को गोली मारे जाने की सूचना मिली है, जिसमें एक आर्मी जवान भी शामिल हैं। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: आखिरी विदाई देने पहुंचे थे लोग… कब्रिस्तान में अचानक दौड़ा करंट, मच गई चीख-पुकार!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top