12
BREAKING NEWS
Bihar: कागज पर विकास की सड़क, जमीन पर कीचड़ का स्वागत, DM की गाड़ी फंसी तो ग्रामीण बने 'रेस्क्यू टीम!Jharkhand: जमशेदपुर में बार बना कत्लखाना, गाने के विवाद में युवक को चाकू से गोदा, मैनेजर निकला मास्टरमाइंड!Jharkhand: हरे कृष्ण महाराज झारखंड के बने हम (सेक्युलर) के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन विस्तार पर जोर!Bihar: नेपाल से आईं बहुएं… अब भारत में मिलेगी नई पहचान!Jharkhand: RIMS को मिला दूसरा किडनी स्पेशलिस्ट, अब बदल सकती है स्वास्थ्य व्यवस्था!Jharkhand: भोजपुरी-मगही पर बंटी सरकार… अब CM हेमंत सोरेन करेंगे फैसला!Bihar: मजार तक पहुंचे नीतीश… लेकिन चादर नही चढ़ा पाए ?Bihar: अपराध से कुख्यात अमरेश शाही ने कमाए 14 करोड़… अब सब होगा जब्त!Jharkhand: अस्पताल के बाहर मिल रहा था जहर, धनबाद में फूड डिपार्टमेंट का बड़ा खुलासा!Bihar: छुट्टी में घर आया बीटेक छात्र लापता, 3 दिन बाद खाई से मिला शव—शेखपुरा में बवाल, पुलिस गाड़ियों पर पथराव!Jharkhand: पहले मां-बाप का साया छूटा, अब बारिश ने छीन ली छत… अनाथ भाई-बहन की आंखों में बस इंतज़ार और बेबसी!Bihar: लखीसराय में शिक्षा क्रांति की शुरुआत? मंत्री की बैठक में बड़े फैसले!Bihar: लाल गाड़ी का सख्त एक्शन, 209 बिना टिकट यात्री पकड़े गए!Bihar: लखीसराय स्कूल में अनोखा ‘आमोत्सव’—आद्रा नक्षत्र पर संस्कृति का जश्न!Bihar: हाजीपुर के X-Ray रूम में 'गंदा खेल'? वायरल वीडियो से बिहार के स्वास्थ्य महकमे में भूचाल!
No menu items available
BREAKING
Bihar: कागज पर विकास की सड़क, जमीन पर कीचड़ का स्वागत, DM की गाड़ी फंसी तो ग्रामीण बने ‘रेस्क्यू टीम!Jharkhand: जमशेदपुर में बार बना कत्लखाना, गाने के विवाद में युवक को चाकू से गोदा, मैनेजर निकला मास्टरमाइंड!Jharkhand: हरे कृष्ण महाराज झारखंड के बने हम (सेक्युलर) के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन विस्तार पर जोर!Bihar: नेपाल से आईं बहुएं… अब भारत में मिलेगी नई पहचान!Jharkhand: RIMS को मिला दूसरा किडनी स्पेशलिस्ट, अब बदल सकती है स्वास्थ्य व्यवस्था!Jharkhand: भोजपुरी-मगही पर बंटी सरकार… अब CM हेमंत सोरेन करेंगे फैसला!Bihar: मजार तक पहुंचे नीतीश… लेकिन चादर नही चढ़ा पाए ?Bihar: अपराध से कुख्यात अमरेश शाही ने कमाए 14 करोड़… अब सब होगा जब्त!Jharkhand: अस्पताल के बाहर मिल रहा था जहर, धनबाद में फूड डिपार्टमेंट का बड़ा खुलासा!Bihar: छुट्टी में घर आया बीटेक छात्र लापता, 3 दिन बाद खाई से मिला शव—शेखपुरा में बवाल, पुलिस गाड़ियों पर पथराव!Jharkhand: पहले मां-बाप का साया छूटा, अब बारिश ने छीन ली छत… अनाथ भाई-बहन की आंखों में बस इंतज़ार और बेबसी!Bihar: लखीसराय में शिक्षा क्रांति की शुरुआत? मंत्री की बैठक में बड़े फैसले!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: कागज पर विकास की सड़क, जमीन पर कीचड़ का स्वागत, DM की गाड़ी फंसी तो ग्रामीण बने ‘रेस्क्यू टीम!
10 minutes ago
Jharkhand: जमशेदपुर में बार बना कत्लखाना, गाने के विवाद में युवक को चाकू से गोदा, मैनेजर निकला मास्टरमाइंड!
56 minutes ago
Jharkhand: हरे कृष्ण महाराज झारखंड के बने हम (सेक्युलर) के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन विस्तार पर जोर!
1 hour ago
Bihar: नेपाल से आईं बहुएं… अब भारत में मिलेगी नई पहचान!
8 hours ago
Jharkhand: RIMS को मिला दूसरा किडनी स्पेशलिस्ट, अब बदल सकती है स्वास्थ्य व्यवस्था!
8 hours ago

Bihar: अपराध से कुख्यात अमरेश शाही ने कमाए 14 करोड़… अब सब होगा जब्त!

गोपालगंज: गोपालगंज में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी अमरेश शाही के...

गोपालगंज: गोपालगंज में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी अमरेश शाही के अवैध आर्थिक साम्राज्य का पर्दाफाश किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि अपराध की दुनिया से अर्जित करीब 14 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति अब जब्ती के दायरे में आ गई है।

इस पूरे मामले में पुलिस ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) 2002 के तहत कार्रवाई के लिए आर्थिक अपराध इकाई (EOU), बिहार, पटना को विस्तृत प्रस्ताव भेज दिया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

जांच के दौरान कुचायकोट थाना कांड संख्या-76/2026 में बखरी गांव निवासी रामजी शाही के पुत्र अमरेश शाही के खिलाफ कई अहम सबूत सामने आए। पुलिस के अनुसार, अमरेश शाही लंबे समय से संगठित आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है और इसी काली कमाई के जरिए उसने अपने और परिजनों के नाम पर भारी संपत्ति खड़ी की।

जांच एजेंसियों ने जिला निबंधन कार्यालय, परिवहन विभाग और विभिन्न बैंकों से प्राप्त दस्तावेजों का गहन सत्यापन किया। इसमें सामने आया कि आरोपी के पास कृषि भूमि, आवासीय जमीन, आलीशान मकान के साथ-साथ ट्रक, बस, जेसीबी, स्कॉर्पियो, बोलेरो और कई अन्य लग्जरी वाहन भी मौजूद हैं।

इन सभी संपत्तियों का कुल अनुमानित मूल्य करीब 14 करोड़ रुपये आंका गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी द्वारा कोई आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया गया था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इतनी बड़ी संपत्ति वैध आय से संभव नहीं थी।

अमरेश शाही का आपराधिक इतिहास भी बेहद लंबा रहा है। वर्ष 1995 से लेकर 2026 तक उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

गोपालगंज पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि जिले के अन्य अपराधी भी रडार पर हैं, जिन्होंने अपराध के जरिए अवैध संपत्तियां खड़ी की हैं। ऐसे सभी लोगों के खिलाफ भी PMLA और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसपी विनय तिवारी ने कहा कि अब सिर्फ अपराधियों को जेल भेजना ही काफी नहीं है, बल्कि उनके पूरे आर्थिक नेटवर्क को तोड़ना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने साफ किया कि जिले में अपराध के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: लाल गाड़ी का सख्त एक्शन, 209 बिना टिकट यात्री पकड़े गए!

कुमार प्रदीप, गोपालगंज (बिहार)

चंदन कुमार

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top