ससबहना गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दिन पोखर में डूबने से 12 साल के अनिकेत कुमार की मौत हो गई। वह अमरजीत प्रसाद का इकलौता बेटा था। घटना उस समय हुई जब गांव के लोग विसर्जन के लिए पोखर के पास जमा थे। उसी दौरान अनिकेत पोखर के दूसरे किनारे नहाने गया और गहराई में चला गया। पानी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
अनिकेत की मां शेखपुरा में एक डॉक्टर के यहां नर्स का काम करती हैं। पिता अमरजीत ससबहना के सरकारी अस्पताल में गार्ड हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेजा गया है। गांव में घटना के बाद मातम पसरा है।