लखीसराय: तेतरहाट थाना क्षेत्र में लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग पर शर्मा पेट्रोल पंप के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक और एक उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक का ड्राइवर केबिन में फंस गया। उसे जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गश्ती दल के पदाधिकारी गुंजन तोमर ने बताया कि एक चालक को तुरंत अस्पताल भेजा गया। दूसरा चालक बुरी तरह फंसा हुआ था। जेसीबी से ट्रक काटकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। दोनों चालकों और उपचालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
घायलों की पहचान बेगमपुर बेगूसराय निवासी अमित कुमार, पिंटू कुमार और सिकंदरा जमुई निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। लखीसराय की ओर जा रहे ट्रक के चालक ने बताया कि सामने से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे टकरा गया। दुर्घटना के बाद दोनों ट्रकों को हटाकर सड़क पर यातायात बहाल कर दिया गया।
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.