15
BREAKING NEWS
3 साल तक पेट में छिपा रहा 'पत्थर का बच्चा'; CT स्कैन में दिखा कंकाल, ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने निकाला!एक तूफान से अभी राहत नहीं, दूसरे चक्रवात की दस्तक; कहीं ओले तो कहीं बर्फबारी, ओडिशा में 3 की मौत!यमन में फिर मिसाइलों की गूंज; राष्ट्रपति भवन पर दागीं 2 बैलिस्टिक मिसाइलें, सऊदी ने ड्रोन मार गिराया!दिल्ली की सियासी हलचल में शेखपुरा की भी दस्तक; राहुल कुमार की अगुवाई में सैकड़ों लोग ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली के लिए रवाना!करवाचौथ पर पति ने पत्नी पर कैंची से 150 से ज्यादा वार, 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद बची जान!पत्नी की किच-किच से परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम; करवाचौथ की रात विवाद के बाद मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया!JDU के पोस्टर से ललन सिंह गायब, नीरज कुमार ने भी दिखाए तेवर! बोले- उनसे आशीर्वाद लेने का सवाल ही नहीं!जिस बेटी को गोद में खिलाया, उसी का जीते-जी कर दिया श्राद्ध; दूसरी जाति में शादी से नाराज पिता-भाई ने तोड़े रिश्ते!जिस शिक्षिका ने जिंदगीभर बच्चों का भविष्य संवारा, बुढ़ापे में वही कमरे में बदहाल मिलीं; दिवंगत पार्षद की पत्नी का रेस्क्यू!हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर NIA का शिकंजा; AK-47 बरामदगी केस में संदीप सिन्हा गिरफ्तार!भाजपा नेता निकला गांजा तस्कर, तीन भाइयों के साथ गिरफ्तार, गांजा-शराब और कैश बरामद!बच्चों की पढ़ाई गई तेल लेने, कुर्सी पर पैर रखकर सोते रहे शिक्षक; DEO ने मांगा जवाब!समस्तीपुर में दबंगई की हद; महिला की मांग में जबरन सिंदूर भरने का VIDEO वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR; आरोपी की तलाश में छापेमारी!मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख से अधिक का कथित घोटाला; HRMS पोर्टल से फर्जी वेतन भुगतान, दो डाटा ऑपरेटरों पर FIR; गिरफ्तारी पर 10-10 हजार का इनाम!पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर नेपाल ले जाकर बेचने की थी साजिश; नाबालिग छात्रा के साथ बॉर्डर पर धराया गुरुजी!
No menu items available
BREAKING
3 साल तक पेट में छिपा रहा ‘पत्थर का बच्चा’; CT स्कैन में दिखा कंकाल, ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने निकाला!एक तूफान से अभी राहत नहीं, दूसरे चक्रवात की दस्तक; कहीं ओले तो कहीं बर्फबारी, ओडिशा में 3 की मौत!यमन में फिर मिसाइलों की गूंज; राष्ट्रपति भवन पर दागीं 2 बैलिस्टिक मिसाइलें, सऊदी ने ड्रोन मार गिराया!दिल्ली की सियासी हलचल में शेखपुरा की भी दस्तक; राहुल कुमार की अगुवाई में सैकड़ों लोग ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली के लिए रवाना!करवाचौथ पर पति ने पत्नी पर कैंची से 150 से ज्यादा वार, 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद बची जान!पत्नी की किच-किच से परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम; करवाचौथ की रात विवाद के बाद मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया!JDU के पोस्टर से ललन सिंह गायब, नीरज कुमार ने भी दिखाए तेवर! बोले- उनसे आशीर्वाद लेने का सवाल ही नहीं!जिस बेटी को गोद में खिलाया, उसी का जीते-जी कर दिया श्राद्ध; दूसरी जाति में शादी से नाराज पिता-भाई ने तोड़े रिश्ते!जिस शिक्षिका ने जिंदगीभर बच्चों का भविष्य संवारा, बुढ़ापे में वही कमरे में बदहाल मिलीं; दिवंगत पार्षद की पत्नी का रेस्क्यू!हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर NIA का शिकंजा; AK-47 बरामदगी केस में संदीप सिन्हा गिरफ्तार!भाजपा नेता निकला गांजा तस्कर, तीन भाइयों के साथ गिरफ्तार, गांजा-शराब और कैश बरामद!बच्चों की पढ़ाई गई तेल लेने, कुर्सी पर पैर रखकर सोते रहे शिक्षक; DEO ने मांगा जवाब!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

3 साल तक पेट में छिपा रहा ‘पत्थर का बच्चा’; CT स्कैन में दिखा कंकाल, ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने निकाला!
4 hours ago
एक तूफान से अभी राहत नहीं, दूसरे चक्रवात की दस्तक; कहीं ओले तो कहीं बर्फबारी, ओडिशा में 3 की मौत!
4 hours ago
यमन में फिर मिसाइलों की गूंज; राष्ट्रपति भवन पर दागीं 2 बैलिस्टिक मिसाइलें, सऊदी ने ड्रोन मार गिराया!
5 hours ago
दिल्ली की सियासी हलचल में शेखपुरा की भी दस्तक; राहुल कुमार की अगुवाई में सैकड़ों लोग ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली के लिए रवाना!
5 hours ago
करवाचौथ पर पति ने पत्नी पर कैंची से 150 से ज्यादा वार, 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद बची जान!
15 hours ago

जिला जनता दरबार में जमीन विवादों की भरमार, 34 मामले आए

समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन की अध्यक्षता में जिला जनता दरबार का आयोजन हुआ। दरबार में...

समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन की अध्यक्षता में जिला जनता दरबार का आयोजन हुआ। दरबार में कुल 34 आवेदन आए। इनमें सबसे अधिक मामले जमीन विवाद से जुड़े थे। इसके अलावा विद्यालय शिक्षा समिति से हटाने, मकान पर अतिक्रमण, टीसी निर्गत नहीं करने, आम रास्ता अवरुद्ध करने, नल-जल योजना का पाइप काटने, निजी जमीन पर आंगनबाड़ी बनाने, दुकान कब्जा करने, चापाकल गाड़ने, बिजली बिल सुधार, बकाया राशि भुगतान, बिजली से मृत्यु जैसे मामले शामिल रहे।

नीमी पंचायत के घनश्याम कुमार ने बताया कि वे वार्ड पार्षद हैं और दो वर्षों से मध्य विद्यालय नीमी की शिक्षा समिति में अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। उन्हें पद से हटाने की कोशिश की जा रही है। इस पर डीएम ने जांच का आदेश दिया।

गंगापुर के चरित्र मांझी ने बताया कि 1 मई 2025 को अवधेश राउत ने उनके मकान को तोड़ने की कोशिश की और गाली-गलौज की। डीएम ने प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा।

मंदना की दिव्या कुमारी गुप्ता ने नाम सुधार कर टीसी निर्गत करने की मांग की। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उन्हें विद्यालय जाकर प्रधानाध्यापक से मिलने को कहा और फोन पर निर्देश भी दिए।

जमालपुर के प्रहलाद महतो ने बताया कि पड़ोसी आम रास्ते पर चबूतरा बना रहा है। डीएम ने अंचल अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने को कहा।

टोठिया पहाड़ की किरण देवी ने बताया कि नल-जल योजना का पाइप काट दिया गया है और रास्ता भी बंद कर दिया गया है। नगर कार्यपालक पदाधिकारी को स्थल जांच का निर्देश दिया गया।

अस्थना की नरगिस खातून ने बताया कि उनके हिस्से की जमीन पड़ोसी बेच रहे हैं। अवर निबंधक को कार्रवाई करने को कहा गया।

पांक की यमुना देवी ने बताया कि लाल पासवान और रामदेव पासवान उनके निजी जमीन पर निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं। डीएम ने अंचल अधिकारी को कल थाना में लगने वाले जनता दरबार में मामला देखने को कहा।

चितौरा की डैजी देवी ने बताया कि उनकी निजी जमीन पर आंगनबाड़ी बनाया जा रहा है। डीएम ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस को अंचल अधिकारी के साथ स्थल निरीक्षण करने को कहा।

डीएम ने सभी आवेदनों को देखकर संबंधित पदाधिकारियों को समय पर निष्पादन का निर्देश दिया। मौके पर उप विकास आयुक्त, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता-सह-जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, सभी वरीय उप समाहर्ता, जिलास्तरीय पदाधिकारी, जिला जनता दरबार प्रभारी पदाधिकारी और सभी अंचलाधिकारी मौजूद थे।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top