पंचायत स्तर पर बने नए खेल मैदानों में रौनक लौट आई है। गुरुवार को बिहार दिवस-2025 के मौके पर जिला प्रशासन ने कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया।
जिला खेल पदाधिकारी धर्मराज ने बताया कि सरकार की योजना के तहत जिले की कई पंचायतों में खेल मैदान बनाए गए हैं। कई जगहों पर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बिहार दिवस को लेकर बरबीघा प्रखंड के सर्वा पंचायत, घाटकुसुंभा प्रखंड के गगौर पंचायत और चेवाड़ा प्रखंड के लहना पंचायत में कबड्डी, बैडमिंटन और हाई जंप जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया।
पंचायत स्तर पर खेल सुविधाएं बढ़ने से युवाओं में उत्साह है। खेल के क्षेत्र में करियर बनाने का नया अवसर मिला है। आगे भी इन मैदानों में खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।