BREAKING NEWS
Bihar News : सरकारी अस्पताल बना भरोसे का केंद्र, डॉ. फैसल अरशद ने बदली तस्वीर!Bihar News : समाहरणालय परिसर में होली मिलन समारोह, सौहार्द और समरसता का संदेश!Bihar News : सन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां, दर्शक मंत्रमुग्ध!Bihar News : स्कूल ऑफ साइंस एंड बायोजेनेसिस में होली मिलन सह मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन!Bihar News : होली पर्व को शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न!Bihar News : सेवानिवृत्ति पर प्रधानाध्यापक रामटहल पासवान को भावभीनी विदाई!Bihar News : स्नेहलता काली मातृ मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास सम्पन्न!Bihar News : लाल इंटरनेशनल स्कूल के 59 छात्र-छात्राओं ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस परीक्षा में दर्ज की सफलता!Bihar News : ‘रोज़गार संवाद’ में विधायक ने युवाओं से किया संवाद!Bihar News : लखीसराय में 25 बच्चों का निःशुल्क परीक्षण, 15 का होगा वाराणसी में ऑपरेशन!Bihar News : AL KAMDHENU GOLD का भव्य होली मिलन उत्सव, राजमिस्त्रियों व डीलरों की उमड़ी भीड़!Bihar News : लखीसराय में CBSE 10वीं आईटी व 12वीं एआई-पेंटिंग परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 1393 उपस्थित!Bihar News : सहुर में स्व. कामरेड प्रमोद शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि, चौराहा बना ‘प्रमोद शर्मा चौक’!Bihar News : आरडी कॉलेज में एबीवीपी का प्राचार्य कक्ष घेराव, 7 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी!Bihar News : सदर अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण, क्रिटिकल केयर ब्लॉक व डीईआईसी निर्माण को दिए निर्देश!
No menu items available
BREAKING
Bihar News : सरकारी अस्पताल बना भरोसे का केंद्र, डॉ. फैसल अरशद ने बदली तस्वीर!Bihar News : समाहरणालय परिसर में होली मिलन समारोह, सौहार्द और समरसता का संदेश!Bihar News : सन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां, दर्शक मंत्रमुग्ध!Bihar News : स्कूल ऑफ साइंस एंड बायोजेनेसिस में होली मिलन सह मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन!Bihar News : होली पर्व को शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न!Bihar News : सेवानिवृत्ति पर प्रधानाध्यापक रामटहल पासवान को भावभीनी विदाई!Bihar News : स्नेहलता काली मातृ मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास सम्पन्न!Bihar News : लाल इंटरनेशनल स्कूल के 59 छात्र-छात्राओं ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस परीक्षा में दर्ज की सफलता!Bihar News : ‘रोज़गार संवाद’ में विधायक ने युवाओं से किया संवाद!Bihar News : लखीसराय में 25 बच्चों का निःशुल्क परीक्षण, 15 का होगा वाराणसी में ऑपरेशन!Bihar News : AL KAMDHENU GOLD का भव्य होली मिलन उत्सव, राजमिस्त्रियों व डीलरों की उमड़ी भीड़!Bihar News : लखीसराय में CBSE 10वीं आईटी व 12वीं एआई-पेंटिंग परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 1393 उपस्थित!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News : सरकारी अस्पताल बना भरोसे का केंद्र, डॉ. फैसल अरशद ने बदली तस्वीर!
2 hours ago
Bihar News : समाहरणालय परिसर में होली मिलन समारोह, सौहार्द और समरसता का संदेश!
2 hours ago
Bihar News : सन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां, दर्शक मंत्रमुग्ध!
2 hours ago
Bihar News : स्कूल ऑफ साइंस एंड बायोजेनेसिस में होली मिलन सह मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन!
3 hours ago
Bihar News : होली पर्व को शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न!
17 hours ago
Advertisement

शेखपुरा से विदाई, मुंगेर की ओर प्रस्थान: बच्चों के मसीहा श्रीनिवास को दी गई भावभीनी विदाई

शेखपुरा | जिला बाल संरक्षण इकाई, शेखपुरा से लंबे समय तक जुड़े रहे सामाजिक कार्यकर्ता श्रीनिवास को शुक्रवार को भावुक...

शेखपुरा | जिला बाल संरक्षण इकाई, शेखपुरा से लंबे समय तक जुड़े रहे सामाजिक कार्यकर्ता श्रीनिवास को शुक्रवार को भावुक माहौल में विदाई दी गई। लगभग एक दशक तक बाल संरक्षण के क्षेत्र में सेवाएं देने वाले श्रीनिवास का तबादला हाल ही में मुंगेर जिला बाल संरक्षण इकाई में किया गया है।

श्रीनिवास वर्ष 2018 से शेखपुरा जिला बाल संरक्षण इकाई में कार्यरत थे। इससे पहले वे साढ़े चार वर्षों तक किशोर न्याय परिषद के सदस्य रहे। सेवा काल के दौरान उन्होंने बच्चों के संरक्षण, पुनर्वास और देखरेख के लिए अभूतपूर्व कार्य किए। श्रीनिवास को बाल संरक्षण इकाई शेखपुरा के फाउंडिंग मेंबर के रूप में भी जाना जाता है।

विदाई समारोह जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें सहायक निदेशक श्वेता कौर, बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रदीप कुमार, सुरेंद्र पासवान, डेटा एंट्री ऑपरेटर अमित कुमार, देवेंद्र राम, ओआरडब्ल्यू नितेश झा, विजय पासवान, राकेश कुमार सहित कई कर्मी उपस्थित रहे। एनिमल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सचिव विनोद सिंह, पत्रकार उमेश कुमार और पूर्व सीडब्ल्यू सदस्य सुनील सिंह भी मौके पर मौजूद थे।

श्वेता कौर ने कहा, “श्रीनिवास समय के पाबंद, संवेदनशील और बच्चों के हित में हमेशा सक्रिय रहते थे। उनका जाना हमारे लिए एक बड़ी क्षति है, लेकिन हमें गर्व है कि उन्होंने शेखपुरा को राज्यस्तर पर पहचान दिलाई।”

कार्यक्रम में श्रीनिवास के कार्यकाल की कई उपलब्धियां साझा की गईं, जिसमें विशेष रूप से वीर बालक सौरव कुमार को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में उनकी भूमिका को सराहा गया। बालक को न सिर्फ सम्मान दिलाया गया बल्कि राष्ट्रपति पुरस्कार तक की यात्रा में श्रीनिवास की भूमिका को सभी ने ऐतिहासिक माना।

अपने संबोधन में श्रीनिवास ने कहा,
“मैंने इस सेवा को नौकरी नहीं, समाज सेवा की भावना से किया। बाल संरक्षण मेरे लिए व्यक्तिगत जुनून रहा है। जरूरतमंद बच्चों को उनके परिवार से मिलाकर जो आत्मसंतोष मिलता था, वह अवर्णनीय है।”

उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने रात-दिन का भेद किए बिना बच्चों को संकट से निकालने को प्राथमिकता दी और जहां जरूरत पड़ी वहां व्यक्तिगत पहल कर मदद की।

श्रीनिवास के कार्यकाल में दर्जनों परित्यक्त नवजात शिशुओं को बचाकर दत्तक प्रक्रिया से सुरक्षित भविष्य दिलवाया गया। उनके प्रयास से जिला प्रशासन, न्यायपालिका और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ, जिससे शेखपुरा DCPU की एक विशिष्ट पहचान बनी।

समारोह के अंत में सभी कर्मियों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। कार्यालय के अधिकांश कर्मी अपने संबोधन में भावुक हो गए।

श्रीनिवास ने जाते-जाते कहा,
“शेखपुरा मेरी पहली कर्मभूमि रही है। यहां से मुझे पहचान मिली। जहां भी रहूं, बाल संरक्षण के लिए समर्पित रहूंगा।”

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top