Sheikhpura News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सभा का आयोजन, मुखिया ने दिलाई संकल्प

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पाक पंचायत में एक महिला सभा आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया संगीता कुमारी के द्वारा की गई। इस महिला सभा का उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण, महिलाओं को शिक्षित और बराबर भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में स्थानीय मुख्य संगीता देवी के द्वारा पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाने, पंचायत मे लैंगिक हिंसा रोकने, हर किशोरियों को 12वी तक शिक्षा सुनिश्चित करने तथा महिलाओं का अस्पताल मे प्रसव सुनिश्चित कराने का संकल्प दिलाया गया।

महिला सभा के पश्चात महिलाओं के द्वारा एक रैली भी निकाली गई, जो आसपास के क्षेत्र में घूम-घूम कर विभिन्न प्रकार के नारों के साथ महिलाओं को सशक्त करने का कार्य किया गया। साथ ही महिलाओं ने संकल्प लिया कि हम अपने पंचायत को महिला एवं बालिका हितैषी पंचायत के रूप में विकसित करेंगे। इस महिला सभा में सहयोगी संस्था यूएनएफपीए एवं पीसीआई इफात अंजुम पप्पू कुमार, पंकज कुमार, मुनचुन कुमार, मुखिया प्रतिनिधि पुष्पेंद्र कुमार, वार्ड सदस्य, पंच एवं 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस महिला सभा का संचालन UNFPA/PCI संस्था के सहयोग से सम्पन्न कराया गया।

वहीं, मुखिया ने पंचायत को महिला एवं बालिका हितैषी बनाने, महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देने एवं महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने का संकल्प लिया। बता दें कि पंचायती राज मंत्रालय द्वारा महिला एवं बालिका हितैषी पंचायत बनाने के लिए यूएनएफपीए एवं पीसीआई द्वारा तकनीकी सहयोग शेखपुरा के 35 पंचायत में प्रदान किया जा रहा है। इसी को लेकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में स्पेशल महिला सभा का आयोजन किया जा रहा है, जहां महिलाओं को अधिकार के बारे में बताया गया ताकि उनको सशक्त बनाया जा सकें।
