19
BREAKING NEWS
पटना में बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों का हल्लाबोल: ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, नीतीश मिश्रा का क्या भरोसा’ के नारे; 29 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम!शेखपुरा में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, पांच लोग घायल; दो की हालत गंभीर, पावापुरी रेफर!दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत; शेखपुरा में चलेंगी 3 विशेष बसें, सिर्फ 20 से 25 रुपये होगा किराया!शेखपुरा में पेयजल संकट पर CPI का हल्लाबोल, PHED कार्यालय का घेराव कर लगाए गंभीर आरोप!लखीसराय में रबी खेती को लेकर प्रशासन सख्त, किसानों को आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर!पटना में सजेगा कबड्डी का राष्ट्रीय मंच, 1 नवंबर से जूनियर खिलाड़ियों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत!बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!
No menu items available
BREAKING
पटना में बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों का हल्लाबोल: ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, नीतीश मिश्रा का क्या भरोसा’ के नारे; 29 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम!शेखपुरा में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, पांच लोग घायल; दो की हालत गंभीर, पावापुरी रेफर!दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत; शेखपुरा में चलेंगी 3 विशेष बसें, सिर्फ 20 से 25 रुपये होगा किराया!शेखपुरा में पेयजल संकट पर CPI का हल्लाबोल, PHED कार्यालय का घेराव कर लगाए गंभीर आरोप!लखीसराय में रबी खेती को लेकर प्रशासन सख्त, किसानों को आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर!पटना में सजेगा कबड्डी का राष्ट्रीय मंच, 1 नवंबर से जूनियर खिलाड़ियों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत!बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना में बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों का हल्लाबोल: ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, नीतीश मिश्रा का क्या भरोसा’ के नारे; 29 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम!
7 hours ago
शेखपुरा में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, पांच लोग घायल; दो की हालत गंभीर, पावापुरी रेफर!
8 hours ago
दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत; शेखपुरा में चलेंगी 3 विशेष बसें, सिर्फ 20 से 25 रुपये होगा किराया!
8 hours ago
शेखपुरा में पेयजल संकट पर CPI का हल्लाबोल, PHED कार्यालय का घेराव कर लगाए गंभीर आरोप!
8 hours ago
लखीसराय में रबी खेती को लेकर प्रशासन सख्त, किसानों को आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर!
8 hours ago

Sheikhpura News : जनता दरबार मे छाया रहा जमीन सम्बंधित मामला, कुल 25 आवेदन आए

जिला समाहरणालय के मंथन सभागार में जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। आज के जनता दरबार में कुल 25...

जिला समाहरणालय के मंथन सभागार में जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। आज के जनता दरबार में कुल 25 आवेदन आयें।

सबसे ज्यादा जमीन सबंधी आया मामला

जिसमें अधिकांश जमीन संबंधी मामलें, धान नहीं खरीदने, खेतों की सिंचाई हेतु ट्रांसफर्मर लगाने, पर्चा दिलाने, जमीन सर्वे कार्यो में धांधली, मृत्यु होने के उपरांत नौकरी मांगने, गलत ढंग से जमाबंदी रद्द करने, जमीन अतिक्रमण, राशन कार्ड बनवाने, गली विवाद, नाली अवरूद्ध करने, वेतनादि का भुगतान करने, जमाबंदी से छेड़छाड़ करने, रात्रि प्रहरी का मानदेय भुगतान करने, मकान जमीन नापी हेतु अमीन नियुक्त करने, अनुबंध के आधार पर नौकरी दिलाने, जमीन मापी कराने, जमीन अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने, जमीन खरीदने हेतु राशि देने आदि संबंधित मामलें जिला जनता दरबार में आवेदन प्राप्त हुए।

शेखोपुरसराय प्रखंड के पांची गांव निवासी श्याम बिहारी सिन्हा द्वारा बताया गया है कि पांची पैक्स को अम्बारी में टैग किया गया है, लेकिन पांची पंचायत का धान अम्बारी पैक्स में नहीं लिया जा रहा है इस हेतु पांची पंचायत का धान पैक्स में खरीदने हेतु जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया गया है।

ग्राम कमलबीघा निवासी महेश्वर प्रसाद द्वारा बताया गया है कि खेतों की सिंचाई हेतु ट्रांसफर्मर लगाने के लिए अनुरोध किया है ताकि किसानों को सिंचाई करने में सुविधा हो सकें।

अरियरी प्रखंड के रंजन कुमार महतो द्वारा बताया गया है कि अंचल कार्यालय से गलत ढंग से दाखिल खारिज किया गया है, जिसको रोकने हेतु जिला पदाधिकारी को आवदेन दिया गया है।

रमजानपुर निवासी सकुन्ती देवी को 2002-03 में जिला पदाधिकारी द्वारा पर्चा हेतुु जमीन दिया गया था लेकिन उस जमीन को कब्जा कर लिया गया है, उन्होंने उस पर दखल कब्जा दिलवाने एक अनुरोध किया है।

संजीव कुमार जयमंगला निवासी द्वारा बताया गया है कि मेरे निजी जमीन को शिविर प्रभारी द्वारा किसी और के नाम से कर दिया गया है, जिनको की बंदोबस्त कार्यालय में अपील करने को कहा गया है।

शेखपुरा प्रखंड के अजीत मांझी द्वारा बताया गया है कि मेरे पिता जी शिक्षा विभाग में परिचारी पद पर कार्यरत थे जिसके उपरांत उनका मृत्यु हो गई तदोपरांत अजीत मांझी द्वारा परिचारी के पद पर कार्य दिलवाने का अनुरोध किया गया है।

शेखपुरा निवासी राजो दास द्वारा बताया गया है कि महेन्द्र साव पिता केशो साव द्वारा गली को अवैध कब्जा कर रख लिया गया हैं, जिसको की अतिक्रमण मुक्त करवाने का अनुरोध किया गया है।

मुबारकपुर निवासी बाल्मीकि पाण्डेय द्वारा बताया गया है कि मेरे निजी जमीन को अंचलाधिकारी शेखपुरा द्वारा आम रास्ता घोषित कर दिया गया है, जिसके आलोक में जमीन की नापी करवाने का निर्देश अंचल अधिकारी को दिया गया है।

रजौरा निवासी कपिलदेव मोची उ॰क्र॰ मध्य विद्यालय द्वारा द्वितीय एवं तृतीय एमएसीपी का अंतर राशि का भुगताने हेतु अनुरोध किया है, जिस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी को तत्काल भुगतान करने का निर्देश दिया गया है।

शेखपुरा निवासी शबनम खातुन द्वारा जमीन खरीदने हेतु मेराज एवं उनकी पत्नी अकबरी को जमीन बेचने के नाम पर 03 लाख 70 हजार रूपया राशि ठगने का आरोप लगाया गया है।

अपर समाहर्ता द्वारा जिला जनता दरबार में अब तक आए आवेदनों के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा भी की गई। अब तक प्राप्त 454 आवेदनों में 419 आवेदनों को निष्पादित कर दिया गया है, शेष 35 आवेदन लंबित है जिसको सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निष्पादित करने को कहा गया है।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top