BiharSHEIKHPURA

Sheikhpura News : बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के छात्रों को किया गया जागरूक

मंगलवार को बरबीघा प्रखंड के केवटी पंचायत अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं माध्यमिक मध्य विद्यालय केवटी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर शेखपुरा की केंद्र प्रशासक कुमारी अमृता दयाल, महिला थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी, सब इंस्पेक्टर रिशु कुमारी, केस वर्कर फरहीन निशा, महिला सिपाही प्रियंका एवं केवटी थाना के वीरेंद्र कुमार सहित प्रधानाध्यापक, शिक्षिका एवं छात्राएं उपस्थिति रही।

सभी को महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं यथा – बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, OSC – 181, जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन कार्यालय, घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव, लिंग आधारित हिंसा, भ्रूण हत्या, बाल विवाह उन्मूलन, दहेज उन्मूलन, मद्य निषेध, सामाजिक पुनर्वास योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न, साइबर अपराध 1930 आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही प्रभात फेरी का भी आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *