शेखपुरा में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त कार्रवाई करते हुए शेखोंपुरसराय थाना और साइबर थाना शेखपुरा की टीम ने पांची गांव में छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
Bihar News : विधानसभा में शराब की डिलीवरी? बयान से बिहार की राजनीति गरम!
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पांची गांव निवासी गुलेश्वर पासवान के पुत्र विसूती कुमार और चंद्रशेखर प्रसाद के पुत्र संजीत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन सहित कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया जा रहा था।
Bihar News : ‘जिंदा लाश’ से ‘9वीं फेल लुटेरा’ तक — बिहार में बयानबाजी ने पकड़ी रफ्तार!
बताया जा रहा है कि यह गिरोह अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय था और डिजिटल माध्यमों के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। पुलिस को लंबे समय से इनकी गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर कार्रवाई की गई।
इस ऑपरेशन का नेतृत्व साइबर थाना अध्यक्ष सह डीएसपी ज्योति कुमारी और शेखोंपुर सराय थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने किया। टीम में साइबर थाना के अपर थाना अध्यक्ष साकेत सौरभ और एएसआई नागेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Bihar News : पत्रकारों की आवाज सीधे मुख्यमंत्री तक… क्या बदलने वाला है मीडिया का भविष्य?
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरोह के अन्य सदस्य कौन हैं और किन-किन राज्यों में इनके नेटवर्क फैले हुए हैं। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
मो.सरवर आलम, शेखोपुरसराय (शेखपुरा)