
शेखपुरा में पुरानी विवाद में पड़ोसियों रिटायर्ड पुलिस वाहन चालक की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दिया है। मृतक की पहचान मिशन थाना क्षेत्र के रामपुर सिंडाय गांव निवासी 65 वर्षीय चंद्रदेव पासवान के रूप में हुई है। यह घटना शनिवार को घटित हुई है, रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पड़ोस की एक लड़की को भगा लेने के बाद शुरू हुआ था विवाद
मिशन थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। मृतक के बेटे ने पड़ोस की एक लड़की को भगा लिया था, जिसको लेकर दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था। शनिवार को इसी रंजिश में पड़ोसी अखिलेश पासवान, चुनूं पासवान और मुकेश पासवान ने अन्य लोगों के साथ मिलकर चंद्रदेव की पिटाई कर दिया था। जिसका रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व से भी कई मामले दर्ज हैं। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भेजकर ने जांच कराई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की तहकीकात की जा रही है।

रिटायर्ड होने बाद गांव में खेती-किसानी का कर रहे थे कार्य
मृतक के बेटे बबलू पासवान ने बताया कि उनके पिता 2019 में मुजफ्फरपुर से रिटायर्ड हुए थे। तब से वे गांव में रहकर खेती-किसानी का कार्य कर रहे थे। पिटाई में उनके सिर और नाक पर गंभीर चोटें आई। जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।