पॉलिटिकलशेखपुरा
Trending
13 अप्रैल को राजद की बैठक, पर्यवेक्षक भूदेव चौधरी लेंगे भाग
राष्ट्रीय जनता दल की अहम बैठक 13 अप्रैल को K.N. बैंक्वेट हॉल में होगी। जिसमें राजद युवा के जिलाध्यक्ष विनय यादव ने जिला कार्यकारिणी समिति, प्रखंड कार्यकारिणी, युवा प्रखंड अध्यक्ष, युवा पंचायत अध्यक्ष और युवा नगर अध्यक्ष को भाग लेने की अपील किया है।

राष्ट्रीय जनता दल की अहम बैठक 13 अप्रैल 2025 को होगी। बैठक सुबह 10 बजे K.N. बैंक्वेट हॉल में रखी गई है। इसमें जिला कार्यकारिणी समिति, प्रखंड कार्यकारिणी, युवा प्रखंड अध्यक्ष, युवा पंचायत अध्यक्ष और युवा नगर अध्यक्ष की उपस्थिति जरूरी है। बैठक की अध्यक्षता शेखपुरा के पर्यवेक्षक भूदेव चौधरी करेंगे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य सदस्यता अभियान, बूथ कमेटी की तैयारी और आगामी चुनाव से जुड़ी रणनीति तय करना है। जिलाध्यक्ष युवा राजद शेखपुरा विनय यादव ने सभी पदाधिकारियों से समय पर पहुंचने की अपील की है।