लखीसराय: लखीसराय शहर के चितरंजन स्थित केएसएस कॉलेज निकट संचालित प्रगति क्लासेस में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 में सफल 27 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
संस्थान के डायरेक्टर बमबम कुमार ने सफल विद्यार्थियों को माला पहनाकर, मेडल देकर एवं मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संस्थान में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला।
सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में विक्रम कुमार, रेणु कुमारी, साक्षी प्रिया, स्मित कुमार, विवेक कुमार, आयुष कुमार, विजेता कुमारी, ब्यूटी कुमारी, कल्पना कुमारी, चंदा रानी, करीना, शालिनी, काजल, सन्नो, सोनी, आभा, संगम, सोनाक्षी, प्रीति, मौसम, कृतिका सोनल, मधु कुमारी एवं सुनीता कुमारी सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहीं।

इस मौके पर बमबम कुमार ने कहा कि सीबीएसई द्वारा आयोजित CTET परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा है, जिसे हर वर्ष दो बार आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालयों एवं अन्य सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के पात्र होते हैं।
उन्होंने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। साथ ही उन्होंने छात्रों को आगे की पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने, तकनीकी शिक्षा पर ध्यान देने और अपने लक्ष्य की ओर लगातार प्रयासरत रहने की सलाह दी।
समारोह के दौरान अभिभावकों और अन्य छात्रों में भी खासा उत्साह देखा गया। संस्थान ने भविष्य में भी इसी तरह बेहतर परिणाम देने का भरोसा जताया।
ये खबर भी पढ़े: Bihar News : अरियरी में BJP का ट्रेनिंग कैंप… बदल रही है संगठन की रणनीति!
