15
BREAKING NEWS
शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!शेखपुरा में गुरु सम्मान की गूंज, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा!सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!CM के सामने बाढ़ का दर्द, सुरक्षा घेरे में दब गई फरियाद; सम्राट चौधरी तक पहुंचा पीड़ित, गार्ड ने हटाया!नेपाल आपदा के 11वें दिन राहत की तीन बड़ी तस्वीरें; सुरंग से चीनी नागरिक और घर से 64 वर्षीय महिला रेस्क्यू, UN ने मांगे 5 करोड़ डॉलर!जन्माष्टमी पर शेखपुरा में ट्रैफिक पुलिस का ‘एक्शन प्लान’ तैयार, हर मोड़ पर जवान तैनात; 24 लाख का जुर्माना भी वसूला!शिक्षक दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल लखीसराय में दिखी भारतीय संस्कारों की झलक, सम्मानित हुए शिक्षाविद्!लखीसराय में ललन सिंह का ‘पावर शो’! कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, सिमेन स्टेशन के स्थल निरीक्षण को लेकर बढ़ी हलचल!12 बजे ही जन्मे ‘कान्हा’; जन्माष्टमी पर शुभ मुहूर्त का ऐसा क्रेज, अस्पतालों में प्लान्ड डिलीवरी की बढ़ी डिमांड!नोटबुक नहीं, अंदर छिपी थी शराब की ‘फैक्ट्री’; 360 बोतलों का जुगाड़ देख उत्पाद विभाग भी रह गया हैरान!बिहार में CBI की कार्रवाई पर सरकार का ‘ब्रेक’; सरकारी सेवकों पर हाथ डालने से पहले लेनी होगी मंजूरी!चोरी के डर से Scorpio को बना दिया ‘छत की कार पार्किंग’; क्रेन से दो मंजिला मकान पर चढ़ी SUV, VIDEO वायरल!नेपाल आपदा का भयावह चेहरा; चीन ने पहली बार जारी किया मौत का आंकड़ा, 31 शव बरामद; 531 लापता, भारतीय टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन तेज!काला लिबास… AC फर्स्ट क्लास… और सूटकेस में शराब; समस्तीपुर में युवती की ‘प्रीमियम तस्करी’ का खुला राज!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!शेखपुरा में गुरु सम्मान की गूंज, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा!सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!CM के सामने बाढ़ का दर्द, सुरक्षा घेरे में दब गई फरियाद; सम्राट चौधरी तक पहुंचा पीड़ित, गार्ड ने हटाया!नेपाल आपदा के 11वें दिन राहत की तीन बड़ी तस्वीरें; सुरंग से चीनी नागरिक और घर से 64 वर्षीय महिला रेस्क्यू, UN ने मांगे 5 करोड़ डॉलर!जन्माष्टमी पर शेखपुरा में ट्रैफिक पुलिस का ‘एक्शन प्लान’ तैयार, हर मोड़ पर जवान तैनात; 24 लाख का जुर्माना भी वसूला!शिक्षक दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल लखीसराय में दिखी भारतीय संस्कारों की झलक, सम्मानित हुए शिक्षाविद्!लखीसराय में ललन सिंह का ‘पावर शो’! कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, सिमेन स्टेशन के स्थल निरीक्षण को लेकर बढ़ी हलचल!12 बजे ही जन्मे ‘कान्हा’; जन्माष्टमी पर शुभ मुहूर्त का ऐसा क्रेज, अस्पतालों में प्लान्ड डिलीवरी की बढ़ी डिमांड!नोटबुक नहीं, अंदर छिपी थी शराब की ‘फैक्ट्री’; 360 बोतलों का जुगाड़ देख उत्पाद विभाग भी रह गया हैरान!बिहार में CBI की कार्रवाई पर सरकार का ‘ब्रेक’; सरकारी सेवकों पर हाथ डालने से पहले लेनी होगी मंजूरी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!
5 hours ago
शेखपुरा में गुरु सम्मान की गूंज, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा!
5 hours ago
सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!
6 hours ago
गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!
6 hours ago
CM के सामने बाढ़ का दर्द, सुरक्षा घेरे में दब गई फरियाद; सम्राट चौधरी तक पहुंचा पीड़ित, गार्ड ने हटाया!
6 hours ago

Bihar: गांव में अब टैक्स की नई मार? सुधाकर सिंह का सरकार पर हमला- गरीब अतिरिक्त पैसा कहां से देगा!

पटना: बिहार सरकार की ओर से ग्राम पंचायतों को कर, दर और शुल्क लगाने का अधिकार देने वाली बिहार ग्राम...

पटना: बिहार सरकार की ओर से ग्राम पंचायतों को कर, दर और शुल्क लगाने का अधिकार देने वाली बिहार ग्राम पंचायत (कर, दर एवं शुल्क) नियमावली-2026 को मंजूरी दिए जाने के बाद राज्य में राजनीतिक बहस तेज हो गई है। राजद नेता और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने इस फैसले को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे ग्रामीण जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

सुधाकर सिंह ने प्रेस वार्ता कर सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिस समय ग्रामीण बिहार महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है, ऐसे समय में पंचायतों को नए कर लगाने का अधिकार देना गरीब और मेहनतकश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

उन्होंने कहा कि पंचायतों को कर लगाने का अधिकार मिलने के बाद हाउस टैक्स, नल-जल शुल्क, उपयोग शुल्क, पंजीकरण शुल्क और अन्य स्थानीय कर लगाए जा सकते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर किसानों, मजदूरों, छोटे दुकानदारों और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों पर पड़ेगा।

सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार की बड़ी आबादी खेती, दिहाड़ी मजदूरी, छोटे कारोबार और पारंपरिक पेशों पर निर्भर है। ऐसे में बढ़ई, लोहार, कुम्हार, नाई, धोबी, मोची, दर्जी, राजमिस्त्री, सब्जी विक्रेता और छोटे दुकानदार पहले से सीमित आमदनी में अपना परिवार चलाते हैं। उन पर अतिरिक्त कर लगाने से उनकी आर्थिक परेशानी और बढ़ सकती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राजस्व बढ़ाने के नाम पर गरीबों पर बोझ डाल रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि ठेला चलाने वाला, दिहाड़ी मजदूर या छोटा व्यवसाय करने वाला व्यक्ति अतिरिक्त टैक्स किस आय से देगा।

पूर्व मंत्री ने कहा कि पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए जनता पर नए कर लगाने के बजाय सरकार को पर्याप्त अनुदान देना चाहिए। उन्होंने राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं के अनुसार पंचायतों को संसाधन उपलब्ध कराने और योजनाओं की राशि समय पर जारी करने की मांग की।

सुधाकर सिंह ने पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार बढ़ने की आशंका भी जताई। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं में पहले से ही अवैध वसूली की शिकायतें आती रहती हैं। ऐसे में पंचायतों को व्यापक कर वसूली का अधिकार मिलने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए जाने की चर्चा होती है, वहीं दूसरी तरफ गांव के गरीब लोगों पर नए शुल्क और करों का बोझ डाला जा रहा है।

हालांकि सरकार की ओर से इस मामले में अभी कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पंचायतों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उठाए गए इस कदम को लेकर अब बिहार में सियासी बहस तेज हो गई है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: न कोचिंग का सहारा, न बड़े शहर का माहौल… गांव में रहकर संदीप ने मेहनत से NEET में लहराया परचम!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top