बरबीघा में कांग्रेस नेता समीर कुमार सिंह का भव्य स्वागत, ‘माई बहिन मान योजना’ को लेकर महिलाओं में दिखा उत्साह
बरबीघा के गंगटी गांव में कांग्रेस नेता समीर कुमार सिंह का हुआ भव्य स्वागत। ‘माई बहिन मान योजना’ पर महिलाओं से की सीधी बातचीत। कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी।

शेखपुरा: आज बरबीघा प्रखंड के ग्राम गंगटी में कांग्रेस संगठन प्रभारी, वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद सदस्य समीर कुमार सिंह का भव्य स्वागत किया गया। यह आयोजन कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रौशन जी के नेतृत्व में हुआ, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
समीर कुमार सिंह ने संगठन विस्तार के मुद्दों पर गहराई से चर्चा की, साथ ही ‘माई बहिन मान योजना’ को लेकर महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने योजना की विशेषताओं, लाभ और कांग्रेस की प्रतिबद्धताओं पर प्रकाश डाला।
इस विशेष मौके पर कांग्रेस नेता रंजय कुमार, रतन पटेल, पूर्व प्रमुख चंदन जी, वार्ड पार्षद अभय सिंह, सुनील सिंह, गुड्डु जी, दीपक कुमार, हीरा रावत, मंटू शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में महिलाओं में योजना को लेकर खासा उत्साह देखा गया। महिलाएं इस योजना को सशक्तिकरण का माध्यम मान रही हैं और कांग्रेस नेतृत्व से गहरी उम्मीदें जता रही हैं।