BREAKING NEWS
Bihar News : 14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 5 हजार से अधिक मामलों के निपटारे की तैयारी!Bihar News : यातायात प्रबंधन में लखीसराय का शानदार प्रदर्शन, राज्य के टॉप-5 जिलों में बना स्थान!Bihar News : लखीसराय जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में सुबोध कुमार अध्यक्ष निर्वाचित, 7 वोट से जीते!Bihar News : समृद्धि यात्रा की तैयारी तेज, जिला पदाधिकारी ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की!Bihar News : जब मैं 5 बार सांसद बना, तब आप पैदा लिए थे? संसद में पप्पू यादव–गिरिराज सिंह के बीच तीखी नोकझोंक!Bihar News : बरबीघा को कब मिलेगा हक? सीएम की यात्रा से पहले खुला पत्र, वादों की याद दिलाकर सरकार पर हमला!Bihar News : बिहार में बालू घाटों की वापसी! क्या बदलेगा हाल?Bihar News : 105 वर्ष की उम्र में थम गई आज़ादी की एक आवाज़… लखीसराय के अंतिम स्वतंत्रता सेनानी हुकुम बाबा नहीं रहे!Bihar News : बिहार महिला कबड्डी लीग में इनामी राशि में बड़ा इजाफा, सिवान और मगध का दबदबा!Bihar News : इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने कराया रोज़ा इफ्तार, भाईचारे का दिया संदेश!Bihar News : शेखपुरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार!Bihar News : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले अपराधियों पर सख्ती, शेखपुरा पुलिस ने छह आरोपी को किया गिरफ्तार!Bihar News : लखीसराय में अब जमीन से जुड़े मामलों का होगा त्वरित समाधान? राजस्व प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिए गए अहम निर्देश!Bihar News : लखीसराय के प्रसिद्ध उद्योगपति स्व. रतन लाल बंका की श्रद्धांजलि सभा, बुद्धिजीवियों ने किया नमन!Bihar News : पैक्स व्यवस्था को और मजबूत करेगा लखीसराय का यह प्रशिक्षण शिविर?
No menu items available
BREAKING
Bihar News : 14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 5 हजार से अधिक मामलों के निपटारे की तैयारी!Bihar News : यातायात प्रबंधन में लखीसराय का शानदार प्रदर्शन, राज्य के टॉप-5 जिलों में बना स्थान!Bihar News : लखीसराय जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में सुबोध कुमार अध्यक्ष निर्वाचित, 7 वोट से जीते!Bihar News : समृद्धि यात्रा की तैयारी तेज, जिला पदाधिकारी ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की!Bihar News : जब मैं 5 बार सांसद बना, तब आप पैदा लिए थे? संसद में पप्पू यादव–गिरिराज सिंह के बीच तीखी नोकझोंक!Bihar News : बरबीघा को कब मिलेगा हक? सीएम की यात्रा से पहले खुला पत्र, वादों की याद दिलाकर सरकार पर हमला!Bihar News : बिहार में बालू घाटों की वापसी! क्या बदलेगा हाल?Bihar News : 105 वर्ष की उम्र में थम गई आज़ादी की एक आवाज़… लखीसराय के अंतिम स्वतंत्रता सेनानी हुकुम बाबा नहीं रहे!Bihar News : बिहार महिला कबड्डी लीग में इनामी राशि में बड़ा इजाफा, सिवान और मगध का दबदबा!Bihar News : इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने कराया रोज़ा इफ्तार, भाईचारे का दिया संदेश!Bihar News : शेखपुरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार!Bihar News : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले अपराधियों पर सख्ती, शेखपुरा पुलिस ने छह आरोपी को किया गिरफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News : 14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 5 हजार से अधिक मामलों के निपटारे की तैयारी!
5 minutes ago
Bihar News : यातायात प्रबंधन में लखीसराय का शानदार प्रदर्शन, राज्य के टॉप-5 जिलों में बना स्थान!
9 minutes ago
Bihar News : लखीसराय जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में सुबोध कुमार अध्यक्ष निर्वाचित, 7 वोट से जीते!
14 minutes ago
Bihar News : समृद्धि यात्रा की तैयारी तेज, जिला पदाधिकारी ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की!
19 minutes ago
Bihar News : जब मैं 5 बार सांसद बना, तब आप पैदा लिए थे? संसद में पप्पू यादव–गिरिराज सिंह के बीच तीखी नोकझोंक!
7 hours ago
Advertisement

Bihar News : समृद्धि यात्रा की तैयारी तेज, जिला पदाधिकारी ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की!

लखीसराय: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के मद्देनज़र जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित...

लखीसराय: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के मद्देनज़र जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दौरान प्रदर्शित की जाने वाली विकास योजनाओं की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति अद्यतन रखते हुए लाभुकों को समयबद्ध तरीके से लाभ उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं की प्रगति स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए।

समीक्षा बैठक में विशेष रूप से सात निश्चय–2 के अंतर्गत सशक्त महिला सक्षम महिला योजना, मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, हर खेत तक सिंचाई का पानी, नलकूप योजना, मुख्यमंत्री कृषि विद्युत योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, सुलभ संपर्कता योजना तथा पशु चिकित्सा सेवाओं की डोर-स्टेप डिलीवरी योजना की प्रगति पर चर्चा की गई। इसके अलावा स्वच्छ गांव समृद्ध गांव अभियान और हर घर नल का जल योजना के अनुरक्षण से संबंधित कार्यों की स्थिति पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी और प्रभावी ढंग से किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इनका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा राज्य सरकार की विकासात्मक पहलों को आम लोगों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समय पर तैयारियां पूरी करें।

बैठक में सात निश्चय–3 से जुड़ी योजनाओं की भी समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग तय लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभूनाथ, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, स्थापना उप समाहर्ता शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक नीरज कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन के साथ नगर परिषद लखीसराय, बड़हिया और सूर्यगढ़ा के कार्यपालक पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : जब मैं 5 बार सांसद बना, तब आप पैदा लिए थे? संसद में पप्पू यादव–गिरिराज सिंह के बीच तीखी नोकझोंक!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top