लखीसराय: लंबे इंतजार और माननीय उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद जिला विधिज्ञ संघ, लखीसराय के चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. श्रीनिवास सिंह द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 मार्च 2026 को मतदान कराया जाएगा तथा उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Bihar News : AC/DC बिल पर डीएम सख्त, अब देरी नहीं — लखीसराय में वित्तीय अनुशासन को लेकर बड़ा एक्शन!
घोषित कार्यक्रम के अनुसार 18 फरवरी 2026 को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन होगा, जबकि 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। 23 और 24 फरवरी को आपत्तियां दर्ज करने का अवसर मिलेगा। इसके बाद 25 एवं 26 फरवरी को नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी तथा 27 फरवरी को संवीक्षा और नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। 28 फरवरी को प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
चुनाव तिथि की घोषणा पर अधिवक्ता रजनीश कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद चुनाव की घोषणा से अधिवक्ताओं में उत्साह और संतोष का माहौल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मॉडल रूल के अनुरूप संघ का संचालन होगा, वित्तीय पारदर्शिता बढ़ेगी तथा पूर्व में सामने आए संभावित वित्तीय अनियमितताओं की जांच भी संभव हो सकेगी।
Bihar News : परिवारवाद से नाराज होकर रालोमो छोड़ा, अब कांग्रेस जॉइन करेंगे जीतेन्द्र नाथ!
उन्होंने बताया कि पिछले कई कार्यकालों से संघ की आम सभा आयोजित नहीं की गई थी और आय-व्यय सहित परिसंपत्तियों का समुचित लेखा-जोखा भी अधिवक्ताओं के सामने प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे असंतोष का माहौल बना हुआ था। अब इस चुनाव के जरिए पारदर्शी, जवाबदेह और लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित होने की उम्मीद है।
Bihar News : पत्रकारों की आवाज सीधे मुख्यमंत्री तक… क्या बदलने वाला है मीडिया का भविष्य?
अधिवक्ता रजनीश कुमार ने सभी अधिवक्ताओं से अपील की कि वे संघ हित में सक्रिय भूमिका निभाते हुए मतदान करें और एक सक्षम एवं पारदर्शी कमेटी का चयन सुनिश्चित करें।
