BREAKING NEWS
Bihar News : सरकारी अस्पताल बना भरोसे का केंद्र, डॉ. फैसल अरशद ने बदली तस्वीर!Bihar News : समाहरणालय परिसर में होली मिलन समारोह, सौहार्द और समरसता का संदेश!Bihar News : सन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां, दर्शक मंत्रमुग्ध!Bihar News : स्कूल ऑफ साइंस एंड बायोजेनेसिस में होली मिलन सह मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन!Bihar News : होली पर्व को शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न!Bihar News : सेवानिवृत्ति पर प्रधानाध्यापक रामटहल पासवान को भावभीनी विदाई!Bihar News : स्नेहलता काली मातृ मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास सम्पन्न!Bihar News : लाल इंटरनेशनल स्कूल के 59 छात्र-छात्राओं ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस परीक्षा में दर्ज की सफलता!Bihar News : ‘रोज़गार संवाद’ में विधायक ने युवाओं से किया संवाद!Bihar News : लखीसराय में 25 बच्चों का निःशुल्क परीक्षण, 15 का होगा वाराणसी में ऑपरेशन!Bihar News : AL KAMDHENU GOLD का भव्य होली मिलन उत्सव, राजमिस्त्रियों व डीलरों की उमड़ी भीड़!Bihar News : लखीसराय में CBSE 10वीं आईटी व 12वीं एआई-पेंटिंग परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 1393 उपस्थित!Bihar News : सहुर में स्व. कामरेड प्रमोद शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि, चौराहा बना ‘प्रमोद शर्मा चौक’!Bihar News : आरडी कॉलेज में एबीवीपी का प्राचार्य कक्ष घेराव, 7 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी!Bihar News : सदर अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण, क्रिटिकल केयर ब्लॉक व डीईआईसी निर्माण को दिए निर्देश!
No menu items available
BREAKING
Bihar News : सरकारी अस्पताल बना भरोसे का केंद्र, डॉ. फैसल अरशद ने बदली तस्वीर!Bihar News : समाहरणालय परिसर में होली मिलन समारोह, सौहार्द और समरसता का संदेश!Bihar News : सन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां, दर्शक मंत्रमुग्ध!Bihar News : स्कूल ऑफ साइंस एंड बायोजेनेसिस में होली मिलन सह मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन!Bihar News : होली पर्व को शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न!Bihar News : सेवानिवृत्ति पर प्रधानाध्यापक रामटहल पासवान को भावभीनी विदाई!Bihar News : स्नेहलता काली मातृ मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास सम्पन्न!Bihar News : लाल इंटरनेशनल स्कूल के 59 छात्र-छात्राओं ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस परीक्षा में दर्ज की सफलता!Bihar News : ‘रोज़गार संवाद’ में विधायक ने युवाओं से किया संवाद!Bihar News : लखीसराय में 25 बच्चों का निःशुल्क परीक्षण, 15 का होगा वाराणसी में ऑपरेशन!Bihar News : AL KAMDHENU GOLD का भव्य होली मिलन उत्सव, राजमिस्त्रियों व डीलरों की उमड़ी भीड़!Bihar News : लखीसराय में CBSE 10वीं आईटी व 12वीं एआई-पेंटिंग परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 1393 उपस्थित!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News : सरकारी अस्पताल बना भरोसे का केंद्र, डॉ. फैसल अरशद ने बदली तस्वीर!
1 hour ago
Bihar News : समाहरणालय परिसर में होली मिलन समारोह, सौहार्द और समरसता का संदेश!
1 hour ago
Bihar News : सन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां, दर्शक मंत्रमुग्ध!
2 hours ago
Bihar News : स्कूल ऑफ साइंस एंड बायोजेनेसिस में होली मिलन सह मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन!
2 hours ago
Bihar News : होली पर्व को शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न!
16 hours ago
Advertisement

इस राज्य में पहली बार विधायक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों में मची खलबली..

डेस्क : राजस्थान की सियासत में शनिवार को बड़ा भूचाल आया। बागीदौरा से भारत आदिवासी पार्टी के विधायक जयकृष्ण पटेल...

डेस्क : राजस्थान की सियासत में शनिवार को बड़ा भूचाल आया। बागीदौरा से भारत आदिवासी पार्टी के विधायक जयकृष्ण पटेल को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। यह राज्य में पहली बार हुआ, जब किसी विधायक को इस तरह पकड़ा गया। पटेल ने खनन लीज से जुड़े सवाल विधानसभा में नहीं उठाने के बदले ठेकेदार से 20 करोड़ की मांग की थी। सौदा 2.5 करोड़ में तय हुआ। पहली किस्त के तौर पर 20 लाख रुपये लेते समय पटेल को ACB ने जयपुर के ज्योति नगर स्थित सरकारी क्वार्टर में पकड़ा।

ACB के डीजी रविप्रकाश मेहरड़ा ने बताया, 4 अप्रैल को ठेकेदार रविंद्र सिंह ने शिकायत दी थी। इसके बाद पटेल के फोन सर्विलांस पर लिए गए। 3 मई को पटेल ने ठेकेदार को जयपुर बुलाया। 4 मई को सुबह 11:30 बजे ठेकेदार 20 लाख रुपये लेकर पटेल के क्वार्टर के बेसमेंट में पहुंचा। पटेल पहले से वहां मौजूद थे। रुपये गिनने के बाद उन्होंने किसी तीसरे व्यक्ति को थमा दिए। तभी ACB की टीमों ने दबिश दी। पटेल को मौके पर डिटेन किया गया। हाथ धुलवाने पर रंग निकला। यह रिश्वत लेने का पक्का सबूत था।

ACB ने बताया, रुपये लेकर भागा व्यक्ति अब तक फरार है। उसकी तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। क्वार्टर परिसर में सर्च ऑपरेशन जारी है। मेहरड़ा ने कहा, “हमारे पास रुपये लेने और सौंपने का वीडियो सबूत है।” कार्रवाई से पहले विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सूचना दी गई थी।

जयकृष्ण पटेल पहली बार विधायक बने थे। 2024 के उपचुनाव में उन्होंने भाजपा के सुभाष तंबोलिया को हराया था। आदिवासी बहुल क्षेत्र में BAP की यह जीत बड़ी मानी गई थी। पटेल ने विधानसभा में खनन और जल संसाधन से जुड़े मुद्दे उठाए थे। भ्रष्टाचार के खिलाफ पोस्टर लेकर प्रदर्शन भी किया था। लेकिन अब उन्हीं पर भ्रष्टाचार का आरोप लग गया।

ACB ने बताया, पटेल ने करौली के तोड़ा भीम क्षेत्र की खनन लीज से जुड़े सवाल विधानसभा में नहीं उठाने के लिए ठेकेदार से पैसे मांगे। ये सवाल उनके क्षेत्र से बाहर के थे। इनमें दो तारांकित प्रश्न (5998 और 6284) और एक अतारांकित प्रश्न (950) शामिल थे। ये सवाल अभी विधानसभा में टेबल नहीं हुए थे।

पटेल को शनिवार दोपहर 3 बजे ACB मुख्यालय लाया गया। मेडिकल जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने चुप्पी साध रखी है। सोमवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी जाएगी।

इस गिरफ्तारी के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई। BAP सांसद राजकुमार रोत और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इसे सियासी साजिश बताया। रोत ने कहा, “आदिवासी नेताओं को बदनाम करने की कोशिश है।” बेनीवाल ने कहा, “यह सरकार की नाकामी छिपाने का तरीका है।” वहीं, उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने कहा, “यह घटना BAP के आदिवासी हितों के दावों की पोल खोलती है।”

ACB अब पटेल के गनमैन और अन्य संदिग्धों की तलाश में है। उनकी संपत्तियों की जांच भी शुरू हो गई है। संदेह है कि उनके पास आय से अधिक संपत्ति हो सकती है। यह मामला राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई बन गया है। सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ शुरुआत है?

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top