लखीसराय-नया बाजार कुशवाहा मार्केट स्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा कार्यालय में शनिवार को चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार कुशवाहा ने की। सम्राट अशोक के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। उनके जीवन, कार्यों और विचारों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश महासचिव राजकुमार कुशवाहा, जगदीश महतो, जितेंद्र कुमार, हेमंत कुमार, राजेश कुमार, देव कुमार, सुबोध कुमार, सोनेलाल ठाकुर, अजीत रावत, मुरारी कुमार, रवींद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।