अरियरी थाना क्षेत्र के ककरार गांव में शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने एक महिला को बेरहमी से पीट दिया। घायल महिला कालो देवी को गंभीर हालत में शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, गांव के उदय चौधरी ने लाठी-डंडों से कालो देवी पर हमला किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़िता के पति डोमो चौधरी ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। उदय चौधरी पहले भी तीन-चार बार उनकी पत्नी को पीट चुका है। हर बार वह बच निकलता है।
डोमो चौधरी ने आरोप लगाया कि उदय चौधरी शराब का धंधा करता है। उसे कानून का कोई भय नहीं है।