14
BREAKING NEWS
शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!मधुबनी कोर्ट के पास पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार!बिहार में पुलिस पर बड़ा एक्शन, गया में 14 सस्पेंड; जहानाबाद के थानेदार पर भी गिरी गाज!बर्खास्त मधुबनी थानेदार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभागीय कार्रवाई में खामियां मिलने पर आदेश रद्द!औरंगाबाद में PK की सभा में अंधेरा, पॉकेटमारों ने हाथ किया साफ़!औरंगाबाद में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार; तीसरे की तलाश में SIT का एक्शन!किशनगंज में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त; एक तस्कर गिरफ्तार!नेपाल की मदद को दुनिया आगे आई, PM बालेन ने जताया आभार!नोटिस को किया नजरअंदाज तो पहुंच गया बुलडोजर वाला प्रशासन; रसल हाई स्कूल की जमीन से हटा कब्जा, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!मधुबनी कोर्ट के पास पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार!बिहार में पुलिस पर बड़ा एक्शन, गया में 14 सस्पेंड; जहानाबाद के थानेदार पर भी गिरी गाज!बर्खास्त मधुबनी थानेदार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभागीय कार्रवाई में खामियां मिलने पर आदेश रद्द!औरंगाबाद में PK की सभा में अंधेरा, पॉकेटमारों ने हाथ किया साफ़!औरंगाबाद में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार; तीसरे की तलाश में SIT का एक्शन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!
2 hours ago
लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!
2 hours ago
डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!
3 hours ago
नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!
3 hours ago
पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!
3 hours ago

Jharkhand: बोकारो में 20 से 26 जुलाई तक 7 मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदला परिचालन!

बोकारो: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में होने वाले तकनीकी कार्यों के...

बोकारो: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में होने वाले तकनीकी कार्यों के कारण बोकारो और आसपास के क्षेत्रों में एक सप्ताह तक ट्रेन परिचालन प्रभावित रहेगा। 20 जुलाई से 26 जुलाई तक चलने वाले रोलिंग ब्लॉक के चलते कई मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से किया जाएगा।

रेलवे के अनुसार, इंजीनियरिंग, टीआरडी और सिग्नल विभाग की ओर से संयुक्त अनुरक्षण कार्य किया जाना है। यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है। इसी कारण कई ट्रेनों के समय और मार्ग में बदलाव किया गया है।

इस दौरान आसनसोल-आद्रा, आद्रा-मिदनापुर, आद्रा-भागा, आसनसोल-पुरुलिया, टाटानगर-आसनसोल और भोजूडीह-चंद्रपुरा रूट पर चलने वाली कई मेमू ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी। इससे बोकारो, चंद्रपुरा, भोजूडीह, आद्रा, पुरुलिया और टाटानगर की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे ने कुछ ट्रेनों के परिचालन में आंशिक बदलाव भी किया है। खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस (18035/18036), चक्रधरपुर-गोमो मेमू एक्सप्रेस (18115/18116) और आसनसोल-टाटानगर मेमू समेत कई ट्रेनों को बीच के स्टेशनों से ही समाप्त या प्रारंभ किया जाएगा।

वहीं रोलिंग ब्लॉक के कारण खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया गया है। ट्रेन संख्या 18035 को 20 जुलाई को खड़गपुर स्टेशन से दो घंटे की देरी से रवाना किया जाएगा, जबकि 23 जुलाई को यह ट्रेन एक घंटे विलंब से चलेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर जांच लें। रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या हेल्पलाइन के माध्यम से ट्रेन की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद रेल परिचालन सामान्य होने की उम्मीद है। फिलहाल यात्रियों को अपनी यात्रा योजना बनाते समय ट्रेनों में हुए बदलाव को ध्यान में रखने की सलाह दी गई है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों का कमाल, श्रावणी मेले में पहली बार उतरेगा सफाई रोबोट और टोटो एंबुलेंस!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top