21
BREAKING NEWS
कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!वर्दी में अफसर, गोद में कान्हा… कटिहार की इस तस्वीर ने कह दी भाईचारे की पूरी कहानी!मोतिहारी में नवजात की कथित खरीद-बिक्री का बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में बच्चे के साथ मिली महिला; 8 गिरफ्तार!पहले PK की सभा... अब निशांत के स्वागत में 7 लाख की चेन गायब! आखिर भीड़ में कौन कर रहा है ‘हाथ साफ’?शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!
No menu items available
BREAKING
कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!वर्दी में अफसर, गोद में कान्हा… कटिहार की इस तस्वीर ने कह दी भाईचारे की पूरी कहानी!मोतिहारी में नवजात की कथित खरीद-बिक्री का बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में बच्चे के साथ मिली महिला; 8 गिरफ्तार!पहले PK की सभा… अब निशांत के स्वागत में 7 लाख की चेन गायब! आखिर भीड़ में कौन कर रहा है ‘हाथ साफ’?शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!
5 hours ago
जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!
5 hours ago
दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!
5 hours ago
चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!
5 hours ago
पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!
5 hours ago

Jharkhand: अहमदाबाद विमान हादसे में साहसिक कार्य के लिए रांची की अर्चना रेशमा मिंज को राष्ट्रपति पुलिस पदक!

रांची: अहमदाबाद विमान हादसे के दौरान साहस और त्वरित निर्णय लेकर राहत एवं बचाव अभियान में अहम भूमिका निभाने वाली...

रांची: अहमदाबाद विमान हादसे के दौरान साहस और त्वरित निर्णय लेकर राहत एवं बचाव अभियान में अहम भूमिका निभाने वाली रांची की अर्चना रेशमा मिंज को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस से सम्मानित किया गया है। CISF की डिप्टी कमांडेंट अर्चना फिलहाल अहमदाबाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

अर्चना रांची के कोनका, सिरमटोली की रहने वाली हैं। उन्होंने वर्ष 2002 में SSC CGL-1999 के माध्यम से CISF में सब-इंस्पेक्टर के रूप में करियर शुरू किया था। हैदराबाद में प्रशिक्षण के बाद उन्होंने कमांडो ट्रेनिंग भी हासिल की।

सेवा के दौरान अर्चना ने दिल्ली के IGI एयरपोर्ट, बेंगलुरु एयरपोर्ट, RTC बरवाहा और बोकारो स्टील प्लांट समेत कई महत्वपूर्ण संस्थानों में जिम्मेदारी निभाई।

विमान हादसे के बाद 20 मिनट में पहुंचीं घटनास्थल

अर्चना के सेवा जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय 12 जून 2025 के अहमदाबाद एयर इंडिया AI-171 विमान हादसे से जुड़ा रहा। हादसे की सूचना मिलने के करीब 20 मिनट के भीतर वह घटनास्थल पर पहुंच गई थीं।

मौके पर आग, धुआं और मलबे के बीच उन्होंने राहत एवं बचाव अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने मौके पर मौजूद टीम के साथ समन्वय करते हुए बचाव कार्य को आगे बढ़ाया।

मलबे में फंसे डॉक्टर की भी बचाई जान

हादसे के दौरान अर्चना की टीम ने मलबे में फंसे लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया। इसी अभियान में मलबे में फंसे एक डॉक्टर को सुरक्षित बाहर निकालने में भी मदद मिली।

उनके त्वरित निर्णय, साहस और नेतृत्व को देखते हुए उन्हें उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

रांची की बेटी की उपलब्धि पर गर्व

अर्चना रेशमा मिंज की यह उपलब्धि रांची और झारखंड के लिए गौरव का विषय है। CISF में लंबे सेवा करियर के दौरान उन्होंने एयरपोर्ट और औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा से लेकर आपातकालीन परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई है।

विमान हादसे जैसे बेहद चुनौतीपूर्ण समय में उनके साहसिक प्रयास और सेवा भावना को अब राष्ट्रपति पुलिस पदक के जरिए सम्मान मिला है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में CID ने आम लोगों से मांगी सूचना, जारी किया नंबर!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top