पॉलिटिकलशेखपुरा
Trending

जन आक्रोश चौपाल में सरकार की नीतियों पर फूटा गुस्सा

इस मौके पर नगर अध्यक्ष सोनू कुमार, वार्ड पार्षद अभय सिंह, पंकज सिंह, बिट्टू सिंह, साकेत कुमार, गुड्डू कुमार, संतोष कुमार, रोहित कुमार, जनार्दन सिंह और दीपक कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बरबीघा नगर परिषद के वार्ड 20 में जन आक्रोश चौपाल सह हर घर झंडा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीणों ने किया। इसमें कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रौशन कुमार ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से जनता परेशान है। किसानों की समस्याएं बढ़ी हैं। भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है।

चौपाल में ग्रामीणों ने खुलकर अपनी बात रखी। लोगों ने कहा कि सरकार की योजनाएं जमीन पर नहीं उतर रही हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिल रहा।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के हर घर झंडा अभियान के तहत वार्ड 20 के सैकड़ों घरों में झंडा लगाया गया। इस अभियान में युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने कांग्रेस के प्रति एकजुटता दिखाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!