लखीसराय: भारत के प्रतिष्ठित स्टील ब्रांड AL KAMDHENU GOLD समूह द्वारा शुक्रवार को गढ़ीविशनपुर-खगौर स्थित बुद्धा रेजिडेंसी सभागार में भव्य होली मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य डीलर्स, इंजीनियर्स एवं राजमिस्त्रियों के साथ आपसी संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा रंगों के पावन पर्व को एक परिवार की तरह मिलकर मनाना था। मंच संचालन कलाकार मनोज कुमार मेहता ने किया।
उत्सव का शुभारंभ अल कामधेनु गोल्ड सरिया के जेनरल मैनेजर पवन कुमार झा, सीनियर मार्केटिंग मैनेजर कृष्ण मोहन, डिस्ट्रीब्यूटर विनोद कुमार एवं इंजीनियर्स द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रमुख वितरक घनश्याम यादव की गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में 25 इंजीनियर्स, 45 डीलर्स एवं 250 से अधिक राजमिस्त्रियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगों और गुलाल के उल्लास के बीच सभी ने आपसी संवाद, अनुभव साझा किए तथा भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।
सीनियर जेनरल मैनेजर पवन कुमार झा ने कंपनी की गुणवत्ता, विश्वसनीयता एवं निरंतर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि अल कामधेनु गोल्ड अपने चैनल पार्टनर्स, इंजीनियर्स और राजमिस्त्री साथियों को परिवार का हिस्सा मानती है। उनके सहयोग से ही ब्रांड निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

इस अवसर पर कंपनी की वरिष्ठ प्रबंधन टीम की ओर से सभी डीलर्स, इंजीनियर्स, पत्रकारों, राजमिस्त्रियों एवं उनके परिवारों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियां, सम्मान समारोह एवं पारस्परिक संवाद सत्र आयोजित किए गए, जिससे सभी में उत्साह और उमंग का संचार हुआ।
सम्मानित होने वाले प्रमुख डिस्ट्रीब्यूटर एवं डीलरों में आरसीए इन्फ्रा (रामगढ़ सीमेंट एजेंसी) के डिस्ट्रीब्यूटर विनोद कुमार, श्रीराम ट्रेडर्स लखीसराय, भव्या ट्रेडिंग रेहुआ रोड लखीसराय, शीतल हार्डवेयर बड़हिया, जयश्री इंटरप्राइजेज सूर्यगढ़ा, बीपीआर इंटरप्राइजेज सूर्यगढ़ा, मां दुर्गा ट्रेडर्स साम्हो सहित जमुई, लखीसराय एवं मुंगेर जिले के डिस्ट्रीब्यूटर एवं डीलर समूह शामिल रहे।
National News : 75वीं वर्षगांठ पर जश्न-ए-त्रिवेणी, आम जनता के लिए 15 मार्च तक खुला!
डिस्ट्रीब्यूटर घनश्याम कुमार यादव ने कहा कि यह होली मिलन उत्सव न केवल रंगों का पर्व रहा, बल्कि विश्वास, सहयोग और साझेदारी को और अधिक मजबूत करने का सशक्त माध्यम भी साबित हुआ। उन्होंने कहा कि कंपनी भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से अपने सहयोगियों के साथ संबंधों को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।
