27
BREAKING NEWS
Bihar: RJD के पूर्व MLC की गिरफ्तारी के बाद ‘शराब सिंडिकेट’ पर शक, क्या है पूरा खेल?MP: जहां जन्मदिन पर लोग पार्टी करते हैं… वहां लगा मुफ्त इलाज शिविर!Bihar: रिचार्ज के बाद भी घरों में छाया अंधेरा, आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बिजली कार्यालय में काटा बवाल!Bihar: रंगदारी नहीं दी तो घर पर बमबारी, फायरिंग और लूट… भागलपुर में बदमाशों का तांडव!Bihar: थाने के ठीक सामने बिल्डर की निर्मम हत्या, खून से लथपथ मिला शव; भागलपुर में मची सनसनी!Bihar: ये सिर्फ दिखावे की कार्रवाई, बड़े अफसरों के मैसेज पर हुआ एनकाउंटर, तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला!Bihar: भ्रष्टाचारियों की संपत्ति पर फिर खुलेंगे स्कूल, 9 प्रमंडलों में खुलेंगे नए निगरानी थाने, सतर्कता दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान!Bihar: गोपालगंज में सरकारी डॉक्टर का WhatsApp हैक कर 40 हजार की ठगी, शिकायत दर्ज़!Bihar: बिहार में ‘वीबी-जी राम जी’ योजना लॉन्च, 15 दिन में काम नहीं मिला तो मिलेगा बेरोजगारी भत्ता!Bihar: मोतिहारी में ‘महायज्ञ’ की भीड़ में घुसीं 9 महिलाएं, चेन झपटते ही मचा हड़कंप… फिर जो हुआ वो चौंकाने वाला था!Jharkhand: बोकारो में बड़ी साजिश नाकाम, चार असलहे के साथ दो अपराधी गिरफ्तार!Jharkhand: ताले में बंद था राज, हजारीबाग के एक कमरे से निकला 697 किलो नशे का जखीरा!Bihar: ढोल-बाजे के साथ कुर्की की चेतावनी, फरार गोरेलाल साव और बेटों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार!EXCLUSIVE CRIME REPORT: रामलला के खजाने पर 'अपनों' का डाका, बुलडोजर तैयार, चंपत राय पर FIR की तलवार!Jharkhand: जमशेदपुर हत्याकांड में पुलिस पर हो FIR, बाबूलाल मरांडी बोले - सिर्फ SP हटाना सजा नहीं; झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त!
No menu items available
BREAKING
Bihar: RJD के पूर्व MLC की गिरफ्तारी के बाद ‘शराब सिंडिकेट’ पर शक, क्या है पूरा खेल?MP: जहां जन्मदिन पर लोग पार्टी करते हैं… वहां लगा मुफ्त इलाज शिविर!Bihar: रिचार्ज के बाद भी घरों में छाया अंधेरा, आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बिजली कार्यालय में काटा बवाल!Bihar: रंगदारी नहीं दी तो घर पर बमबारी, फायरिंग और लूट… भागलपुर में बदमाशों का तांडव!Bihar: थाने के ठीक सामने बिल्डर की निर्मम हत्या, खून से लथपथ मिला शव; भागलपुर में मची सनसनी!Bihar: ये सिर्फ दिखावे की कार्रवाई, बड़े अफसरों के मैसेज पर हुआ एनकाउंटर, तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला!Bihar: भ्रष्टाचारियों की संपत्ति पर फिर खुलेंगे स्कूल, 9 प्रमंडलों में खुलेंगे नए निगरानी थाने, सतर्कता दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान!Bihar: गोपालगंज में सरकारी डॉक्टर का WhatsApp हैक कर 40 हजार की ठगी, शिकायत दर्ज़!Bihar: बिहार में ‘वीबी-जी राम जी’ योजना लॉन्च, 15 दिन में काम नहीं मिला तो मिलेगा बेरोजगारी भत्ता!Bihar: मोतिहारी में ‘महायज्ञ’ की भीड़ में घुसीं 9 महिलाएं, चेन झपटते ही मचा हड़कंप… फिर जो हुआ वो चौंकाने वाला था!Jharkhand: बोकारो में बड़ी साजिश नाकाम, चार असलहे के साथ दो अपराधी गिरफ्तार!Jharkhand: ताले में बंद था राज, हजारीबाग के एक कमरे से निकला 697 किलो नशे का जखीरा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: RJD के पूर्व MLC की गिरफ्तारी के बाद ‘शराब सिंडिकेट’ पर शक, क्या है पूरा खेल?
5 minutes ago
MP: जहां जन्मदिन पर लोग पार्टी करते हैं… वहां लगा मुफ्त इलाज शिविर!
2 hours ago
Bihar: रिचार्ज के बाद भी घरों में छाया अंधेरा, आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बिजली कार्यालय में काटा बवाल!
2 hours ago
Bihar: रंगदारी नहीं दी तो घर पर बमबारी, फायरिंग और लूट… भागलपुर में बदमाशों का तांडव!
2 hours ago
Bihar: थाने के ठीक सामने बिल्डर की निर्मम हत्या, खून से लथपथ मिला शव; भागलपुर में मची सनसनी!
3 hours ago

Bihar: ढोल-बाजे के साथ कुर्की की चेतावनी, फरार गोरेलाल साव और बेटों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार!

शेखपुरा। जिले में कानून का शिकंजा कसते ही फरार आरोपियों में हड़कंप मच गया है। अनुसूचित जाति-जनजाति (SC-ST) मामलों के...

शेखपुरा। जिले में कानून का शिकंजा कसते ही फरार आरोपियों में हड़कंप मच गया है। अनुसूचित जाति-जनजाति (SC-ST) मामलों के विशेष न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गुरुवार को नगर क्षेत्र के लालबाग मोहल्ला में एक बेहद कड़े और अलग अंदाज में फरार अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की। मोहल्ले में जब अचानक ढोल-नगाड़े और डुगडुगी बजने लगी, तो पूरा इलाका अचंभित रह गया।

SC-ST थानाध्यक्ष अजितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल लालबाग मोहल्ला स्थित डीएम उच्च विद्यालय के समीप पहुंची। पुलिस ने वहां फरार चल रहे आरोपी गोरेलाल साव और उनके बेटों के घर पर ‘इश्तिहार’ चिपकाते हुए आत्मसमर्पण करने की आखिरी मोहलत दी है।

थानाध्यक्ष अजितेंद्र कुमार ने इस संबंध में बताया कि यह कार्रवाई अनुसूचित जाति जनजाति उत्पीड़न निषेध मामलों के विशेष न्यायाधीश के न्यायालय से प्राप्त आदेश के आलोक में की गई है। पुलिस ने मोहल्ले में ढोल-बाजे और डुगडुगी बजवाकर सार्वजनिक रूप से घोषणा की कि आरोपी जल्द से जल्द अदालत में हाजिर हों। गाजे-बाजे के साथ पुलिस की भारी मुस्तैदी देखकर गोरेलाल साव सहित घर पर मौजूद अन्य परिजन तुरंत मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने फरार अभियुक्तों—गोरेलाल साव, उनके पुत्र अशोक साव, लालू कुमार और राजन कुमार—के घर के मुख्य दरवाजे पर कानूनी इश्तिहार चश्मा (चिपका) कर दिया है। थानाध्यक्ष ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि न्यायालय के आदेशानुसार इन सभी फरार अभियुक्तों के घरों पर कानूनी इश्तिहार चिपका दिया गया है। इन्हें अदालत में हाजिर होने के लिए ठीक एक महीने की मोहलत दी गई है। अगर तय समय सीमा (एक माह) के भीतर ये सभी आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो पुलिस दोबारा आएगी और इनके घर की सभी चल-अचल संपत्तियों को कुर्क (जब्त) कर लिया जाएगा।

आमतौर पर पुलिस दबिश शांत तरीके से देती है, लेकिन इस बार कड़े कानूनी संदेश और ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस को देखकर लालबाग मोहल्ले के लोग दंग रह गए। आसपास के घरों और दुकानों से लोग इस पूरी कार्रवाई को देखने के लिए जुट गए। पुलिस की इस सख्त मुनादी के बाद अब आरोपियों के पास कानून के आगे सरेंडर करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है।

ये खबर भी पढ़े: EXCLUSIVE CRIME REPORT: रामलला के खजाने पर ‘अपनों’ का डाका, बुलडोजर तैयार, चंपत राय पर FIR की तलवार!

रंजन कुमार, शेखपुरा (बिहार)

चंदन कुमार

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top