12
BREAKING NEWS
ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की मौत, छत से गिरने का CCTV फुटेज सामने आया; दोनों पक्षों के दावे अलग!बेगूसराय के होटल में युवती से दुष्कर्म का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपी की तलाश में छापेमारी!चंपारण तटबंध टूटने पर बगहा पहुंचे पप्पू यादव, जांच और कार्रवाई की मांग!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; CCTV और FSL से जांच तेज!गोपालगंज में जेल भेजे गए 23 वर्षीय कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने उठाए सवाल!दुर्गा पूजा-दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, चार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े!‘लक्ष्य’ 2026 में गया के तीरंदाजों का जलवा, दूसरे दिन भी पदकों पर जमाया कब्जा!35 ‘जीविका दीदियों’ ने सीखा कमाई का हुनर, अब डेयरी और वर्मी कंपोस्ट से बनाएंगी अपनी पहचान!आटा-कंबल के नीचे छिपा था ‘शराब का तहखाना’, सीवान में 13.50 लाख की खेप बरामद!किऊल नदी में युवक लापता, NDRF के साथ तलाश में जुटी पुलिस!
No menu items available
BREAKING
ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की मौत, छत से गिरने का CCTV फुटेज सामने आया; दोनों पक्षों के दावे अलग!बेगूसराय के होटल में युवती से दुष्कर्म का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपी की तलाश में छापेमारी!चंपारण तटबंध टूटने पर बगहा पहुंचे पप्पू यादव, जांच और कार्रवाई की मांग!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; CCTV और FSL से जांच तेज!गोपालगंज में जेल भेजे गए 23 वर्षीय कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने उठाए सवाल!दुर्गा पूजा-दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, चार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े!‘लक्ष्य’ 2026 में गया के तीरंदाजों का जलवा, दूसरे दिन भी पदकों पर जमाया कब्जा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!
9 hours ago
115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!
9 hours ago
नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!
9 hours ago
बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!
9 hours ago
रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!
9 hours ago

Bihar News : सीतामढ़ी में आंधी-बारिश के बीच वज्रपात का कहर, 2 की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल!

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में सोमवार को आंधी-बारिश के बीच आकाशीय बिजली (ठनका) ने भारी तबाही मचाई। अलग-अलग जगहों...

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में सोमवार को आंधी-बारिश के बीच आकाशीय बिजली (ठनका) ने भारी तबाही मचाई। अलग-अलग जगहों पर हुए वज्रपात की घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

परिहार विधानसभा क्षेत्र के नरंगा चौरी में धान की रोपनी के दौरान अचानक मौसम बिगड़ा और तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से बेल थाना क्षेत्र के वार्ड-11 निवासी करीब 37 वर्षीय गीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

इसी दौरान जिले के बोखड़ा प्रखंड की बनौल पंचायत के बलुआहा गांव में भी दर्दनाक हादसा हुआ। घर के पास आम के बगीचे में खेल रही तीन बच्चियां वज्रपात की चपेट में आ गईं। इनमें 12 वर्षीय मंताषा की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई, जबकि आएशा (6 वर्ष) और आफिया (5 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।

वहीं सोनबरसा थाना क्षेत्र के हनुमाननगर गांव में खेत में मूंग तोड़ रहे पांच लोग भी वज्रपात की चपेट में आकर घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

इस दौरान तेज आंधी और बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में पेड़ और डालियां टूटकर गिर गईं, जिससे बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासन की ओर से आपदा राहत योजना के तहत पीड़ित परिवारों को सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस हादसे के बाद पूरे जिले में दहशत और शोक का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : शेखपुरा में उत्तम हत्याकांड का खुलासा, मामा-भांजा निकले कातिल, हथियार के साथ गिरफ्तार!

अमरनाथ सहगल, सीतामढ़ी (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top