39
BREAKING NEWS
Bihar: बिहार के खेल सितारों को मिला ‘सरकारी सलाम’, आकाशदीप-मुकेश कुमार बने DSP; CM का बड़ा ऐलान- IPL में उतरेगी बिहार की टीम!Bihar: अररिया-मोतिहारी में कागजों पर बने पुल, CAG रिपोर्ट में बिहार में 62 हजार करोड़ का घोटाला!Bihar: टैक्स के फैसले पर घिरी सरकार, विरोध के बाद बदला सुर, गांव में नहीं वसूला जाएगा होल्डिंग टैक्स!Bihar: पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, AISA-RYA ने छात्रों से लेकर आम लोगों से मांगा समर्थन!Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में नया मोड़! हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने उतारी कानूनी टीम!Jharkhand: जमीन के कागज, लाखों की नकदी और विस्फोटक कनेक्शन… आखिर NIA ने क्यों पकड़े दो कारोबारी?Jharkhand: मोबाइल ने छीनी दो जिंदगियां, डिमना लेक के डेंजर जोन में उतरे तीन जूनियर डॉक्टर, दो की डूबने से मौत!Jharkhand: माइंस से लेवी वसूली की साजिश पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग से मुठभेड़ में एक अपराधी घायल!Jharkhand: हाईटेंशन टावर पर छात्र ने फांसी लगाने का किया प्रयास, पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया!Bihar: पुल बना, लेकिन रास्ता गायब, मीरगंज में जनता का फूटा गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग!Jharkhand: लातेहार में PLFI का लेवी नेटवर्क ध्वस्त, हथियार और चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार!Bihar: कबड्डी के रण में दिखेगा बिहार का दम, बिहार खेल गेम्स 2026 के लिए शुरू हुई खिलाड़ियों की तलाश, लखीसराय में होगा बड़ा ट्रायल!Bihar: मोकामा में एक साथ बुझ गए दो घरों के चिराग… गंगा घाट के गड्ढे ने छीनी दो किशोरों की जिंदगी!Bihar: छात्र प्रदर्शन या हिंसक बवाल? जहानाबाद में पत्थरबाजी और फायरिंग के बाद IG पहुंचे मौके पर… जानिए पुलिस की कार्रवाई और आगे की तैयारी!Bihar: NEET पेपर लीक के विरोध में मुजफ्फरपुर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, बैरिकेड तोड़े; डीएम-एसएसपी ने संभाला मोर्चा!
No menu items available
BREAKING
Bihar: बिहार के खेल सितारों को मिला ‘सरकारी सलाम’, आकाशदीप-मुकेश कुमार बने DSP; CM का बड़ा ऐलान- IPL में उतरेगी बिहार की टीम!Bihar: अररिया-मोतिहारी में कागजों पर बने पुल, CAG रिपोर्ट में बिहार में 62 हजार करोड़ का घोटाला!Bihar: टैक्स के फैसले पर घिरी सरकार, विरोध के बाद बदला सुर, गांव में नहीं वसूला जाएगा होल्डिंग टैक्स!Bihar: पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, AISA-RYA ने छात्रों से लेकर आम लोगों से मांगा समर्थन!Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में नया मोड़! हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने उतारी कानूनी टीम!Jharkhand: जमीन के कागज, लाखों की नकदी और विस्फोटक कनेक्शन… आखिर NIA ने क्यों पकड़े दो कारोबारी?Jharkhand: मोबाइल ने छीनी दो जिंदगियां, डिमना लेक के डेंजर जोन में उतरे तीन जूनियर डॉक्टर, दो की डूबने से मौत!Jharkhand: माइंस से लेवी वसूली की साजिश पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग से मुठभेड़ में एक अपराधी घायल!Jharkhand: हाईटेंशन टावर पर छात्र ने फांसी लगाने का किया प्रयास, पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया!Bihar: पुल बना, लेकिन रास्ता गायब, मीरगंज में जनता का फूटा गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग!Jharkhand: लातेहार में PLFI का लेवी नेटवर्क ध्वस्त, हथियार और चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार!Bihar: कबड्डी के रण में दिखेगा बिहार का दम, बिहार खेल गेम्स 2026 के लिए शुरू हुई खिलाड़ियों की तलाश, लखीसराय में होगा बड़ा ट्रायल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: बिहार के खेल सितारों को मिला ‘सरकारी सलाम’, आकाशदीप-मुकेश कुमार बने DSP; CM का बड़ा ऐलान- IPL में उतरेगी बिहार की टीम!
2 minutes ago
Bihar: अररिया-मोतिहारी में कागजों पर बने पुल, CAG रिपोर्ट में बिहार में 62 हजार करोड़ का घोटाला!
9 minutes ago
Bihar: टैक्स के फैसले पर घिरी सरकार, विरोध के बाद बदला सुर, गांव में नहीं वसूला जाएगा होल्डिंग टैक्स!
14 minutes ago
Bihar: पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, AISA-RYA ने छात्रों से लेकर आम लोगों से मांगा समर्थन!
18 minutes ago
Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में नया मोड़! हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने उतारी कानूनी टीम!
25 minutes ago

Bihar News : राजगीर में रग्बी का रोमांच, ओडिशा चैंपियन, बिहार की बेटियां उपविजेता बनीं!

पटना/राजगीर: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित 13वीं सीनियर नेशनल रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप 2026 के महिला वर्ग का...

पटना/राजगीर: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित 13वीं सीनियर नेशनल रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप 2026 के महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें ओडिशा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार को 27-0 से हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। बिहार की टीम उपविजेता रही, जबकि पश्चिम बंगाल तीसरे स्थान पर रहा।

फाइनल में ओडिशा की टीम पूरी तरह हावी रही। निर्मल्या राउत ने तीन ट्राई के जरिए 15 अंक बनाए, जबकि तारुलता नाइक ने दो ट्राई में 10 अंक जोड़े। पारबती हंसदा ने भी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह लगातार तीसरी बार था जब ओडिशा और बिहार के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जिससे दोनों टीमों का वर्चस्व साफ झलकता है।

तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में पश्चिम बंगाल ने दिल्ली को 26-0 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस मैच में संध्या राय, रिया ओरांव, रीमा ओरांव और नमिस्ता ओरांव ने शानदार प्रदर्शन किया।

टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। क्वार्टरफाइनल में ओडिशा ने महाराष्ट्र को 41-0 से हराया, जबकि पश्चिम बंगाल ने राजस्थान को 43-0 से मात दी। बिहार ने भी दमदार खेल दिखाते हुए पंजाब को 34-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में ओडिशा ने पश्चिम बंगाल को 31-7 से हराया, जबकि बिहार ने दिल्ली को 33-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

पूरे टूर्नामेंट में ओडिशा ने 235 पॉइंट्स के साथ सबसे ज्यादा स्कोर किया, जबकि पश्चिम बंगाल 229 और बिहार 227 पॉइंट्स के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। टॉप स्कोरर की बात करें तो पश्चिम बंगाल की संध्या राय 57 अंकों के साथ शीर्ष पर रहीं, जबकि ओडिशा की तारुलता नाइक 56 और बिहार की आरती कुमारी 55 अंकों के साथ उनके पीछे रहीं।

विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, पूर्व खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण , रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस तथा बिहार रग्बी संघ के सचिव पंकज ज्योति मौजूद रहे।

महिला वर्ग के मुकाबलों के समापन के बाद अब चैंपियनशिप का अगला चरण 20 और 21 अप्रैल को पुरुष वर्ग के मैचों के साथ जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : शेखोपुरसराय पैक्स चुनाव में बढ़ी सियासी गर्मी, जनसंपर्क में उतरे प्रत्याशी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top