लखीसराय: समाहरणालय परिसर में होली के पावन अवसर पर स्नेहिल होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी सद्भाव, समरसता और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
इस अवसर पर मिथलेश मिश्रा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली रंगों का पर्व है, जो समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश देता है। उन्होंने सभी से अपील की कि पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाया जाए।
समारोह के दौरान जिला पदाधिकारी एवं उपस्थित पदाधिकारियों-कर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तथा आपसी सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। पारंपरिक होली गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। समाहरणालय परिसर में हर्षोल्लास और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
Bihar News : होली पर्व को शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न!
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, स्थापना उपसमाहर्ता शशि कुमार, नजारत उपसमाहर्ता प्राची कुमारी, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकूल पंकज मणि, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) वंदना पाण्डेय, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन तथा जिला योजना पदाधिकारी आशुतोष कुमार सहित समाहरणालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित रहे।
