जिले में विज्ञापन संख्या-01/2025 के तहत 192 गृहरक्षकों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 5 मई से 15 मई 2025 तक चेवाड़ा के आजाद मैदान में होगी। पुरुष अभ्यर्थियों की परीक्षा 5, 7, 8, 9, 10 और 13 मई को ली जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा 14 और 15 मई को होगी।
अभ्यर्थियों को चार समूह A, B, C और D में बांटा गया है। इन समूहों के लिए रिपोर्टिंग समय क्रमशः सुबह 5 बजे, 6 बजे, 7 बजे और 8 बजे तय किया गया है। हर समूह के लिए अलग काउंटर बनाया जा रहा है। अभ्यर्थियों को पहले पंजीकरण कराना होगा, तभी मैदान में प्रवेश मिलेगा।
मैदान में चार चरणों की प्रक्रिया से गुजरना होगा। पहले चरण में ऊंचाई और चेस्ट का माप लिया जाएगा। इसके बाद गोला फेंकने, लंबी कूद, ऊंची कूद और दौड़ की परीक्षा देनी होगी।
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.