21
BREAKING NEWS
लखीसराय में खुलेगा पशुपालन का ‘पावर सेंटर’; 506 लाख डोज सालाना क्षमता वाले फ्रोजन सीमेन स्टेशन का ललन सिंह ने लिया जायजा!जिनके हाथों में भविष्य की तस्वीर, लखीसराय में उन गुरुओं को मिला सम्मान; शिक्षक दिवस पर सजा सम्मान का मंच!पटना स्टेशन पर टिकट चेकिंग का बड़ा एक्शन; 557 यात्री पकड़े गए, AC कोचों से उतारे गए 148 लोग!ट्रैक से स्टेशन तक ‘सेफ्टी चेक’, राजेंद्र पुल पर भी बड़ा एक्शन प्लान; सोनपुर मंडल में महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग का सघन निरीक्षण!फिलीपींस में बिहार के लाल का जलवा; कुमार हर्षित ने WTT यूथ कंटेंडर में जीता गोल्ड, दुनिया के मंच पर बढ़ाया राज्य का मान!आरा में महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, गलत सिग्नल ने मचाई हलचल! इंजन-कोच पटरी से उतरे, स्टेशन मैनेजर सस्पेंड; कई ट्रेनें प्रभावित!शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!शेखपुरा में गुरु सम्मान की गूंज, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा!सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!CM के सामने बाढ़ का दर्द, सुरक्षा घेरे में दब गई फरियाद; सम्राट चौधरी तक पहुंचा पीड़ित, गार्ड ने हटाया!नेपाल आपदा के 11वें दिन राहत की तीन बड़ी तस्वीरें; सुरंग से चीनी नागरिक और घर से 64 वर्षीय महिला रेस्क्यू, UN ने मांगे 5 करोड़ डॉलर!जन्माष्टमी पर शेखपुरा में ट्रैफिक पुलिस का ‘एक्शन प्लान’ तैयार, हर मोड़ पर जवान तैनात; 24 लाख का जुर्माना भी वसूला!शिक्षक दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल लखीसराय में दिखी भारतीय संस्कारों की झलक, सम्मानित हुए शिक्षाविद्!लखीसराय में ललन सिंह का ‘पावर शो’! कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, सिमेन स्टेशन के स्थल निरीक्षण को लेकर बढ़ी हलचल!
No menu items available
BREAKING
लखीसराय में खुलेगा पशुपालन का ‘पावर सेंटर’; 506 लाख डोज सालाना क्षमता वाले फ्रोजन सीमेन स्टेशन का ललन सिंह ने लिया जायजा!जिनके हाथों में भविष्य की तस्वीर, लखीसराय में उन गुरुओं को मिला सम्मान; शिक्षक दिवस पर सजा सम्मान का मंच!पटना स्टेशन पर टिकट चेकिंग का बड़ा एक्शन; 557 यात्री पकड़े गए, AC कोचों से उतारे गए 148 लोग!ट्रैक से स्टेशन तक ‘सेफ्टी चेक’, राजेंद्र पुल पर भी बड़ा एक्शन प्लान; सोनपुर मंडल में महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग का सघन निरीक्षण!फिलीपींस में बिहार के लाल का जलवा; कुमार हर्षित ने WTT यूथ कंटेंडर में जीता गोल्ड, दुनिया के मंच पर बढ़ाया राज्य का मान!आरा में महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, गलत सिग्नल ने मचाई हलचल! इंजन-कोच पटरी से उतरे, स्टेशन मैनेजर सस्पेंड; कई ट्रेनें प्रभावित!शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!शेखपुरा में गुरु सम्मान की गूंज, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा!सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!CM के सामने बाढ़ का दर्द, सुरक्षा घेरे में दब गई फरियाद; सम्राट चौधरी तक पहुंचा पीड़ित, गार्ड ने हटाया!नेपाल आपदा के 11वें दिन राहत की तीन बड़ी तस्वीरें; सुरंग से चीनी नागरिक और घर से 64 वर्षीय महिला रेस्क्यू, UN ने मांगे 5 करोड़ डॉलर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

लखीसराय में खुलेगा पशुपालन का ‘पावर सेंटर’; 506 लाख डोज सालाना क्षमता वाले फ्रोजन सीमेन स्टेशन का ललन सिंह ने लिया जायजा!
1 hour ago
जिनके हाथों में भविष्य की तस्वीर, लखीसराय में उन गुरुओं को मिला सम्मान; शिक्षक दिवस पर सजा सम्मान का मंच!
2 hours ago
पटना स्टेशन पर टिकट चेकिंग का बड़ा एक्शन; 557 यात्री पकड़े गए, AC कोचों से उतारे गए 148 लोग!
2 hours ago
ट्रैक से स्टेशन तक ‘सेफ्टी चेक’, राजेंद्र पुल पर भी बड़ा एक्शन प्लान; सोनपुर मंडल में महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग का सघन निरीक्षण!
2 hours ago
फिलीपींस में बिहार के लाल का जलवा; कुमार हर्षित ने WTT यूथ कंटेंडर में जीता गोल्ड, दुनिया के मंच पर बढ़ाया राज्य का मान!
2 hours ago

बंगाल में हिंसा पर विहिप ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद शेखपुरा जिला इकाई ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि वक्फ कानून के विरोध की...

विश्व हिंदू परिषद शेखपुरा जिला इकाई ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि वक्फ कानून के विरोध की आड़ में बंगाल को हिंसा की आग में झोंका जा रहा है। हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। राष्ट्रविरोधी और हिंदू विरोधी तत्वों को खुली छूट दी जा रही है। मुर्शिदाबाद से शुरू हुई हिंसा अब पूरे बंगाल में फैल चुकी है। सरकारी तंत्र दंगाइयों के सामने निष्क्रिय हो गया है। कई जगहों पर प्रशासन उनकी मदद करता दिख रहा है।

ज्ञापन में कहा गया कि 11 अप्रैल 2025 को मुस्लिम भीड़ ने वक्फ कानून के विरोध के नाम पर हिंसक प्रदर्शन किया। यह हमला सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि हिंदुओं पर था। जबकि हिंदू समाज का इस कानून से कोई लेना-देना नहीं था। यह पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया थी। इसका असली मकसद मुर्शिदाबाद को हिंदूविहीन बनाना था।

इस हिंसा में 200 से ज्यादा हिंदुओं के घर और दुकानें जलाई गईं। सैकड़ों लोग घायल हुए। तीन नागरिकों की हत्या कर दी गई। दर्जनों महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हुआ। 500 से ज्यादा हिंदू परिवारों को मुर्शिदाबाद से पलायन करना पड़ा। ममता बनर्जी पीड़ितों से मिलने की बजाय दंगा भड़काने वाले इमामों से मिल रही हैं। इनमें से एक इमाम ने धमकी दी थी कि अगर ममता ने साथ नहीं दिया तो वह उनकी औकात बता देगा।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि ममता बनर्जी अब शरणार्थियों को वापस जिहादियों के हवाले करने की साजिश कर रही हैं। बंगाल की स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है। ममता सरकार भारत के संघीय ढांचे को तोड़ने पर तुली है। बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को बेरोकटोक आने दिया जा रहा है। उनके आधार कार्ड बन रहे हैं। पाकिस्तानी और बांग्लादेशी आतंकी संगठन सक्रिय हो गए हैं। हिंदू त्योहारों को मनाने के लिए कोर्ट की अनुमति लेनी पड़ रही है। अर्धसैनिक बलों पर हमले हो रहे हैं।

ज्ञापन में कहा गया कि कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। प्रशासन तृणमूल के असामाजिक तत्वों और जिहादी गुंडों के इशारे पर काम कर रहा है। हिंसा अब पूरे बंगाल में फैल रही है। यह सिर्फ बंगाल तक सीमित नहीं रहेगी।

विहिप ने मांग कि बंगाल में तुरंत राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। हिंसा की जांच एनआईए से कराई जाए। दोषियों को सजा दी जाए। कानून व्यवस्था का संचालन केंद्रीय सुरक्षा बलों को सौंपा जाए। बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर किया जाए। बंगाल और बांग्लादेश की 450 किलोमीटर सीमा पर तारबंदी का काम तुरंत शुरू किया जाए, जिसे ममता सरकार ने रोका हुआ है।

ज्ञापन पर जिला अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद, जिला मंत्री मधुसूदन यादव, जिला उपाध्यक्ष युगल बाबा, सामाजिक समरसता प्रमुख अरविंद कुमार हरिओम, सदस्य अंकुर कुमार, उपाध्यक्ष ललन पांडेय और अरुण भगत शामिल रहे।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top