16
BREAKING NEWS
चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!कबाड़ से जुगाड़ कर पढ़ाई को बना रहे रोचक; लखीसराय में नवाचारी शिक्षकों का सम्मान, डिजिटल शिक्षा पर जोर!मातृत्व की उम्मीद, सेहत की पहल; लखीसराय में 30 महिलाओं को मिला विशेषज्ञ डॉक्टरों का मुफ्त परामर्श!हाजीपुर में JDU नेता की पिटाई, नाक पर चोट, फटा कुर्ता; 13 बच्चों की मौत पर श्रद्धांजलि के बीच रणक्षेत्र बना राघोपुर, हंगामे के बीच निकल गए प्रशांत किशोर!‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी तेज, भाजपा शेखपुरा जिला इकाई की बैठक में बनी रणनीति!श्री बाबू की जयंती पर बरबीघा से पटना तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; त्रिशूलधारी सिंह और रौशन कुमार की अगुआई में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना!गोपालगंज होटल में बर्थडे पार्टी के बाद खूनी संघर्ष, रेस्टोरेंट कैप्टन की मौत; 2 गिरफ्तार!साहेबगंज में अजब प्रेम कहानी; दो बच्चों की मां की प्रेमी से शादी, पति ने खुद भरवाई मांग!गया में जमीन विवाद पर बवाल; 50 से ज्यादा नकाबपोशों पर बमबाजी और फायरिंग का आरोप!पटना में MLC नीरज कुमार के आवास के बाहर मिला बैग, पिस्टल और 35 कारतूस बरामद!पटना में पुलिस मुठभेड़; गैरेज संचालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख की सुपारी का आरोप!
No menu items available
BREAKING
चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!कबाड़ से जुगाड़ कर पढ़ाई को बना रहे रोचक; लखीसराय में नवाचारी शिक्षकों का सम्मान, डिजिटल शिक्षा पर जोर!मातृत्व की उम्मीद, सेहत की पहल; लखीसराय में 30 महिलाओं को मिला विशेषज्ञ डॉक्टरों का मुफ्त परामर्श!हाजीपुर में JDU नेता की पिटाई, नाक पर चोट, फटा कुर्ता; 13 बच्चों की मौत पर श्रद्धांजलि के बीच रणक्षेत्र बना राघोपुर, हंगामे के बीच निकल गए प्रशांत किशोर!‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी तेज, भाजपा शेखपुरा जिला इकाई की बैठक में बनी रणनीति!श्री बाबू की जयंती पर बरबीघा से पटना तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; त्रिशूलधारी सिंह और रौशन कुमार की अगुआई में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना!गोपालगंज होटल में बर्थडे पार्टी के बाद खूनी संघर्ष, रेस्टोरेंट कैप्टन की मौत; 2 गिरफ्तार!साहेबगंज में अजब प्रेम कहानी; दो बच्चों की मां की प्रेमी से शादी, पति ने खुद भरवाई मांग!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!
10 minutes ago
पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!
31 minutes ago
रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!
36 minutes ago
न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!
42 minutes ago
कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!
55 minutes ago

ग्रामीण योजनाओं की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों पर सख्ती के निर्देश

शनिवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उप...

शनिवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त संजय कुमार ने की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना, इंदिरा आवास योजना, जॉब कार्ड सत्यापन, आधार अच्छादन, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान और रोजगार मांग सृजन के तहत उपलब्धियों की समीक्षा की। लंबित आवेदनों को जल्द निपटाने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने आईसीडीएस कार्यालय से समन्वय कर आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण और पंचायतों में खेल मैदान के कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता जरूरी है। गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत अमृत सरोवर योजना को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। सोख्ता निर्माण, तालाब, आहर और पइन के जीर्णोद्धार पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। उन्होंने कहा कि जिले में पेयजल की समस्या गंभीर है। इसके समाधान के लिए जल संरक्षण जरूरी है।

ग्रामीण क्षेत्रों में मेला और हाट बाजार के लिए भूमि चिन्हित करने का निर्देश भी दिया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक पहुंचे, इसके लिए हर संभव प्रयास हो रहा है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी को विशेषकर महादलित टोलों में 14 अप्रैल से शुरू होने वाले “भीम समग्र सेवा अभियान” के लिए जागरूकता अभियान चलाने और साप्ताहिक बैठक कर योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने को कहा गया।

उन्होंने सभी योजनाओं पर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लंबित योजनाओं की गहन समीक्षा कर उन्हें पूरा करने को कहा गया। लापरवाही पर संबंधित पदाधिकारी पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

घाटकुसुम्भा प्रखंड के पीओ और पानापुर के पीआरएस की बैठक में अनुपस्थिति पर डीआरडीए निदेशक शेखपुरा को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में डीआरडीए निदेशक, जल-जीवन-हरियाली के नोडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनरेगा पीओ, बीसी, पर्यवेक्षक और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top