शेखपुरा शहर के महादेव नगर मोहल्ला निवासी निरंजन राम को प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी मनोनीत किया गया है। उनको यह जिम्मेवारी लोजपा (रा.) के पिछड़ा/अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने निरंजन राम मनोनीत करते हुए कहा कि अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि आपके कुशल नेतृत्व में लोजपा (रा.)सुदृढ़ होगी।
वहीं, मनोनीत प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी निरंजन राम ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उनको वह टूटने नहीं देंगे। पार्टी की मजबूती को लेकर हरसंभव प्रयास किया जाएगा। मनोनीत होने पर निरंजन राम को लोजपा (रा.) के जिलाध्यक्ष इमाम ग़ज़ाली सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया है।