12
BREAKING NEWS
बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!बिहार में इलाज के नाम पर बड़ा सवाल; चंडीगढ़ में ₹24 हजार, बिहार में महज ₹1,126 प्रति व्यक्ति खर्च; स्वास्थ्य बजट की खुली पोल!DM को IPS बनकर फोन, सुनाई सड़क हादसे में युवती की मौत की कहानी; सरकारी जिम्मेदारी के चक्कर में श्रम अधीक्षक से ₹10 हजार की ठगी!सम्राट सरकार पर तेजस्वी का सियासी प्रहार, अशोक चौधरी को बताया ‘फर्जी मंत्री’; बोले- संविधान को कूड़े में फेंक दिया!प्रखंड प्रमुख की संपत्ति पर EOU का बड़ा प्रहार; आय से 259.94% अधिक संपत्ति का आरोप, चार ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी!एक तरफ मंत्री की कुर्सी, दूसरी तरफ प्रोफेसर की नौकरी! अशोक चौधरी के लिए ‘लाभ का पद’ बना कानूनी पहेली, MLC सदस्यता पर मंडराया संकट?भक्ति जागरण के नाम पर आस्था के मंच पर फूहड़ मनोरंजन; अतिथियों के जाते ही बदला कार्यक्रम का रंग, भोजपुरी गानों पर डांस का वीडियो वायरल!बेतिया में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर हथियारबंद लुटेरों का धावा; Senco Gold में बड़ी लूट से मचा हड़कंप, कर्मचारी को बंदूक की बट से पीटा!पुलिस को लेकर कथित बयान पड़ा भारी; भोजपुरी गायक बिनोद बेदर्दी पर मोतिहारी पुलिस का शिकंजा, साइबर थाने में FIR; नोटिस जारी!गिरहिंडा पहाड़ पर युवती से छेड़खानी की सूचना से मचा हड़कंप, एक्शन में आई शेखपुरा पुलिस; आरोपी सूरज यादव गिरफ्तार!नशे को ना, सुनहरे भविष्य को हां; स्कूल में गूंजा नशामुक्त समाज का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संकल्प!शेखपुरा में भावुक माहौल के बीच यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा को दी गई विदाई, भागलपुर में संभालेंगे नई जिम्मेदारी!खेसारी लाल यादव की एक झलक पाने उमड़ी हजारों की भीड़, कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी; कुर्सियां टूटीं, लाठीचार्ज की भी चर्चा!जयपुर के ‘पत्रकार चौक’ की थीम पर सजेगा अनंत सिंह की बेटी का जयमाला मंच, 10 बीघा में तैयार हो रहा भव्य पंडाल!
No menu items available
BREAKING
बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!बिहार में इलाज के नाम पर बड़ा सवाल; चंडीगढ़ में ₹24 हजार, बिहार में महज ₹1,126 प्रति व्यक्ति खर्च; स्वास्थ्य बजट की खुली पोल!DM को IPS बनकर फोन, सुनाई सड़क हादसे में युवती की मौत की कहानी; सरकारी जिम्मेदारी के चक्कर में श्रम अधीक्षक से ₹10 हजार की ठगी!सम्राट सरकार पर तेजस्वी का सियासी प्रहार, अशोक चौधरी को बताया ‘फर्जी मंत्री’; बोले- संविधान को कूड़े में फेंक दिया!प्रखंड प्रमुख की संपत्ति पर EOU का बड़ा प्रहार; आय से 259.94% अधिक संपत्ति का आरोप, चार ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी!एक तरफ मंत्री की कुर्सी, दूसरी तरफ प्रोफेसर की नौकरी! अशोक चौधरी के लिए ‘लाभ का पद’ बना कानूनी पहेली, MLC सदस्यता पर मंडराया संकट?भक्ति जागरण के नाम पर आस्था के मंच पर फूहड़ मनोरंजन; अतिथियों के जाते ही बदला कार्यक्रम का रंग, भोजपुरी गानों पर डांस का वीडियो वायरल!बेतिया में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर हथियारबंद लुटेरों का धावा; Senco Gold में बड़ी लूट से मचा हड़कंप, कर्मचारी को बंदूक की बट से पीटा!पुलिस को लेकर कथित बयान पड़ा भारी; भोजपुरी गायक बिनोद बेदर्दी पर मोतिहारी पुलिस का शिकंजा, साइबर थाने में FIR; नोटिस जारी!गिरहिंडा पहाड़ पर युवती से छेड़खानी की सूचना से मचा हड़कंप, एक्शन में आई शेखपुरा पुलिस; आरोपी सूरज यादव गिरफ्तार!नशे को ना, सुनहरे भविष्य को हां; स्कूल में गूंजा नशामुक्त समाज का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संकल्प!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!
8 minutes ago
ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!
14 minutes ago
बिहार में इलाज के नाम पर बड़ा सवाल; चंडीगढ़ में ₹24 हजार, बिहार में महज ₹1,126 प्रति व्यक्ति खर्च; स्वास्थ्य बजट की खुली पोल!
20 minutes ago
DM को IPS बनकर फोन, सुनाई सड़क हादसे में युवती की मौत की कहानी; सरकारी जिम्मेदारी के चक्कर में श्रम अधीक्षक से ₹10 हजार की ठगी!
25 minutes ago
सम्राट सरकार पर तेजस्वी का सियासी प्रहार, अशोक चौधरी को बताया ‘फर्जी मंत्री’; बोले- संविधान को कूड़े में फेंक दिया!
33 minutes ago

DM को IPS बनकर फोन, सुनाई सड़क हादसे में युवती की मौत की कहानी; सरकारी जिम्मेदारी के चक्कर में श्रम अधीक्षक से ₹10 हजार की ठगी!

शेखपुरा: साइबर ठगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे सरकारी अधिकारियों को भी अपने जाल में फंसाने...

शेखपुरा: साइबर ठगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे सरकारी अधिकारियों को भी अपने जाल में फंसाने से पीछे नहीं हट रहे। शेखपुरा में एक शातिर ने खुद को मध्य प्रदेश के रीवा का पुलिस अधीक्षक (SP) बताकर पहले जिलाधिकारी शेखर आनंद को फोन किया और फिर सड़क हादसे में एक युवती की मौत की झूठी कहानी सुना दी। मामला इतना शातिराना था कि सरकारी जिम्मेदारी समझकर श्रम अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने भी बिना पर्याप्त सत्यापन किए ठग के भेजे QR कोड पर 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

पहले DM को फोन, फिर शुरू हुआ ठगी का खेल

मामले के अनुसार, बीते 12 नवंबर को एक अज्ञात साइबर ठग ने रीवा का SP बनकर जिलाधिकारी शेखर आनंद से संपर्क किया। उसने दावा किया कि रीवा में हुए सड़क हादसे में शेखपुरा जिले की एक युवती की मौत हो गई है। इसके बाद उसने मृतका का शव उसके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया।

दूसरे राज्य में किसी बिहारी नागरिक की मौत होने पर शव को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था में श्रम विभाग की भूमिका होती है। इसी जिम्मेदारी के तहत DM ने कथित SP का मोबाइल नंबर श्रम अधीक्षक संजय कुमार चौधरी को देकर आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

आइस बैग के नाम पर मांगे 10 हजार रुपये

DM का निर्देश मिलने के बाद श्रम अधीक्षक ने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। दूसरी तरफ से बात कर रहे व्यक्ति ने बताया कि शव को शेखपुरा भेजने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था कर दी गई है। इसके बाद उसने शव को सुरक्षित रखने के लिए आइस बैग खरीदने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की।

ठग ने भुगतान के लिए QR कोड भेजा। सरकारी जिम्मेदारी समझकर श्रम अधीक्षक ने उस QR कोड के माध्यम से 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन रुपये मिलते ही ठग का व्यवहार बदल गया।

मृत युवती की पहचान पूछते ही टालमटोल

भुगतान के बाद श्रम अधीक्षक ने मृत युवती की पहचान, हादसे की जानकारी और शव भेजने से जुड़ी अन्य जानकारियां मांगीं। आरोप है कि दूसरी तरफ से लगातार टालमटोल की जाने लगी। कई बार फोन करने के बावजूद संपर्क नहीं हो पाया। अगले दिन फोन उठाने वाले दूसरे व्यक्ति ने खुद को कर्मचारी बताया और कहा कि साहब मीटिंग में हैं।

यहीं से श्रम अधीक्षक को पूरे मामले पर संदेह हुआ। इसके बाद संबंधित मोबाइल नंबर की साइबर थाने के माध्यम से जांच कराई गई।

NCRB पोर्टल पर पहले से दर्ज था नंबर

जांच के दौरान पता चला कि ठगी में इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर पहले से ही साइबर अपराध से संबंधित मामलों में NCRB पोर्टल पर दर्ज है। इसके बाद फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने का मामला सामने आया। श्रम अधीक्षक ने साइबर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

साइबर पुलिस ने शुरू की जांच

साइबर डीएसपी लव कुमार के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर, QR कोड और रुपये के लेनदेन से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। ठग की पहचान और रकम की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस घटना ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि फोन पर किसी अधिकारी की पहचान बताने वाला व्यक्ति जरूरी नहीं कि वास्तविक अधिकारी ही हो। सरकारी निर्देश मिलने पर भी फोन पर मिली सूचना और भुगतान की मांग का स्वतंत्र रूप से सत्यापन करना बेहद जरूरी है।

ये खबर भी पढ़े: सम्राट सरकार पर तेजस्वी का सियासी प्रहार, अशोक चौधरी को बताया ‘फर्जी मंत्री’; बोले- संविधान को कूड़े में फेंक दिया!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top