24
BREAKING NEWS
महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर? कुमार सर्वजीत का बिहार सरकार पर बड़ा आरोप, BTMC गठन में देरी पर उठाए सवाल!हाजीपुर के साहू होटल पर प्रशासन का शिकंजा; खाने में कॉकरोच की शिकायत, जांच में गंदा किचन; फूड लाइसेंस सस्पेंड!गया में पुलिस का बड़ा एक्शन; दरोगा के बेटों को गोली मारने वाले दोनों आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली!समस्तीपुर में अपराधियों का बेखौफ तांडव; पहले युवक को पीटा, फिर मारी गोली; CCTV में कैद हुई वारदात!अनंत सिंह की चुनौती के बीच भगवान की शरण में नीरज कुमार; MLC चुनाव में जीत की हुंकार, कार्रवाई के भी संकेत!UN में सांसद अरुण भारती का ‘उल्टा’ राष्ट्रप्रेम, तिरंगे के बैज पर बवाल!सहरसा के तेघड़ा गांव में दुर्गापूजा पर क्विज प्रतियोगिता, विधायक संजय सिंह ने बच्चों को किया सम्मानित!राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड U20 रग्बी सीरीज, बिहार के 7 खिलाड़ी दिखाएंगे दम; 100 साल की दोस्ती का जश्न!कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश!लखीसराय की जूनियर बालिका कबड्डी टीम चयनित, 57 खिलाड़ियों में से 14 को मौका; सीतामढ़ी में खेलेंगी राज्य चैंपियनशिप!पूर्व मध्य रेल के सभी स्टेशनों पर ‘रेल जन संवाद’, महाप्रबंधक समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रियों से सुनी समस्याएं!शेखपुरा के नंदू कुमार का बिहार सिविल कोर्ट में चयन, अपर डिवीजन क्लर्क बने; जिले का बढ़ाया मान!शेखपुरा में वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के भव्य कार्यालय का उद्घाटन, विधायक रणधीर कुमार सोनी और MLC ललन प्रसाद रहे मौजूद!बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह की खुली चुनौती; क्या नीरज कुमार की जमानत जब्त करा पाएंगे? कल 8 सीटों पर वोटिंग!बिहार में वेतन घोटाले का खुलासा; मृत शिक्षक के नाम पर सैलरी, 200% HRA भुगतान; कई जिलों में जांच!
No menu items available
BREAKING
महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर? कुमार सर्वजीत का बिहार सरकार पर बड़ा आरोप, BTMC गठन में देरी पर उठाए सवाल!हाजीपुर के साहू होटल पर प्रशासन का शिकंजा; खाने में कॉकरोच की शिकायत, जांच में गंदा किचन; फूड लाइसेंस सस्पेंड!गया में पुलिस का बड़ा एक्शन; दरोगा के बेटों को गोली मारने वाले दोनों आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली!समस्तीपुर में अपराधियों का बेखौफ तांडव; पहले युवक को पीटा, फिर मारी गोली; CCTV में कैद हुई वारदात!अनंत सिंह की चुनौती के बीच भगवान की शरण में नीरज कुमार; MLC चुनाव में जीत की हुंकार, कार्रवाई के भी संकेत!UN में सांसद अरुण भारती का ‘उल्टा’ राष्ट्रप्रेम, तिरंगे के बैज पर बवाल!सहरसा के तेघड़ा गांव में दुर्गापूजा पर क्विज प्रतियोगिता, विधायक संजय सिंह ने बच्चों को किया सम्मानित!राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड U20 रग्बी सीरीज, बिहार के 7 खिलाड़ी दिखाएंगे दम; 100 साल की दोस्ती का जश्न!कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश!लखीसराय की जूनियर बालिका कबड्डी टीम चयनित, 57 खिलाड़ियों में से 14 को मौका; सीतामढ़ी में खेलेंगी राज्य चैंपियनशिप!पूर्व मध्य रेल के सभी स्टेशनों पर ‘रेल जन संवाद’, महाप्रबंधक समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रियों से सुनी समस्याएं!शेखपुरा के नंदू कुमार का बिहार सिविल कोर्ट में चयन, अपर डिवीजन क्लर्क बने; जिले का बढ़ाया मान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर? कुमार सर्वजीत का बिहार सरकार पर बड़ा आरोप, BTMC गठन में देरी पर उठाए सवाल!
38 minutes ago
हाजीपुर के साहू होटल पर प्रशासन का शिकंजा; खाने में कॉकरोच की शिकायत, जांच में गंदा किचन; फूड लाइसेंस सस्पेंड!
47 minutes ago
गया में पुलिस का बड़ा एक्शन; दरोगा के बेटों को गोली मारने वाले दोनों आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली!
52 minutes ago
समस्तीपुर में अपराधियों का बेखौफ तांडव; पहले युवक को पीटा, फिर मारी गोली; CCTV में कैद हुई वारदात!
59 minutes ago
अनंत सिंह की चुनौती के बीच भगवान की शरण में नीरज कुमार; MLC चुनाव में जीत की हुंकार, कार्रवाई के भी संकेत!
1 hour ago

डस्टबिन नहीं, डकैती; सुधाकर सिंह ने लगाया मंगल पांडे पर गंभीर आरोप!

पटना: बिहार के सरकारी अस्पतालों के लिए मेडिकल वेस्ट डस्टबिन की खरीद को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। राजद...

पटना: बिहार के सरकारी अस्पतालों के लिए मेडिकल वेस्ट डस्टबिन की खरीद को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। राजद सांसद सुधाकर सिंह ने रविवार को प्रेस सम्मेलन में आरोप लगाया कि 305 करोड़ रुपये के बजट में लगभग 275 करोड़ रुपये की अनियमितता हुई है। उन्होंने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को इस मामले में मुख्य रूप से दोषी बताया।

सुधाकर सिंह ने प्रेस सम्मेलन में एक डस्टबिन प्रदर्शित करते हुए कहा कि इसकी क्षमता मात्र 60 लीटर है। उन्होंने दावा किया कि इसमें प्रयुक्त प्लास्टिक की बाजार कीमत 8 से 10 रुपये प्रति पीस है, जबकि इसे 100 रुपये से अधिक मूल्य पर खरीदा गया। विपक्ष का आरोप है कि सामान्यतः 500 से 1,500 रुपये मूल्य का डस्टबिन 15,490 रुपये प्रति यूनिट की दर से क्रय किया गया।

सांसद ने टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम स्वयं निर्णय लेता है और इसके प्रबंध निदेशक की नियुक्ति मुख्यमंत्री द्वारा की जाती है। उन्होंने विकास आयुक्त की भूमिका पर भी टिप्पणी की और कहा कि स्वास्थ्य विभाग में 10 लाख रुपये से अधिक की खरीद के लिए विभागीय मंत्री की स्वीकृति आवश्यक होती है। यह फाइल तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के पास गई थी।

इस मुद्दे पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया महागठबंधन सरकार में तेजस्वी यादव के स्वास्थ्य मंत्री रहते आरंभ हुई थी और एनडीए सरकार में मंगल पांडेय के कार्यकाल में उसे अंतिम रूप दिया गया। दोनों के कार्यकाल की जांच होनी चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि खरीद में कोई गड़बड़ी हुई है तो उसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर मामले का ठीकरा केवल उन पर नहीं फोड़ा जा सकता।

लगातार उठ रहे सवालों के बीच स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बेगूसराय से प्राप्त शिकायत के आधार पर विभाग के विशेष सचिव को मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग भी की जा रही है।

मामले में आगे की जांच और दस्तावेजों के आधार पर तथ्य सामने आने की प्रतीक्षा है।

ये खबर भी पढ़े: लखीसराय में खुलेगा पशुपालन का ‘पावर सेंटर’; 506 लाख डोज सालाना क्षमता वाले फ्रोजन सीमेन स्टेशन का ललन सिंह ने लिया जायजा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top