9
BREAKING NEWS
आरा रेलवे स्टेशन से कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, हत्या-लूट और ट्रेन डकैती के मामलों में था वांछित!मोतिहारी में मंदिर का ताला काटकर चोरी, साईं बाबा की छतरी और गणेश जी का मुकुट ले उड़े चोर!मधुबनी में रेल सुरक्षा पर सवाल, खुला रेलवे फाटक और गुजर गई सुपरफास्ट ट्रेन!बेगूसराय में जागरण के मंच पर दरोगा का हंगामा? महिला डांसर को थप्पड़ मारने और पिस्टल लहराने का आरोप, वीडियो वायरल!9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर की मां दुर्गा की आराधना, अनुष्ठान के बाद सचिता देवी की मौत!कटिहार में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, भाषण देते समय आया चक्कर; कार्यक्रम स्थल पर मची हलचल!दुर्गा पूजा में अनोखी रस्म; घर-घर स्वागत, अनाज और दान; टोली के गुजरने पर रास्ते में लेटते हैं लोग!न गाड़ी, न ट्रॉली… 16 कहारों के कंधे पर मां की विदाई, शेखपुरा में आज भी जिंदा है पुरानी परंपरा!बिहार का अनोखा गांव, जहां दशहरा पर राम-रावण युद्ध में दिखती है सदियों पुरानी परंपरा!किऊल नदी में उतरीं मशीनें, लखीसराय-किऊल के बीच रास्ता और पुलिया बनाने का काम शुरू; लाखों लोगों को मिलेगी राहत!गोपालगंज में 6 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस!मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!बगहा में 8 दिन से लापता 13 वर्षीय छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, स्कूल जाने के बाद हुआ था गायब; जांच में जुटी पुलिस!मां दुर्गा के पंडाल के पास आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस, सीतामढ़ी में मचा हड़कंप; मजिस्ट्रेट से मांगा गया जवाब!अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की बढ़ीं मुश्किलें; रोड शो को लेकर 3 FIR, 11 JCB से फूल बरसाने का आरोप!
No menu items available
BREAKING
आरा रेलवे स्टेशन से कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, हत्या-लूट और ट्रेन डकैती के मामलों में था वांछित!मोतिहारी में मंदिर का ताला काटकर चोरी, साईं बाबा की छतरी और गणेश जी का मुकुट ले उड़े चोर!मधुबनी में रेल सुरक्षा पर सवाल, खुला रेलवे फाटक और गुजर गई सुपरफास्ट ट्रेन!बेगूसराय में जागरण के मंच पर दरोगा का हंगामा? महिला डांसर को थप्पड़ मारने और पिस्टल लहराने का आरोप, वीडियो वायरल!9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर की मां दुर्गा की आराधना, अनुष्ठान के बाद सचिता देवी की मौत!कटिहार में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, भाषण देते समय आया चक्कर; कार्यक्रम स्थल पर मची हलचल!दुर्गा पूजा में अनोखी रस्म; घर-घर स्वागत, अनाज और दान; टोली के गुजरने पर रास्ते में लेटते हैं लोग!न गाड़ी, न ट्रॉली… 16 कहारों के कंधे पर मां की विदाई, शेखपुरा में आज भी जिंदा है पुरानी परंपरा!बिहार का अनोखा गांव, जहां दशहरा पर राम-रावण युद्ध में दिखती है सदियों पुरानी परंपरा!किऊल नदी में उतरीं मशीनें, लखीसराय-किऊल के बीच रास्ता और पुलिया बनाने का काम शुरू; लाखों लोगों को मिलेगी राहत!गोपालगंज में 6 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस!मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आरा रेलवे स्टेशन से कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, हत्या-लूट और ट्रेन डकैती के मामलों में था वांछित!
1 hour ago
मोतिहारी में मंदिर का ताला काटकर चोरी, साईं बाबा की छतरी और गणेश जी का मुकुट ले उड़े चोर!
2 hours ago
मधुबनी में रेल सुरक्षा पर सवाल, खुला रेलवे फाटक और गुजर गई सुपरफास्ट ट्रेन!
2 hours ago
बेगूसराय में जागरण के मंच पर दरोगा का हंगामा? महिला डांसर को थप्पड़ मारने और पिस्टल लहराने का आरोप, वीडियो वायरल!
2 hours ago
9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर की मां दुर्गा की आराधना, अनुष्ठान के बाद सचिता देवी की मौत!
2 hours ago

सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!

लखीसराय: सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल, लखीसराय में शनिवार, 5 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन...

लखीसराय: सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल, लखीसराय में शनिवार, 5 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।

समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक फुलेना सिंह तथा बीएड कॉलेज के निदेशक मृत्युंजय मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विद्यालय के उप-प्राचार्य लाल कृष्ण ने मंच संचालन करते हुए अतिथियों का स्वागत किया।

‘शिक्षक राष्ट्र के निर्माता’

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक फुलेना सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण और राष्ट्र के निर्माता होते हैं। एक योग्य शिक्षक बच्चों में ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों और अनुशासन की नींव मजबूत करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन से सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

वहीं, विशिष्ट अतिथि एवं बीएड कॉलेज के निदेशक मृत्युंजय मिश्रा ने शिक्षा के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास भी बेहद जरूरी है। इस दिशा में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

गीत-संगीत और नृत्य से विद्यार्थियों ने बांधा समां

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नृत्य, संगीत और शिक्षकों के सम्मान में प्रस्तुत लघु नाटक ने समारोह में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों ने अपने प्रिय शिक्षकों को कार्ड और उपहार भेंट कर उनके प्रति आभार भी व्यक्त किया।

विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने शिक्षक दिवस समारोह को यादगार बना दिया।

उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानित

समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षकों के योगदान और उनकी भूमिका की सराहना की गई।

विद्यालय के उप-प्राचार्य लाल कृष्ण ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार और बेहतर व्यक्तित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है।

अंत में राष्ट्रगान के साथ शिक्षक दिवस समारोह का गरिमामय समापन हुआ।

ये खबर भी पढ़े: गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top