21
BREAKING NEWS
JDU में फिर बगावत की आहट! अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- जो हमारा साथ नहीं दिया, हम उसका कैसे दें?चप्पल कांड से ‘वोट की चोट’ तक; प्रशांत किशोर ने मंत्री विवाद को बनाया बिहार की सियासत का आईना!बेटियां विदेश में पढ़ीं, हम यहीं मरेंगे… तेजस्वी का संजय झा पर सीधा वार, बिहार की सियासत में फिर गरमाया ‘बिहारी बनाम NRI’ मुद्दा!महिला पुलिसकर्मी से कथित बदसलूकी, DM की गाड़ी रोकने का प्रयास… बक्सर में कई लोगों पर FIR!खगड़िया में SP परिवार का विवाद अब सार्वजनिक—पत्नी ने कैमरे पर बताई अपनी आपबीती!नीतीश कुमार को पुजारी ने दी चरणामृत की चम्मच… लेकिन अगले ही पल नीतीश ने जो किया, उसे देखकर पुजारी भी मुस्कुरा दिए!मंदिर के बाहर 1 KM कतार, मंच पर ‘तू राधा मैं कान्हा...’; पटना में भक्ति का बदला अंदाज, बी प्राक-अक्षरा ने बांधा समा!बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IPS-3 IAS का तबादला, कोमल मीणा बनीं पटना ग्रामीण SP!कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!वर्दी में अफसर, गोद में कान्हा… कटिहार की इस तस्वीर ने कह दी भाईचारे की पूरी कहानी!मोतिहारी में नवजात की कथित खरीद-बिक्री का बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में बच्चे के साथ मिली महिला; 8 गिरफ्तार!
No menu items available
BREAKING
JDU में फिर बगावत की आहट! अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- जो हमारा साथ नहीं दिया, हम उसका कैसे दें?चप्पल कांड से ‘वोट की चोट’ तक; प्रशांत किशोर ने मंत्री विवाद को बनाया बिहार की सियासत का आईना!बेटियां विदेश में पढ़ीं, हम यहीं मरेंगे… तेजस्वी का संजय झा पर सीधा वार, बिहार की सियासत में फिर गरमाया ‘बिहारी बनाम NRI’ मुद्दा!महिला पुलिसकर्मी से कथित बदसलूकी, DM की गाड़ी रोकने का प्रयास… बक्सर में कई लोगों पर FIR!खगड़िया में SP परिवार का विवाद अब सार्वजनिक—पत्नी ने कैमरे पर बताई अपनी आपबीती!नीतीश कुमार को पुजारी ने दी चरणामृत की चम्मच… लेकिन अगले ही पल नीतीश ने जो किया, उसे देखकर पुजारी भी मुस्कुरा दिए!मंदिर के बाहर 1 KM कतार, मंच पर ‘तू राधा मैं कान्हा…’; पटना में भक्ति का बदला अंदाज, बी प्राक-अक्षरा ने बांधा समा!बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IPS-3 IAS का तबादला, कोमल मीणा बनीं पटना ग्रामीण SP!कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

JDU में फिर बगावत की आहट! अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- जो हमारा साथ नहीं दिया, हम उसका कैसे दें?
5 minutes ago
चप्पल कांड से ‘वोट की चोट’ तक; प्रशांत किशोर ने मंत्री विवाद को बनाया बिहार की सियासत का आईना!
10 minutes ago
बेटियां विदेश में पढ़ीं, हम यहीं मरेंगे… तेजस्वी का संजय झा पर सीधा वार, बिहार की सियासत में फिर गरमाया ‘बिहारी बनाम NRI’ मुद्दा!
15 minutes ago
महिला पुलिसकर्मी से कथित बदसलूकी, DM की गाड़ी रोकने का प्रयास… बक्सर में कई लोगों पर FIR!
25 minutes ago
खगड़िया में SP परिवार का विवाद अब सार्वजनिक—पत्नी ने कैमरे पर बताई अपनी आपबीती!
36 minutes ago

नीतीश कुमार को पुजारी ने दी चरणामृत की चम्मच… लेकिन अगले ही पल नीतीश ने जो किया, उसे देखकर पुजारी भी मुस्कुरा दिए!

पटना: जन्माष्टमी के मौके पर पटना के इस्कॉन मंदिर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक अलग अंदाज देखने को...

पटना: जन्माष्टमी के मौके पर पटना के इस्कॉन मंदिर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक अलग अंदाज देखने को मिला। पूजा के दौरान पुजारी ने उन्हें गुलाब का फूल दिया तो उन्होंने फूल अपने पास रखने के बजाय वापस कर दिया। माला पहनाने की कोशिश हुई तो उन्होंने माला भी नहीं पहनी।

इसके बाद पूजा के दौरान एक ऐसा पल आया, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया। पुजारी ने नीतीश कुमार को चरणामृत देने के लिए चम्मच आगे बढ़ाई। नीतीश कुमार ने चम्मच अपने हाथ में ले ली और कुछ देर बाद उसी चम्मच से पुजारी की ओर चरणामृत बढ़ाने लगे। इस पूरे घटनाक्रम को देखकर पुजारी मुस्कुराते नजर आए।

मुकुट खुद नहीं पहना, साथ खड़े नेताओं को पहना दिया

पूजा के दौरान पुजारी ने नीतीश कुमार को आशीर्वाद स्वरूप मुकुट पहनाने की कोशिश की। नीतीश कुमार ने खुद मुकुट पहनने के बजाय उसे अपने साथ मौजूद नेताओं की ओर बढ़ा दिया।

पहले उन्होंने साथ खड़े एक नेता को मुकुट पहनाया और इसके बाद पीछे मौजूद दूसरे नेता की ओर बढ़ गए। यानी जो मुकुट उनके सिर पर रखा जाना था, वह उनके हाथों से दूसरे नेताओं के सिर तक पहुंच गया।

पूजा के बाद सभा वाले अंदाज में किया अभिवादन

मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद नीतीश कुमार आगे बढ़े तो वहां मौजूद लोगों की ओर देखकर हाथ उठाकर अभिवादन करने लगे। उनका यह अंदाज राजनीतिक सभाओं में लोगों का अभिवादन करने के उनके अंदाज से मिलता-जुलता नजर आया।

इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़कर वहां मौजूद लोगों को प्रणाम किया।

संजय झा भी रहे साथ

नीतीश कुमार शाम करीब 4 बजे पटना के इस्कॉन मंदिर पहुंचे थे। उनके साथ JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा भी मौजूद थे।

मंदिर में दोनों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान नीतीश कुमार के अलग-अलग व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा।

अस्पताल में भी दिखा था ऐसा ही अंदाज

नीतीश कुमार का ऐसा ही एक अलग अंदाज हाल में मेडिवर्सल अस्पताल में भी देखने को मिला था। रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सिस्टम के उद्घाटन के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

डॉक्टर निशिकांत जब उन्हें अंगवस्त्र पहना रहे थे, तो नीतीश कुमार ने उल्टा उनके ही गले में अंगवस्त्र डाल दिया। बाद में डॉक्टर उसे हटाने लगे तो नीतीश कुमार ने कहा कि इसे हटाइए मत, रखिए। इस पर वहां मौजूद लोग हंसने लगे थे।

जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर का यह वीडियो अब इसलिए चर्चा में है, क्योंकि पूजा की रस्मों के बीच नीतीश कुमार का अंदाज सामान्य औपचारिकता से बिल्कुल अलग दिखाई दिया—फूल लौटाया, माला नहीं पहनी, मुकुट खुद नहीं लगाया और चरणामृत की चम्मच लेकर पुजारी की ओर ही बढ़ा दी।

ये खबर भी पढ़े: मंदिर के बाहर 1 KM कतार, मंच पर ‘तू राधा मैं कान्हा…’; पटना में भक्ति का बदला अंदाज, बी प्राक-अक्षरा ने बांधा समा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top